डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय कुमार वर्मा की मुस्तैदी जनपद मुजफ्फरनगर में ईद उल अजहा शांति से संपन्न
1 min read
डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय कुमार वर्मा की मुस्तैदी जनपद मुजफ्फरनगर में ईद उल अजहा शांति से संपन्न
*मुजफ्फरनगर 28 मई प्राप्त समाचार के अनुसार जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के नेतृत्व में जनपद में ईद-उल-अजहा पर्व की नमाज को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया गया ।*
ईद-उल-अजहा पर्व की नमाज आज जनपद मुजफ्फरनगर में सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। पर्व के दृष्टिगत जनपद पुलिस एवं प्रशासन पूर्णतः सतर्क एवं मुस्तैद रहा तथा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक एवं सुदृढ़ प्रबन्ध किए गए थे। जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा निरंतर जनपद में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा धर्मगुरुओं व स्थानीय लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी गयी तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनपद के समस्त नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पीएसी, होमगार्ड एवं पीआरडी जवानों की तैनाती की गई थी। मिश्रित आबादी एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई तथा लगातार गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। पर्व के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी सतत निगरानी रखी गई तथा अफवाह फैलाने वाले एवं भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वालों पर कड़ी नजर बनाए रखी गई। जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु प्रमुख मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जनपदवासियों के सहयोग, आपसी भाईचारे एवं पुलिस-प्रशासन की सतर्कता के परिणामस्वरूप ईद-उल-अजहा पर्व सकुशल सम्पन्न हुआ तथा जनपद में कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई।
मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा समस्त जनपदवासियों को ईद-उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।
*ईद-उल-अजहा पर्व की नमाज आज जनपद मुजफ्फरनगर में सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा निरंतर भ्रमणशील रहकर लिया गया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।*
ईद-उल-अजहा पर्व की नमाज आज जनपद मुजफ्फरनगर में सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा निरंतर जनपद में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन भी नगर क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
पुलिस अधीक्षक नगर महोदय पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में गश्त करते रहे तथा उनके द्वारा ड्रोन कैमरों से निगरानी भी की गयी इसके साथ ही डॉग स्कवाड के साथ संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। महोदय द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु डयूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा स्थानीय लोगों से आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गयी।
जनपदवासियों के सहयोग, आपसी भाईचारे एवं पुलिस-प्रशासन की सतर्कता के परिणामस्वरूप ईद-उल-अजहा पर्व की नमाज सकुशल सम्पन्न हुई तथा जनपद में कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई।


