मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज में यूथ टेक्निकल कार्निवल विज्ञान प्रदर्शनी एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का किया
*मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज में यूथ टेक्निकल कार्निवल विज्ञान प्रदर्शनी एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का किया अवलोकन की प्रशंसा*
सहारनपुर 20 दिसंबर प्राप्त समाचार के अनुसार इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, सहारनपुर में स्कूल के छात्रों हेतु एक यूथ टेक्निकल कार्निवल विज्ञान प्रदर्शनी एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को शुभारंभ मुख्य अतिथि सहारनपुर मंडल के मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार, संस्था के सचिव श्री संकल्प कुलश्रेष्ठ, निदेशक डॉ अंजू वालिया व अतुल नैब ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। डॉ रूपेश कुमार ने छात्रों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट को देखते हुए छात्रों की मेहनत की सराहना की। उक्त प्रतियोगिता में सहारनपुर, नांगल, तल्हेरी बुजुर्ग, देवबंद, गागलहेड़ी व छुटमलपुर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग़ किया। विज्ञान प्रदर्शनी में निर्णायक की भूमिका श्री हेमंत अरोड़ा एवं डॉ पंकज में निभाई। इसके अलावा ड्राइंग प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका दानिश असद व सृष्टि यादव ने निभाई। मुख्य अतिथि डॉ रूपेश कुमार ने अपने संबोधन में छात्रों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्रों को भविष्य में ऐसे प्रोजेक्ट के माध्यम से नए आयाम स्थापित करने होंगे। उन्होंने छात्रों को अधिक समय से ज्यादा क्वालिटी पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया। इसके पश्चात उन्होंने छात्रों को प्लास्टिक का उपयोग न करने एवं जल संरक्षण के बारे में भी बताया । संस्था के सचिव श्री संकल्प कुलश्रेष्ठ ने कहा की कक्षा में अनेक छात्रों में से कुछ छात्र जो अपने प्रोजेक्ट को लेकर संस्था में आए हैं उनके द्वारा एक अच्छी शुरुआत है और वह कुछ नया करेंगे। उन्होंने मुख्य अतिथि डॉ रुपेश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आगमन से यह कार्यक्रम बहुत सुंदर बन गया है।
उक्त प्रतियोगिता में वर्किंग मॉडल में प्रथम स्थान बिलाल, मुजस्सम, सानिध्य सैनी जे वी जैन इंटर कॉलेज, सहारनपुर ने प्राप्त किया। इसके अलावा दूसरा स्थान दक्षि चौहान, निधि आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गिल कॉलोनी ने प्राप्त किया तथा तृतीय स्थान नैना राणा, कनक शर्मा ,भूमिका, निशा गौतम ,वैश्वी पाल आर डी इंटरनेशनल स्कूल, तल्हेरी ने प्राप्त किया। नॉन वर्किंग मॉडल में प्रथम स्थान आशिया मलिक आर्य कन्या इंटर कॉलेज, मटिया महल, द्वितीय स्थान ईशा, मीनाक्षी, इशिका भारतीय इंटर कॉलेज, तल्हेरी तथा तृतीय स्थान विनीत, राजीव कश्यप, कार्तिक, गुरु नानक इंटर कॉलेज सहारनपुर के छात्रों ने प्राप्त किया। ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इलमा आर डी इंटरनेशनल स्कूल तल्हेड़ी द्वितीय स्थान संजना आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गिल कॉलोनी, सहारनपुर तृतीय स्थान नबिया भलस्वा इंटर कॉलेज, भलस्वा ने प्राप्त किया। मंच का संचालन डॉ नेहा त्यागी व ज्योति भारद्वाज ने किया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर आशुतोष गुप्ता वह सूर्यकांत ने कराया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आए छात्र छात्राएं, शिक्षक व संस्था का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।*इंद्रप्रस्थ कॉलेज में यूथ टेक्निकल कार्निवल विज्ञान प्रदर्शनी एवं ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित*
आज इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, सहारनपुर में स्कूल के छात्रों हेतु एक यूथ टेक्निकल कार्निवल विज्ञान प्रदर्शनी एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को शुभारंभ मुख्य अतिथि सहारनपुर मंडल के मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार, संस्था के सचिव श्री संकल्प कुलश्रेष्ठ, निदेशक डॉ अंजू वालिया व अतुल नैब ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। डॉ रूपेश कुमार ने छात्रों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट को देखते हुए छात्रों की मेहनत की सराहना की। उक्त प्रतियोगिता में सहारनपुर, नांगल, तल्हेरी बुजुर्ग, देवबंद, गागलहेड़ी व छुटमलपुर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग़ किया। विज्ञान प्रदर्शनी में निर्णायक की भूमिका श्री हेमंत अरोड़ा एवं डॉ पंकज में निभाई। इसके अलावा ड्राइंग प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका दानिश असद व सृष्टि यादव ने निभाई। मुख्य अतिथि डॉ रूपेश कुमार ने अपने संबोधन में छात्रों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्रों को भविष्य में ऐसे प्रोजेक्ट के माध्यम से नए आयाम स्थापित करने होंगे। उन्होंने छात्रों को अधिक समय से ज्यादा क्वालिटी पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया। इसके पश्चात उन्होंने छात्रों को प्लास्टिक का उपयोग न करने एवं जल संरक्षण के बारे में भी बताया । संस्था के सचिव श्री संकल्प कुलश्रेष्ठ ने कहा की कक्षा में अनेक छात्रों में से कुछ छात्र जो अपने प्रोजेक्ट को लेकर संस्था में आए हैं उनके द्वारा एक अच्छी शुरुआत है और वह कुछ नया करेंगे। उन्होंने मुख्य अतिथि डॉ रुपेश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आगमन से यह कार्यक्रम बहुत सुंदर बन गया है।
उक्त प्रतियोगिता में वर्किंग मॉडल में प्रथम स्थान बिलाल, मुजस्सम, सानिध्य सैनी जे वी जैन इंटर कॉलेज, सहारनपुर ने प्राप्त किया। इसके अलावा दूसरा स्थान दक्षि चौहान, निधि आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गिल कॉलोनी ने प्राप्त किया तथा तृतीय स्थान नैना राणा, कनक शर्मा ,भूमिका, निशा गौतम ,वैश्वी पाल आर डी इंटरनेशनल स्कूल, तल्हेरी ने प्राप्त किया। नॉन वर्किंग मॉडल में प्रथम स्थान आशिया मलिक आर्य कन्या इंटर कॉलेज, मटिया महल, द्वितीय स्थान ईशा, मीनाक्षी, इशिका भारतीय इंटर कॉलेज, तल्हेरी तथा तृतीय स्थान विनीत, राजीव कश्यप, कार्तिक, गुरु नानक इंटर कॉलेज सहारनपुर के छात्रों ने प्राप्त किया। ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इलमा आर डी इंटरनेशनल स्कूल तल्हेड़ी द्वितीय स्थान संजना आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गिल कॉलोनी, सहारनपुर तृतीय स्थान नबिया भलस्वा इंटर कॉलेज, भलस्वा ने प्राप्त किया। मंच का संचालन डॉ नेहा त्यागी व ज्योति भारद्वाज ने किया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर आशुतोष गुप्ता वह सूर्यकांत ने कराया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आए छात्र छात्राएं, शिक्षक व संस्था का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
