नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

यूपी एसटीएफ की जबरदस्त उपलब्धि के चलते 70 करोड रुपए की ठगी करने वाले गैंग का हुआ पर्दाफाश दो कुख्यात गिरफ्तार

1 min read

लखनऊ 8 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार शेयर टैªडिंग के नाम पर बड़े मुनाफे का लालच देकर करीब 70 करोड़ रूपये की ठगी करने वाले गैंग के 02 सदस्यों को एस0टी0एफ0 द्वारा किया गया गिरफ्तार।

दिनांक 07-09-2024 को एस0टी0एफ0 उ0प्र0 को शेयर टैªडिंग के नाम पर बडे मुनाफे का लालच देकर करीब 70 करोड़ रूपये की ठगी करने वाले गैंग के 02 सदस्यों को थाना इन्दिरापुरम, जनपद गाजियाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुयी।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
1. विनोद कुमार धामा पुत्र रिछपाल नि0 ग्राम पावला बेगमाबाद, जनपद बागपत
2. रविन्दर उर्फ नवाब पुत्र महावीर निवासी उपरोक्त

बरामदगीः-
1. 06 अदद मोबाईल फोन
2. कम्पनी से सम्बन्धित अकाउंट नम्बर व अकाउंट डिटेल
गिरफ्तारी का स्थान/दिनांकः-
दिनांक-07.09.2024 स्थानः मोहन मिकन सोसायटी, फ्लेट नं0-1017 सेक्टर-5 वसंुधरा थाना इन्दिरापुरम, जनपद गाजियाबाद समय 22.15 बजे।
एसटीएफ, उत्तर प्रदेश को विगत काफी समय से जनता के सीधे-साधे व्यक्तियों को बडे मुनाफे का लालच देकर शेयर टैªडिंग के नाम पर पैसे निवेश कर उनसे धोखाधडी करने वाले गिरोह के सक्रिय होकर अपराध करने एवं अन्य अपराधों में लिप्त होने की सूचनायें प्राप्त हो रहीं थी। इस सम्बन्ध में एस०टी०एफ० की विभिन्न इकाईयो/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में श्री बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई, मेरठ के पर्यवेक्षण में एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई, मेरठ द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।
एस0टी0एफ0 मेरठ की टीम उप-निरीक्षक श्री अरूण कुमार निगम के नेतृत्व उ0नि0 श्री दुर्वेश डबास, उ0नि0 संजय कुमार, हे0कां0 अंकित श्योरान, हे0कां0 संजय सिंह, हे0कां0 दीपक कुमार, आपराधिक अभिसूचना संकलन के सम्बन्ध में जनपद गाजियाबाद के थाना इन्दिरापुरम क्षेत्र में मामूर थी कि जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि विनोद कुमार धामा उपरोक्त अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर जनता के व्यक्तियों से धोखाधडी कर टैªडिंग शेयर के नाम से मोटी रकम लेकर उन्हें लालच देकर पैसा निवेश कराते हैं और ज्यादा पैसा खाते में हो जाने के बाद कम्पनी बन्द कर देते हैं तथा किसी दूसरे स्थान पर नये नाम से कम्पनी बना लेते हैं। इनके द्वारा पूर्व में भी कल्प वृक्ष टैªडिंग मास्टर टैक्नोलोजी प्रा0लि0 के नाम से नोएडा के एच-87, सेक्टर-63 में तथा हाट सिक्योरिटी लि0 व आयुर्वेद इण्डिया लि0 के नाम से गाजियाबाद में भी टैªडिंग फर्म खोली थी, जिसमें करोड़ो का निवेश होने के बाद कम्पनी बन्द कर यहां पर छिपे हुये हैं। मुखबिर की इस सूचना पर विश्वास कर एसटीएफ टीम द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए टीम ने मुखबिर के बताये स्थान मोहन मिकन सोसायटी, फ्लेट नं0-1017 सेक्टर-5 वसंुधरा थाना इन्दिरापुरम जनपद गाजियाबाद पर पहुॅचकर उपरोक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उपरोक्तानुसार बरामदगी की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तों से की गयी पूछताछ पर यह तथ्य प्रकाश में आयेः-
 विनोद कुमार धामा ने शेयर टैªडिंग का काम करने वाली अमेरिकन कम्पनी ’’एम-वे’’ में कुछ दिनो काम किया था जहां पर उसने आन लाईन शेयर टैªडिंग का काम सीखा।
 वर्ष 2022 में विनोद कुमार धामा ने अपने साथियों के साथ मिलकर नोएडा में एच-87 सेक्टर-63 में आनलाईन टैªंिडंग के लिए ’’कल्प वृक्ष टैªडिंग मास्टर टैक्नोलोनी प्रा0लि0’’ एंव ’’टैªडिंग मास्टर’’ कम्पनी बनाकर रजिस्टर्ड करायी थी, जिसका मालिक विनोद धामा व प्रवीण धामा उर्फ सोनू तथा डायरेक्टर विनोद धामा व रोहित खान थे।
 उक्त कम्पनी के अतिरिक्त विनोद कुमार धामा ने अपने साथियों के साथ मिलकर टैªडिंग के लिए एक टैªडिंग बोट मास्टर नितेश, नामक व्यक्ति से 05 लाख रूपये में आनलाईन खरीदी थी, जिसके माध्यम से आनलाईन आटोमेटिकली टैªडिंग होती थी, जिसका इन लोगों द्वारा आम जनता में प्रचार-प्रसार करके लोगो को पैसे निवेश करने के लिए लालच दिया, जिसमें ज्यादा से ज्यादा पैसे निवेश करने व प्रतिमाह 10 से 15 प्रतिशत ब्याज देने का प्रलोभन दिया।
 उक्त गैंग द्वारा अधिक से अधिक लोगों को जोडने के लिए एक स्कीम निकाली जिसके तहत कुछ लीडर बनाये और उनकी आई0डी0 बनाकर उन्हें टारगेट दिया और अधिक से अधिक धन निवेश करने पर ईनाम भी रखा, जिस कारण बनाये गये लीडरों द्वारा अधिक से अधिक आम जनता के लोगों से उक्त कम्पनी में पैसे निवेश कराये गये।
 निवेशकों को 3 से 4 माह तक कुछ पैसा उनके अकाउण्ट में ट्रांसफर करने के पश्चात यह इन लोगों ने उक्त टैªडिंग कम्पनी बन्द कर दी तथा निवेशको से प्राप्त शेष रूपयों को अपने व अपने साथियों के खाते में ट्रांसफर कर अपने मोबाईल बन्द कर नये पते पर किराये का मकान ले लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना सेक्टर-63 जिला मध्य (कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर) पर मु0अ0सं0 401/2024 धारा 318(4)/111(2)(बी)/111(3)/111(4)/316(2)/61(2)(ए) व 66 आईटी एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया है। अग्रेतर कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जायेगी।
गिरफ्तार अभियुक्त विनोद कुमार धामा का आपराधिक इतिहास
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 264/23 420/406/467/468/471/120बी भादवि उद्योगनगर सीकर, राजस्थान
2 587/23 420/406/120बी भादवि उद्योगनगर सीकर, राजस्थान
3 286/23 406/420 भादवि,5टी एसपीडीएफई एक्त, 3/4/5/6 प्राईस चीट्स एंड मनी सरकुलेशन स्कीम बैनिंग एक्ट सेंट्रल क्राईम स्टेशन हैदराबाद

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon