मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार ने मुजफ्फरनगर में धुआंधार भ्रमण कर एसआईआर प्रक्रिया का बूथों पर
1 min read
मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार ने मुजफ्फरनगर में धुआंधार भ्रमण कर एसआईआर प्रक्रिया का बूथों पर किया स्थलीय निरीक्षण दिए कड़े दिशा निर्देश। मुजफ्फरनगर 10 दिसंबर प्राप्त समाचार के अनुसार आज सहारनपुर मंडल सहारनपुर के मंडल आयुक्त लोकप्रिय वरिष्ठ आईएएस डॉक्टर रुपेश कुमार ने मुजफ्फरनगर जनपद में धुआंधार भ्रमण करते हुए एक दर्जन से भी अधिक बूथों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए एसआईआर प्रक्रिया में और अधिक तेजी लाने के कड़े दिशा निर्देश जारी किए इस दौरान जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे मिली जानकारी के अनुसार आज सहारनपुर मंडल सहारनपुर के लोकप्रिय युवा मंडल आयुक्त वरिष्ठ आईएएस डॉक्टर रुपेश कुमार ने मुजफ्फरनगर जनपद में एक दर्जन से भी अधिक बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया एवं सभी जगह सूची का भी निरीक्षण किया एवं सभी बी एल ओ से विस्तार से बात करते हुए कड़े दिशा निर्देश दिए की एस आई आर फॉर्म भरने आदि की प्रक्रिया में और अधिक तेजी लाई जाए जाट कॉलोनी स्थित पुरुषार्थ कॉलोनी के बूथ पर काफी देर रुक कर मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार ने बारीकी के साथ निरीक्षण किया एवं सूची आदि की प्रक्रिया को भी परखा और दिशा निर्देश जारी किए प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारियों से भी कमिश्नर साहब ने विस्तार से बात की और पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं आ रही है इस प्रक्रिया को संपन्न कराने में सभी अधिकारियों ने कहा कि वह संतोषजनक ढंग से कार्य में लगे हैं और कार्य संपन्न कर रहे हैं एस आई आर फॉर्म प्रक्रिया बहुत तेजी के साथ चल रही है यहां के बाद मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के बूथ का भी मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार ने निरीक्षण किया और सभी से वार्ता की इस दौरान क्षेत्रीय सभासद एवं कई अधिकारी मौजूद रहे यहां पर भी मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार ने विस्तार से निरीक्षण करते हुए अति आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए लगभग एक दर्जन से भी अधिक बूथों का निरीक्षण करने और दिशा निर्देश जारी करने के पश्चात मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार पी डब्ल्यू डी निरीक्षण भवन पर पहुंचे और गार्ड ऑफ ऑनर लिया एवं परेड का निरीक्षण किया पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मुजफ्फरनगर जनपद भर में एस आई आर फॉर्म प्रक्रिया मैं लगे क्षेत्रीय सुपरवाइजर और बड़ी संख्या में बी एल ओ की विशाल बैठक लेकर मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार ने अलग-अलग सभी अधिकारियों से एस आई आर फॉर्म प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए सभी की उपलब्धियां भी पूछी सभी ने संतोषजनक उत्तर दिया यहां पर सभी अधिकारियों को मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार ने विस्तार के साथ एस आई आर फॉर्म प्रक्रिया से संबंधित दिशा निर्देश भी दिए और अधिक तेजी लाने के निर्देश भी जारी किए क्योंकि समय बहुत ही कम बचा है यहां पर भी जिला निर्वाचन अधिकारी जिला अधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे यहां पर एक वार्ता के दौरान मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार ने कहा कि मुजफ्फरनगर जनपद में एस आई आर फॉर्म प्रक्रिया एवं सूची का कार्य युद्ध स्तर पर संतोष जनक ढंग से चल रहा है और सराहनीय है यह कार्य सही मतदाताओं का वोट सुरक्षित करना है एवं जो लोग मर गए हैं या जो लोग यहां नहीं रहते हैं उनकी जांच करनी है उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा कुल मिलाकर यह प्रक्रिया सही वोटर की सूची बनाना है ताकि अवैध वोटर सूची में ना आ सके उन्होंने बताया कि नए वोट बनाने की प्रक्रिया भी लगातार चल रही है जो जारी रहेगी अपने भ्रमण के पश्चात मंडल आयुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर डॉक्टर रुपेश कुमार ने मुजफ्फरनगर में एक वीसी में भी शिरकत करने के पश्चात मुजफ्फरनगर से सहारनपुर के लिए प्रस्थान कर गए मुजफ्फरनगर में मंडल आयुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर डॉक्टर रुपेश कुमार का धुआंधार जनसंपर्क भ्रमण और निरीक्षण सफलता के साथ संपन्न हुआ


