नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 11, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनता दरबार में जनता के पास पहुंचकर सुनी समस्याएं किया तत्काल निस्तारण: फरियादियों ने डीएम की खुलकर की प्रशंसा

1 min read

मुजफ्फरनगर 5 दिसंबर दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र की विशेष कवरेज के अनुसार जिला अधिकारी श्री उमेश मिश्र लगातार अपने कार्यालय में बैठकर फरियादियों की फरियाद सुनकर उनका तत्काल निस्तारण कर रहे हैं और नियमित रूप से जन समस्याएं सुन रहे हैं इसी श्रृंखला में आज जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने जनता दरबार में आए सैकड़ो लोगों के पास पहुंचकर फरियादियों की फरियाद सुनी और उनके तत्काल निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को फोन पर निर्देश भी दिए इस दौरान जिला अधिकारी द्वारा फरियादियों से अपील की गई कि वह अपने-अपने स्थान पर बैठे रहे मैं स्वयं उनके पास उनकी समस्या और फरियाद सुनने के लिए आ रहा हूं जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा प्रत्येक फरियादी के पास स्वयं गए और गंभीरतापूर्वक उनकी समस्याएं सुनी और आवश्यकता अनुसार संबंधित अधिकारियों को उनकी समस्या के तत्काल निस्तारण हेतु फोन पर निर्देश भी दिए मुजफ्फरनगर जनपद में श्री उमेश मिश्रा ऐसे पहले जिलाधिकारी है जो फरियादियों के पास जाकर उनकी फरियाद सुनकर उनका दुख दर्द सुन रहे हैं और उनकी समस्याओं का लगातार निस्तारण भी कर रहे हैं कई घंटे तक प्रतिदिन नियमित रूप से जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा अपने कार्यालय में आए फरियादियों की फरियाद सुनकर उनका तत्काल निस्तारण करते हैं आम जनता का कहना है कि श्री उमेश मिश्रा ऐसे पहले जिलाधिकारी है जो हर फरियादी के पास आकर उसकी फरियाद सुन रहे हैं वास्तव में यह बहुत बड़ी बात है कि फरियादी आराम से कुर्सी पर बैठे हैं और जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा उनकी समस्याएं उनके सम्मुख खड़े होकर सुन रहे हैं और समस्याओं का तत्काल निदान भी कर रहे हैं निस्तारण भी कर रहे हैं आम जनमानस ने जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की कार्यप्रणाली और व्यवहार की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए उन्हें अपनी दुआएं भी दी है आज सवेरे से ही जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा आम जनमानस की समस्याएं बैठकर अपने कार्यालय में सुनते रहे और निस्तारण करते रहे परंतु जब भीड़ अधिक हो गई तो स्वयं जिला अधिकारी श्री उमेश मिश्रा जनता दर्शन में आम जनता के पास पहुंचे और फरियादियों की समस्याएं सुनकर निस्तारण किया

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon