नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
July 18, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की


जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में तहसील खतौली में आयोजित किया गया संपूर्ण समाधान दिवस __________________________
क्षेत्र में कहीं पर जल भराव की समस्या उत्पन्न ना हो, यदि कहीं पर जल भराओ की समस्या उत्पन्न होती है, तो उसको तत्काल पानी का निकासी सुनिश्चित कि जाए ।
_________________________
मुजफ्फरनगर 18जुलाई 2026 जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में तहसील खतौली के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में विद्युत, समाज कल्याण विभाग,राशन कार्ड, भूमि विवाद, नगर पालिका, नगर पंचायत, राजस्व से संबंधित, श्रम विभाग से संबंधित ,पेंशन,सड़क से संबंधित पुलिस प्रशासन से संबंधित, आदि संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई।
तहसील समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का संबंधित विभाग के अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण कराएं, यदि कोई ऐसी शिकायत है, जिसका निस्तारण नहीं हो सकता है, उसके संबंध में शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण तथा संतोष जनक एवं समयांतर्गत निस्तारण किया जाए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाए।उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आइ0जी0आर0एस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता परक एवं समयांतर्गत निस्तारण किया जाए ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 69 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 07 शिकायतों का निस्तारण किया गया। उन्होंने शेष शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से मौके पर पहुंच कर शिकायतकर्ता से शिकायत के सम्बन्ध में फीडबैक लें कि बह संतुष्ट है तथा मौके का फोटो भी कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका तथा अन्य संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिए क्षेत्र में कहीं पर जल भराव की समस्या उत्पन्न ना हो, यदि कहीं पर जल भराओ की समस्या उत्पन्न होती है, तो उसको तत्काल पानी का निकासी सुनिश्चित की जाए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाए।
उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए किसी विभाग की सरकारी भूमि पर किसी के द्वारा अतिक्रमण कर रखा है उसको तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर उप जिलाधिकारी खतौली श्री डॉक्टर ललित कुमार मिश्रा मुख चिकित्सा अधिकारी श्री सुनील तेवतिया, तहसीलदार खतौली श्री अरविंद कुमार सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon