नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 28, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

एसएसपी संजय कुमार वर्मा व एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई


एसएसपी संजय कुमार वर्मा व एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, गौकशी की योजना बना रहे पांच आरोपी गिरफ्तार, दो घायल

 

 

मुजफ्फरनगर। (मो सुहैल/संवाददाता) 26 मई प्राप्त समाचार के अनुसार थाना शाहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी की योजना बना रहे पांच शातिर गौकश अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक रास गौवंश, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, गौकशी के उपकरण, अवैध हथियार एवं कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा एवं एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि निरमानी गेट के पास बाबूजी पेट्रोल पंप के सामने कच्चे रास्ते पर कुछ लोग गौकशी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस टीम ने मौके की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन आरोपियों द्वारा लगातार फायरिंग किए जाने पर जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें आसिफ पुत्र इरफान निवासी सफीपुर पट्टी बुढाना एवं सादिक पुत्र इरफान निवासी हरसौली थाना शाहपुर घायल हो गए। इसके अलावा फुरकान उर्फ सुक्का, बिलाल एवं सद्दाम को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदगी में एक रास गौवंश, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल व स्कूटी, गौकशी के उपकरण, दो अवैध चाकू तथा तीन तमंचे मय जिंदा व खोखा कारतूस शामिल हैं। पुलिस जांच में गिरफ्तार कई अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिन पर गौकशी, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, चोरी एवं हत्या के प्रयास जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं। थाना शाहपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon