डीएम उमेश मिश्रा द्वारा जैविक खेती करने वाले उन्नत किसानों के हो रहे सम्मान से गदगद हैं मुजफ्फरनगर के किसान
मुजफ्फरनगर 12 दिसंबर प्राप्त समाचार के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के जिला अधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने कहा है कि नियमित रूप से अच्छी खेती करने वाले उन्नत किसानों को उनके द्वारा सम्मानित किया जाता रहेगा ताकि किसानों का और अधिक उत्साहवर्धन हो सके और वह देश के विकास में अपना योगदान दे सके मिली जानकारी के अनुसार विगत दिवस डीएम उमेश मिश्रा ने किसानों से जैविक खेती और जैविक फसलों सहित किसानों को लाभ देने वाली फसलों के बारे में जानकारी ली
किसानों ने जैविक फसलों ओर पैदावार और लाभ के बारे में बिंदुवार अपने परिचय सहित डीएम उमेश मिश्रा को जानकारी दी
किसानों ने डीएम उमेश मिश्रा से अपील की ,की प्रशासन किसानों को जैविक खेती और फसलों पर सब्सिडी व खेती करने वाले यंत्रों को भी दे,
किसानों ने कहा प्रशासन जैविक खेती और फसलों ओर उत्पादों का प्रचार प्रसार भी करवाए जिससे किसानों को आमदनी में लाभ ओर फायदा ओर मुजफ्फरनगर का नाम रोशन हो

डीएम उमेश मिश्रा ने अधीनस्थ अधिकारियों से जैविक खेती फसलों ओर उत्पादों की जानकारी घर घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए
डीएम उमेश मिश्रा ने अधीनस्थ विभागीय अधिकारियों से कहा किसानों को किसान और खेती से संबंधित हर चीज का लाभ मिलना चाहिए
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा जल्द ही जैविक खेती फसलों ओर उत्पादों का बड़ा एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिससे किसानों को लाभ मिले और आम आदमी जैविक खाद्य पदार्थों को ले सके जिससे स्वास्थ्य से खिलवाड़ ना हो
डीएम उमेश मिश्रा ने सभी किसानों से बैठक में वायदा किया कि वो उनकी जैविक खेती उत्पादों फसलों को जानने और समझने व परखने के लिए उनके घरों और खेतों तक जरूर आयेंगे

डीएम ने बैठक में मौजूद युवा किसानों को उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रोत्साहित किया
डीएम उमेश मिश्रा को जनपद के अलग अलग ग्रामों से आए किसानों ने जैविक खेती से तैयार उत्पाद उपहार स्वरूप दिए
किसान बैठक में डीएम उमेश मिश्रा के साथ साथ कृषि अधिकारी संतोष यादव व अन्य कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे
जनपद के किसान पहली बार इस तरह की बैठक का आयोजन करने पर डीएम उमेश मिश्रा की तारीफ करते नहीं थके
यह किसान बैठक डीएम उमेश मिश्रा के साथ विकास भवन स्थित सभागार में सम्पन्न हुई थी कल भी जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने एक उन्नति शील और प्रगतिशील किसान को सम्मानित किया था