नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

आखिरकार सलाखों के पीछे चला ही गया साइबर ठगी करने वाला को कुख्यात

1 min read

आखिरकार सलाखों के पीछे चला ही गया साइबर ठगी करने वाला को कुख्यात। मुजफ्फरनगर 30 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा अवैध टेलीफोन एक्सचैंज चलाकर भारत सरकार को राजस्व को हानि पहुँचाकर साइबर क्राइम करने वाले गिरोह का 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 मोबाईल फोन व 01 लैपटाप बरामद।*

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय “सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमति इन्दु सिद्धार्थ के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अपराध एवं प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा कार्यवाही की गयी ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* साइबर थाना पुलिस द्वारा पूर्व में अवैध टेलीफोन एक्सचैंज का भंडाफोड करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिसके सम्बन्ध में साइबर थाने पर मु0अ0स0 18/2025 धारा 3(5)/318(4)/338/336(2)/340(2) बीएनएस व 3/6 भारतीय बेतार तार यांत्रिकी अधिनियम 1933 व 4/20/21/25 भारतीय तार अधिनियम 1885 व 66सी/66डी IT Act पंजीकृत किया गया था। साइबर थाना पुलिस द्वारा टेलिफोन एक्सचैंज संचालन करने वाले गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में लगातार निगरानी की जा रही थी। जिसके क्रम में उक्त अवैध टेलीफोन एक्सचौंज संचालन के गैंग के 01 सदस्य मौहम्मद आरिफ को आज दिनांक 30.07.2025 को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 लैपटाप व 01 मोबाईल बरामद किया गया है। पकडे गये अभियुक्त के मोबाईल में सिमकार्ड व सिमबाक्स खरीदने के पर्याप्त साक्ष्य पाये गये है। गिरफ्तार अभियुक्त के अन्य साथी जहीरुद्दीन व कासिम निवासी मेरठ की तलाश की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -*

*1.* मौहम्मद आरिफ पुत्र नसरुद्दीन निवासी म0नं0 10/9 गली नं0 16/3 मौहल्ला लक्खीपुरा थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ उम्र करीब 42 वर्ष।

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*1-* मु0अ0स0 18/2025 धारा 3(5)/318(4)/338/336(2)/340(2) बीएनएस व 3/6 भारतीय बेतार तार यांत्रिकी अधिनियम 1933 व 4/20/21/25 भारतीय तार अधिनियम 1885 व 66सी/66डी IT Act थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

 

*बरामदगी का विवरण*

✅ 01 मोबाईल फोन VIVO V50

✅ 01 लेपटाप DELL

 

*पूछताछ का विवरण-* अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया है कि वह POWERLOOM(बुनकर) का कार्य करता था, जिसमें मुझे कुछ दिन में बहुत हानि हो गयी थी, मैं कुछ बडा करने व अपना कर्ज उतारने के चक्कर में लगा हुआ था, कि तभी सलीम निवासी मवाना से मुझे सिम बाक्स के बारे में पता चला, तथा यह काम भी मुझे सलीम ने ही करना सिखाया था। मैंने अपने साथी जहीरुद्दीन व कासिम के साथ मिलकर आनलाईन सिम बाक्स व सिमकार्ड मँगवाकर , उक्त सिमों का प्रयोग सिम बाक्स में किया तथा इन सिम बाक्सो को वर्चुअल आइडी द्वारा ANYDESK के माध्यम से साइबर अपराध व INTERNATIONAL VOIP कालिंग में प्रयोग किया जाता था। मेरे द्वारा अन्य सिम बाक्स संचालन करने वाले व्यक्तियों को सिमबाक्स व सिमकार्ड भी उपलब्ध कराये जाते थे। मेरी मोसीन, सद्दाम व फिरोज के साथ सिमबाक्स चलाने में हिस्सेदारी थी, जिसका पैसा वह मुझे कभी कैश के रुप में व कभी आनलाईन देते थे।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

*1.* प्रभारी निरीक्षक सुल्तान सिंह, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

*2.* निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

*3.* उ0नि0 श्री गौरव चौहान, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

*4.* उ0नि0 श्री महेन्द्र सिंह, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

*5.* है0का0 864 मनोज कुमार, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

*6.* है0का0 387 आकाश चौधरी, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

*7.* का0 592 राहुल, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon