नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

पीएम मोदी के वाराणसी में प्रस्तावित भ्रमण को लेकर मंडल आयुक्त और पुलिस कमिश्नर ने

1 min read

पीएम मोदी के वाराणसी में प्रस्तावित भ्रमण को लेकर मंडल आयुक्त और पुलिस कमिश्नर ने क्या-क्या किया
*मंडलायुक्त द्वारा मेहंदीगंज स्थित प्रधानमंत्री के प्रस्तावित सभा स्थल का निरीक्षण किया गया*
*स्टेज, हेलीपैड, वाहन पार्किंग, प्रवेश द्वार, जर्मन हैंगर आदि के संबंध में अधिकारियों से वार्ता करते हुए उक्त के संबंध में उचित दिशानिर्देश दिये गये*
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगामी वाराणसी दौरा प्रस्तावित है जिस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण तथा शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद मेहंदीगंज में सभा की जायेगी। प्रस्तावित आगमन को देखते हुए प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं, उक्त के संबंध में मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा द्वारा मेहंदीगंज पहुँचकर रिंग रोड किनारे स्थित प्रस्तावित सभास्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में मंडलायुक्त द्वारा सभा के लिये चिन्हित स्थल, स्टेज, हेलीपैड, वाहन पार्किंग, प्रवेश द्वार, जर्मन हैंगर, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन आदि के संबंध में अधिकारियों से वार्ता करते हुए उक्त के संबंध में उचित दिशानिर्देश दिये गये। उन्होंने मजबूत बैरिकेडिंग करने को भी निर्देशित किया। सभास्थल तथा आसपास साफ-सफाई की उचित व्यवस्था करने के साथ ही अंडरपास पर चिपके पोस्टरों को हटाने तथा पेंट आदि कराने को भी निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन विपिन कुमार, एसडीएम राजातालाब शिवानी सिंह समेत लोकनिर्माण विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
*पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर, पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग की गई*

▶️ पुलिस आयुक्त वाराणसी ने जिलाधिकारी वाराणसी संग माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर, सुरक्षा के दृष्टिगत दिये आवश्यक निर्देश ।
▶️ कार्यक्रम स्थल पर प्रॉपर चेकिंग-फ्रिक्सिंग के उपरान्त ही दिया जाये प्रवेश ।
▶️ प्रमुख स्थानों पर हो पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर लगायी जाए रूफटॉप ड्यूटी ।
▶️ वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था न हो बाधित, वैकल्पिक मार्गों का हो प्रयोग ।
▶️ वीआईपी मार्ग पर पड़ने वाली गलियों एवं कट पर भीड़ नियंत्रण हेतु हो रस्सों का प्रयोग ।
▶️ प्रभारी अधिकारी ड्यूटी प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों को करें ब्रीफ, अपने साथ रखें प्रयाप्त मात्रा में रस्से, लाउड-हेलर ।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के जनपद वाराणसी में दिनांक 03/04.04.2025 को होने वाले आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी वाराणसी श्री एस. राजलिंगम संग प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । निरीक्षण के उपरान्त कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में ड्यूटी में लगे राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारियों की ब्रीफिंग की गई । ब्रीफिंग में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं कानून व्यवस्था) श्री एस0 चन्नप्पा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध श्री राजेश सिंह सहित कमिश्नरेट वाराणसी के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व प्र0नि0/थानाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
ब्रीफिंग के दौरान मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 की सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये ।
1. पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थलों/मार्गों पर चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
2. वीआईपी के मूवमेंट के दौरान आमजनता को कोई दिक्कत न हो। किसी तरह का कोई यातायात बाधित न हो । वैकल्पिक मार्गों का निर्धारण कर लिया जाये ।
3. भीड़ नियंत्रण के लिए मार्ग की गलियों में पुलिसकर्मी रस्से का उपयोग करेंगें ।
4. वीआईपी के कार्यक्रम स्थल एवं भ्रमण मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ।
5. ड्यूटी पर नियुक्त पुलिसकर्मी मोबाइल फोन का तभी प्रयोग करें जब अति आवश्यक हो । मोबाइल चैटिंग व अन्य गतिविधि नहीं करेंगे ।
6. संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी लगायी जाए ।
7. ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मचारीगण की उपस्थिति चेक कर मौके पर ही प्रभारी अधिकारी द्वारा ब्रीफ किया जाए
8. सभी अधिकारी/कर्मचारीगण निर्धारित समय से ड्यूटी पर पहुँचे एवं अपने पास ड्यूटी कार्ड एवं आई कार्ड जरूर रखें ।
9. मार्ग व्यवस्था में नियुक्त थाना प्रभारी/अधिकारीगण अपने-अपने वाहनों में लाउड हेलर व पी.ए. सिस्टम की व्यवस्था रखेंगें ।
10. ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी अच्छे टर्नआउट में सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करें एवं आमजनमानस के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखे ।
*विषय:- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा पुलिस कार्यालय का किया गया निरीक्षण व विभिन्न शाखाओं के लम्बित प्रकरणों की समीक्षा कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।*

▶️ पुलिस कर्मचारियों व पेंशनर्स के हितों के दृष्टिगत लम्बित प्रकरणों की समीक्षा की गयी, *पुलिस पेंशनर्स के 166 मेडिकल क्लेम लम्बित पाये जाने पर लिपिक अनुज कुमार एवं मृतक आश्रित के 35 फाइल लम्बित रखने वाले लिपिक राज किशोर के विरूद्ध विभागीय जाँच के आदेश दिये गये।*
▶️ पुलिस कार्यालय में का0 प्रदीप कुमार को अपनी सीट व उसके आसपास गंदगी किये जाने पर किया गया लाइन हाजिर ।
▶️ पुलिस कर्मियों व पेंशनर्स को अपने कार्य जैसे टी.ए. भुगतान, मेडिकल बिल आदि के भुगतान के लिए न लगाने पड़े पुलिस ऑफिस के चक्कर ।
▶️ कोई भी पत्रावली (File) अनावश्यक रूप से लम्बित पाये जाने पर होगी कठोर कार्यवाही ।
▶️ लम्बित पत्रावलियों का हो समयबद्ध निस्तारण, डीसीपी (मुख्यालय) द्वारा की जायेगी साप्ताहिक समीक्षा ।
▶️ कमिश्नरेट स्तर पर किसी भी कर्मचारी के पेन्शन भुगतान व मृतक आश्रित भर्ती सम्बन्धित पत्रावली अनावश्यक लम्बित न होने पाये एवं मुख्यालय स्तर पर लम्बित प्रकरणों पर पत्राचार कर अद्यतन स्थिति की रखें जानकारी।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा पुलिस आफिस का निरीक्षण कर प्रधान लिपिक कार्यलाय एवं विभिन्न शाखाओं के निस्तारित व लम्बित प्रकरणों के संबंध में समीक्षा की गयी । पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिसकर्मियों के अधिवर्षता, पारिवारिक व स्वेछिक पेन्शन प्रकरण, पुलिस कर्मियों के चरित्र पंजिका पर वार्षिक मन्तव्य, पुलिस कर्मियों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति व अन्य भत्तों के भुगतान, मृतक आश्रित प्रकरण व भवन-निर्माण एवं मरम्मत के लम्बित प्रस्तावों की समीक्षा की गयी । इस दौरान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी लम्बित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए । किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लम्बित न रखा जाए एवं डीसीपी (मुख्यालय) द्वारा इस सम्बन्ध में साप्ताहिक समीक्षा की जाए । समीक्षा के दौरान *पुलिस पेंशनर्स के 166 मेडिकल क्लेम लम्बित पाये जाने पर लिपिक अनुज कुमार एवं मृतक आश्रित के 35 फाइल लम्बित रखने वाले लिपिक राज किशोर के विरूद्ध विभागीय जाँच के आदेश दिये गये एवं का0 प्रदीप कुमार को अपनी सीट व उसके आसपास गंदगी किये जाने पर लाइन हाजिर किया गया ।* उक्त समीक्षा बैठक में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्री एस. चन्नप्पा, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्री प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय व आंकिक व सम्बन्धित शाखा प्रभारी मौजूद रहे ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon