नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

राजा शिवाजी’ फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग,

1 min read

‘राजा शिवाजी’ फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग, शिवसेना ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 

मुजफ्फरनगर। पश्चिम प्रदेश उप प्रमुख प्रमोद अग्रवाल के आह्वान पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किए जाने की मांग उठाई। जिला अधिकारी की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

 

शिवसेना पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी उमेश मिश्रा की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक हैं। उनके जीवन पर आधारित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ युवाओं को इतिहास से जोड़ने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

 

पदाधिकारियों ने मांग की कि प्रदेश सरकार इस फिल्म को मनोरंजन कर (टैक्स) से मुक्त घोषित करे, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी, युवा और आमजन इस फिल्म को देख सकें और शिवाजी महाराज के आदर्शों से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा कि इस तरह की ऐतिहासिक फिल्मों को प्रोत्साहन देना समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करता है।

 

इस दौरान प्रमोद अग्रवाल, बिट्टू सिखेड़ा, लोकेश कश्यप, लोकेश गुप्ता, संजीव गर्ग, मनीष चौधरी, शुभम वाल्मीकि, जतिन कुमार, जॉनी सोनकर, राजीव पाल, सुनील कुमार, रवि कटारिया, संजय त्यागी, संदीप ठाकुर, मोहनलाल, दिनेश, मुकेश, लवकुश सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

शिवसेना नेताओं ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए फिल्म को टैक्स फ्री घोषित करेगी।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon