मण्डलायुक्त डॉ.रुपेश कुमार ने तहसील नकुड़ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में
1 min read
*मण्डलायुक्त डॉ.रुपेश कुमार ने तहसील नकुड़ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्याएं*
*सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण*
*प्रकरणों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवतापूर्ण ढंग से करें त्वरित निस्तारण, न हो औपचारिकता की पूर्ति- मण्डलायुक्त*
*समस्याओं का दिखे समाधान, मनोयोग से करें कार्य*
*दो विभागों से संबंधित विभागों में संयुक्त टीम बनाकर की जाए कार्यवाही – डॉ0 रूपेश कुमार*
*सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई 82 शिकायतें, 07 मौके पर निस्तारित*
*शिवभक्तों के साथ हो मधुर व्यवहार, डीजे के लिए मानकों का हो पूर्ण पालन*
सहारनपुर, प्राप्त समाचार के अनुसार
मण्डलायुक्त डॉ0 रूपेश कुमार की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन की उपस्थिति में तहसील नकुड़ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं को सुना गया।
मण्डलायुक्त डॉक्टर रुपेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण माननीय मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता में शामिल है। प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय में संवेदनशीलता अपनाते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करें। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जाएगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 82 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से राजस्व विभाग की 07 मौके पर ही निस्तारित कर दी गयी।
मण्डलायुक्त डॉक्टर रुपेश कुमार ने आए हुए लोगों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व संबंधी वादों का समय सीमा के अंदर निस्तारण किया जाए। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है, उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण के साथ-साथ लाभार्थी को संतुष्टी भी मिलनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि दो विभागों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए संयुक्त टीम बनाकर निस्तारण किया जाए।
डॉ0 रूपेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायत निस्तारण के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समस्याओं का समयबद्धता से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने में लापरवाही न बरती जाए। उन्होने प्रतिदिन अपने कार्यालय में प्रातः 10ः00 से 12ः00 बजे तक जनसुनवाई करते हुए शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। भूमि संबंधी विवादों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही की जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के पश्चात मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, डीएफओ व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ यमुना नदी से गागलहेडी तक कावड़ मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उपस्थित सभी अधिकारियों को अवशेष कार्य को कावड़ प्रारम्भ होने से पूर्व प्राथमिकता पर कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि डीजे के लिए निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराते हुए उनकी चौड़ाई, ऊंचाई तथा भक्तिपूर्ण गाने और भजन ही बजाए जाएं। शिवभक्तों को शुद्ध खाना मिल सके इसके लिए संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित उत्तरदायित्वों को पूर्ण किया जाए। साफ सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। शिवभक्तों के साथ मधुर व्यवहार हो। सुरक्षा के दृष्टिगत विद्युत खंभों पर टेपिंग एवं ट्रांसफार्मर की बेरीकेडिंग कर दी जाए। सड़कों को गढ़ामुक्त किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संतोष बहादुर सिंह, पीडी डीआरडीए श्री प्रणय कृष्ण सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
प्राप्त समाचार के अनुसार
*मंडलायुक्त डॉक्टर रूपेश कुमार की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान की उपस्थिति में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस नकुड़ में प्राप्त शिकायतों का विभागवार विवरण*इस प्रकार हैं,,,,,
