नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने

1 min read

*अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने रेलवे स्टेशन पर संचालित शेल्टर होम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की!*

मुजफ्फरनगर 8 जनवरी प्राप्त समाचार के अनुसार बीती रात

*रेलवे स्टेशन बस स्टैंड एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर खुले में सो रहे व्यक्तियों को शेल्टर होम से संबंधित जानकारी प्रदान की तथा सुरक्षित रूप से शेल्टर होम में पहुंचाया गया।*

जिलाधिकारी महोदय श्री उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री गजेंद्र कुमार द्वारा नगर क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन परिसर में संचालित शेल्टर होम का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शेल्टर होम में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बिस्तर एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि शीत ऋतु के दृष्टिगत किसी भी व्यक्ति को असुविधा का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण उपरांत अपर जिलाधिकारी द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं आसपास के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर खुले में शीतलहर के बीच रह रहे निराश्रित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों से संवाद किया गया। उन्हें प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए शेल्टर होम की सुविधाओं की जानकारी दी गई तथा राजस्व टीम की सहायता से ऐसे व्यक्तियों को सुरक्षित रूप से शेल्टर होम में पहुंचाया गया। इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सभी जरूरतमंद व्यक्तियों को सम्मानजनक ढंग से आश्रय, गर्माहट एवं आवश्यक सहायता प्राप्त हो।

अपर जिलाधिकारी द्वारा अलाव ताप रहे व्यक्तियों से भी संवाद कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली गई तथा संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि अलाव की व्यवस्था नियमित रूप से संचालित रहे एवं किसी भी स्थान पर कोताही न बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए नगर क्षेत्र में संचालित सभी शेल्टर होम पूर्ण क्षमता के साथ कार्यरत रहें तथा किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को खुले में रात बिताने के लिए विवश न होना पड़े।

प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि उनके संज्ञान में कोई भी व्यक्ति शीतलहर के कारण असुरक्षित स्थिति में हो, तो तत्काल नजदीकी प्रशासनिक इकाई या कंट्रोल रूम को सूचित करें। जिला प्रशासन जनमानस की सुरक्षा एवं मानवीय सरोकारों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा शीत ऋतु के दौरान राहत एवं संरक्षण हेतु निरंतर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon