नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 29, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

डीआईजी अभिषेक सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइंस मुजफ्फरनगर का किया वार्षिक निरीक्षण दिए दिशा निर्देश

1 min read

डीआईजी अभिषेक सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइंस मुजफ्फरनगर का किया वार्षिक निरीक्षण दिए दिशा निर्देश

मुजफ्फरनगर 28 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार

* पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर का किया गया वार्षिक निरीक्षण।*

 

*रिजर्व पुलिस लाइन स्थित समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश।*

श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय को रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउन्ड पर परेड द्वारा सलामी दी गयी जिसके पश्चात महोदय द्वारा परेड का टोलीवार निरीक्षण किया गया। निरिक्षणोपरान्त परेड द्वारा सलामी मंच के सामने से मार्च करते हुए महोदय को सलामी दी गयी। परेड का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के मिश्रा द्वारा किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों के खाने- पीने की व्यवस्था के लिए संचालित भोजनालय का निरीक्षण किया गया जिसमें भोजनालय की साफ-सफाई संतोषजनक मिली। महोदय द्वारा भोजनालय में स्थित भंडार-गृह का भी निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों को मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण भोजन देने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त महोदय द्वारा पुलिस लाईन स्थित बैरकों का निरीक्षण किया गया जिसमें महोदय द्वारा बैरक में रहने वाले पुलिसकर्मियों से कुशलता लेते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही बैरक में निवास कर रहे पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि बैरक व आस-पास साफ-सफाई रखे। तत्पश्चात महोदय द्वारा मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया जिसमें महोदय द्वारा वाहनों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा शौचालय व बारबर शॉप का निरीक्षण कर साफ-सफाई को चेक किया इसके उपरान्त महोदय द्वारा पुलिस कैफे का निरीक्षण किया गया तथा कैफे में बनने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को उच्च-कोटि की रखने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित लाइब्रेरी का निरीक्षण भी किया गया जिसमें पुस्तकों के रखरखाव व इंटरनेट कनेक्टिविटी को चेक किया गया। इसके उपरान्त महोदय को क्वार्टर गार्द पर तैनात गार्द द्वारा सलामी दी गई। महोदय द्वारा सलामी लेने के उपरान्त गार्द में तैनात पुलिसबल का टर्नआउट चेक करते हुए सतर्कता से डियूटी करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा शस्त्रागार का निरीक्षण किया गया, जिसमें शस्त्रो के रखरखाव व आदान-प्रदान रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया गया। शस्त्रागार मे लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया। महोदय द्वारा शस्त्रागार में रखे राजकीय हथियारों के रख-रखाव को बहुत अच्छे तरीके से सुरक्षित रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके पश्चात महोदय द्वारा कैस कार्यालय का निरीक्षण किया गया तथा रजिस्टर व रिकार्ड को चेक किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाईन स्थित सब्सिडियरी कैंटीन का निरीक्षण किया गया तथा कैन्टीन में रखे दैनिक जरुरत के सामान को चेक कर स्टॉक रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। अन्त में महोदय द्वारा आदेश कक्ष पर रजिस्ट्ररों को चैक कर सम्बन्धित को निर्देशित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के मिश्रा, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon