जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जबर्दस्त अभियान
1 min read
जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जबर्दस्त अभियान
। मुज़फ्फरनगर 4 जनवरी प्राप्त समाचार के अनुसार आबकारी आयुक्त महोदय के आदेशों एवम जिला अधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में आज जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षकों द्वारा अवैध मदिरा निर्माण एवम बिक्री रोकने के उद्देश्य से जनपद में नदियों के किनारे स्थित अवैध मदिरा के दृष्टिकोण से संदिग्ध ग्रामों शुक्रताल, बिहारगढ़ एवम धारीवाला खादर के संदिग्ध स्थलों/घरों/खादर में दबिश की कार्यवाही की गयी। जहाँ पर टीम को पहुँचने में दिक्कतें आती रही हैं वहाँ पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी की गयी। विभाग द्वारा अवैध मदिरा को समूल नष्ट करने के लिए समय-समय पर ड्रोन की मदद से जंगलों एवम दलदलों में नजर रखी जा रही है।