नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 12, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

सर्विसेज क्लब में नवनिर्मित पिकलबॉल कोर्ट का जिलाधिकारी

1 min read

सर्विसेज क्लब में नवनिर्मित पिकलबॉल कोर्ट का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया भव्य उद्घाटन।

________

 

मुजफ्फरनगर 8.जनवरी. सर्विसेज़ क्लब में अध्यक्ष जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्री संजय संजय कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से नवनिर्मित पिकलबॉल कोर्ट का उ‌द्घाटन किया गया।

उद्घाटन के समय अध्यक्ष / जिलाधिकारी ने कहा कि पिकलबॉल कोर्ट खेल बहुत ही लोकप्रिय है। खेलो से आपसी सहचर्या बढ़ती है। सचिव/ अपर जिलाधिकारी (वि० एवं रा०) ने कहा कि खेल से तन-मन स्वस्थ होता है व सभी का सर्वांगीण विकास होता है।

उपाध्यक्ष अमित गर्ग ने कहा कि यह खेल बच्चो व युवाओ में विशेष रूप से लोकप्रिय है। इससे खेलो के प्रति व क्लब के प्रति युवा वर्ग का रूझान बढ़ेगा।

सर्विसिज़ क्लब के युवा सदस्य अर्चित गोयल, आचमन गोयल, हर्षवर्धन बंसल, संस्कृति बंसल आदि खिलाड़ियो ने अपने खेल का प्रदर्शन भी किया

इस दौरान कोषाध्यक्ष उमेश गोयल (एडवोकेट), पूर्व सचिव भुवनेश गुप्ता, अनिल आनन्द (एडवोकेट), निष्काम गर्ग, देवेन्द्र कुमार गर्ग, परमेन्द्र कुमार, अमित अरोरा, आयुष गुप्ता, प्रदीप गोयल, अशोक सरीन, डा० डी.एस. मलिक, विजय वर्मा, प्रेमदत्त त्यागी सहित अन्य सम्मानित सदस्य मौजूद थे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon