नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जिला विकास अधिकारी मत्स्यानाथ त्रिवेदी ने कहा क्षेत्रीय कलाकारों की प्रतिभा निखारना बेहद जरूरी।

1 min read

जिला विकास अधिकारी मत्स्यानाथ त्रिवेदी ने कहा क्षेत्रीय कलाकारों की प्रतिभा निखारना बेहद जरूरी। मुजफ्फरनगर 3 जनवरी प्राप्त समाचार के अनुसार जिला विकास अधिकारी मत्स्यनाथ त्रिवेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति-हमारी पहचान के अन्तर्गत संस्कृति उत्सव-2023 उ०प्र० के ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में ऐसे कला साधकों की बहुतायत है लेकिन पहचान के अभाव में वह अधिकांशतया नेपथ्य में हैं। यह महत्वपूर्ण है कि उनकी कला प्रतिभा को सामने लाया जाये और उनकी कला सामर्थ्य में विकास के उपक्रम जुटाये जाये, जिससे कि वह कला एवं संगीत की मुख्य धारा से जुड़कर प्रदेश एवं देश का मान बढ़ा सकें।

शास्त्रीय एवं लोक संगीत की उपर्युक्त पृष्ठभूमि में उत्तर प्रदेश के सभी अंचलों में ऐसे कलाकारों की पहचान कर उन्हें उनकी योग्यतानुसार मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित एवं समृद्ध करने के उद्देश्य से ही संस्कृति विभाग, उ०प्र० द्वारा ‘‘उत्तर प्रदेश पर्व-हमारी संस्कृतिः हमारी पहचान’’ के अन्तर्गत ‘‘संस्कृति उत्सव-2023’’ की शुरूआत की जा रही है, जिसकी समय-सारणी निम्नवत् है-

ग्रामीण अंचलों के कलाकारों की प्रतिभा की पहचान करने हेतु प्रमुख सचिव, संस्कृति विभाग उ०प्र० शासन, लखनऊ के पत्र संख्या 346/2023/7313/चार 2023 दिनांक 24 नवम्बर, 2023 के द्वारा दिनांक 25 दिसम्बर, 2023 से 24 जनवरी, 2024 तक ‘‘संस्कृति उत्सव-2023’’ का आयोजन प्रदेश भर में किये जाने के निर्देश दिये गये हैं, इसके अनुपालन में तहसील स्तर पर ‘‘संस्कृति उत्सव-2023’’ के प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु निम्नानुसार तिथियाँ एवं स्थान निर्धारित किया गया है-

दिनांक-10 जनवरी 2024, आयोजन स्थल- डी०ए०वी० इण्टर कॉलेज, मुजफ्फरनगर।

जनपद स्तर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन में दायित्वों के निर्वहन हेतु निम्नानुसार समिति गठित की जाती है-

जिला विद्यालय निरीक्षक, मुजफ्फरनगर, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुजफ्फरनगर, जिला सूचना अधिकारी, मुजफ्फरनगर , जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी, मुजफ्फरनगर,जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, मुजफ्फरनगर।

यह समिति जनपद स्तर पर प्रतियोगिताओं के स्थल संचालन हेतु उत्तरदायी होगी तथा उक्त कमैटी स्थानीय स्तर पर प्रचार / प्रसार करते हुए, विधा के अनुसार कलाकारों का चयन एवं फार्म पूर्ण करायेंगे तथा कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक तैयारी, साज-सज्जा, साउण्ड सिस्टम की व्यवस्था, सूक्ष्म जलपान तथा पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। इसके अतिरिक्त प्रमाण पत्र वितरण तथा मोमेण्टो भेंट का कार्य भी सम्पन्न करेगी।

तहसील स्तर का कार्यक्रम निम्नवत् होगा-

दिनांक-08-01-2024, तहसील सदर में डी०ए०वी० इण्टर कॉलेज, मुजफ्फरनगर, तहसील जानसठ डी०ए०वी० इण्टर कॉलेज, जानसठ, तहसील खतौली मंे के०के० जैन इण्टर कॉलेज, खतौली, तहसील बुढ़ाना म डी०ए०वी० इण्टर कॉलेज, बुढाना में कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।

तहसील स्तर पर प्रतियोगिता के आयोजन का दायित्वों के निर्वहन हेतु निम्नानुसार कमेटी गठित की जाती है –

सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित तहसील के तहसीलदार, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी, सम्बन्धित शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य।

तहसील स्तर पर ग्राम / ब्लॉक से कुलाकारों के चयन हेतु सम्बन्धित तहसीलदार को नामित किया जाता है। उक्त के अतिरिक्त प्रतियोगिता को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु निम्नानुसार कमैटी गठित की जाती है-

जिला विद्यालय निरीक्षक, श्री धर्मेन्द्र शर्मा , मुजफ्फरनगर,

*श्री प्रवीण सैनी, नोडल संस्कृति विभाग*, प्रवक्ता चित्रकला डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर

डा0 कचन प्रभा शुक्ला, प्रधानाचार्य, डा0 राजेश कुमारी, प्रधानाचार्य, डा० वन्दना राय, प्रधानाचार्य, डा० शैली रंजन वैदिक पुत्री पाठशाला नई मण्डी, डा0 राजीव, मैम्बर चाईल्ड वैलफेयर कमैटी, सम्बन्धित संस्था के प्राचार्य।

संदर्भित शासनादेश में निहित व्यवस्थाओं एवं प्राविधानों का अक्षरशः अनुपालन कराने हेतु निम्नानुसार अधिकारियों को नोडिल अधिकारी नामित किया जाता है-

पंजीकरण हेतु पोर्टल / डाटा फीडिंग का कार्य, प्रतिभागियों को निर्धारित नियम एवं शर्तों से अवगत कराना नोडल अधिकारी डा० कचन प्रभा प्रधानाचार्य जैन इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर।

प्रतियोगिताओं के आयोजन की जानकारी गणमान्य व्यक्तियों को देना तथा स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशन का कार्य नोडल अधिकारी जिला सूचना अधिकारी, जनपद स्तर पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना आई०सी०सी०सी० कलेक्ट्रेट मुजफ्फरनगर।

आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों के चयन हेतु एक निर्णायक मण्डल का गठन किया जायेगा।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon