मुजफ्फरनगर जनपद में अफवाह गैंग के खात्मे के लिए डीएम
मुजफ्फरनगर जनपद में अफवाह गैंग के खात्मे के लिए डीएम,एसएसपी की संयुक्त पीसी: जनता से की अपील रहे सावधान करें कानून का पालन। मुजफ्फरनगर 4 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद में लगातार हो रहे अफवाहों के बाजार की रोकथाम हेतु एवं अफवाह गैंग के
खात्मे के लिए आज जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा नए संयुक्त रूप से पुलिस लाइंस के सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया एवं प्रेस वार्ता में आम जनता से भी अपील की की वह अफवाहों पर ध्यान ना दें और कानून का पूरा पालन करें और हर स्थिति में पुलिस को अवश्य सूचित करें प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला अधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि कई बार अफवाहों के कारण अनहोनी हो जाती है जिसकी भरपाई होना कठिन हो जाता है इसलिए अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए और पहले पुलिस से उसका वेरिफिकेशन करना चाहिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि जिला पुलिस और प्रशासन ने व्यवस्था बनाई है कि मुजफ्फरनगर जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा समितियां और युवक मंगल दलों आदि को और अधिक मजबूत किया जाएगा और प्रत्येक गांव के चौकीदार को सशक्त किया जाएगा ताकि वह अफवाह फैलाने वालों की सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दे उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पूरे जनपद में ऐसी कई मोटरसाइकिलों और गाड़ियों को लगाया गया है जो लगातार अलाउंस कर रहे हैं ताकि आम जनता अफवाहों के चक्कर में ना पड़े जिला अधिकारी उमेश मिश्रा ने पत्रकारों के माध्यम से आम जनमानस से पुरजोर अपील करते हुए कहा कि यह जनपद हम सभी का है और यहां की सुरक्षा भी हम सभी की है इसलिए सकारात्मक सोच के साथ हम सभी को अपनी सुरक्षा के लिए अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए कई बार कोई बेगुनाह व्यक्ति रास्ते में दिखाई देता है तो उसे गलत समझना एकदम ठीक नहीं है यदि वह आपको गलत लग रहा है तो उसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दें और कानून किसी भी हालत में अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए कई बार कुछ लोग बेगुनाह व्यक्ति को ही निशाना बनाने का प्रयास कर लेते हैं वह भी संदेह के कारण यह नहीं होना चाहिए पहले पुष्टि कर लेनी चाहिए ड्रोन के बारे में जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने कहा कि चाहे कोई भी कार्यक्रम हो बिना जिला पुलिस प्रशासन की अनुमति के कोई भी ड्रोन का प्रयोग नहीं करेगा और अगर कोई व्यक्ति ड्रोन का प्रयोग करते हुए पाया जाता है बिना किसी अनुमति के तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी इसलिए ड्रोन को प्रतिबंधित किया गया है बिना अनुमति के ड्रोन नहीं उड़ाया जा सकेगा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आम जनता से अपील की की वह अफवाहों से बचे और अपने जनपद को सुरक्षित रखें क्योंकि कुछ अराजक तत्व फैलाकर माहौल बिगड़ने का प्रयास कर सकते हैं जिनके विरुद्ध पुलिस और प्रशासन तैयार है और ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी इस प्रकार के तत्वों को बड़ी तादाद में गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जा चुका है और अभी भी ऐसे अराजक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है यहां पर जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने पत्रकार बंधुओ से भी अनुरोध किया कि वह अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध अपने लेखनी का इस्तेमाल अवश्य करें और मुजफ्फरनगर जनपद में कानून और व्यवस्था की मजबूती में सहयोग करें इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने विस्तार से बताते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जा रही है और ऐसे लोगों को किसी भी हालत में बक्शा नहीं जाएगा ड्रोन के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने स्थिति स्पष्ट की की बिना अनुमति के कोई भी ड्रोन का प्रयोग नहीं करेगा यदि करेगा तो ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने विस्तार से बताते हुए कहा कि हम चौकीदारों को सशक्त कर रहे हैं सुरक्षा समितियां को सशक्त कर रहे हैं ताकि हमारे पास समय रहते सही सूचना प्राप्त हो सके और हम अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर सकें ख़ास तौर पर संवेदनशील क्षेत्रों पर पुलिस की काफी नजर है और पुलिस अपने वाहनों से अलाउंस कर रही है ताकि लोग जागरुक होऔर अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें


