नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 12, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मंडलायुक्त डॉ रूपेश कुमार द्वारा विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत

1 min read

*मंडलायुक्त डॉ रूपेश कुमार द्वारा विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन, नो मैपिंग और एएसडी के सम्बन्ध में किया गया निरीक्षण*

 

*मतदेय स्थल 172, 173 एवं 369 से 381 का किया निरीक्षण*

 

*बीएलओ को 11 दिसंबर से पूर्व निर्वाचन संबंधी कार्य पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश*

सहारनपुर, दिनांक 09 दिसंबर

मंडलायुक्त डॉक्टर रूपेश कुमार द्वारा विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन, नो मैपिंग और एएसडी के सम्बन्ध में मतदेय स्थल 172, 173 एवं 369 से 381 का

निरीक्षण किया गया।

इस सम्बन्ध में उन्होंने निर्देश दिए कि गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन, नो मैपिंग और एएसडी के बिंदुओं पर बीएलओ द्वारा बारीकी से मिलान कर लिया जाए। इसके साथ ही राजनैतिक दलों के बीएलए को एएसडी की प्रति उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें ताकि अंतिम ड्राफ्ट पब्लिकेशन के समय किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे। छूटे हुए मतदाताओं को नियमानुसार फॉर्म 6 भरवाकर समस्त प्रक्रियाएं पूर्ण करते हुए कार्य को संजीदगी के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान जनपद सहारनपुर के मतदान केन्द्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय खलासी लाईन, रेलवे कॉलोनी सहारनपुर में स्थित मतदेय स्थल 172 व 173 तथा मतदान केन्द्र जे०वी०जैन कॉलेज सहारनपुर में स्थित भाग सं0-369 से 381 तक का दिनांक स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि विधानसभावार निर्वाचक क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का त्रुटि रहित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण ई०सी०आई०नेट, डिजिटाईजेशन एवं नो मैपिंग के बिन्दुओं का परीक्षण करते हुए 11 दिसंबर से पूर्व शतप्रतिशत कार्य कराना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री रमेश यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संतोष बहादुर सिंह, एस डी एम सदर श्री सुबोध कुमार एवं तहसीलदार सदर श्री जसमेंद्र उपस्थित रहे।


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon