नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

पहले किया दुष्कर्म फिर कर दिया कत्ल अब आया पुलिस के

1 min read

पहले किया दुष्कर्म फिर कर दिया कत्ल अब आया पुलिस के कब्जे में

पुरकाजी मुजफ्फरनगर 8 जून प्राप्त समाचार के अनुसार थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा दुष्कर्म कर हत्या करने के अभियोग का सफल अनावरण, 01 अभियुक्त गिरफ्तार।*

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय “सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी सदर एवं थानाध्यक्ष पुरकाजी के नेतृत्व में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 31.05.2025 को थानाक्षेत्र भोपा के अन्तर्गत नहर से एक युवती का शव मिला था। थाना भोपा पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया, मृतका के परिजनों द्वारा दिनांक 03.06.2025 को शव की शिनाख्त की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियुक्त साहिल उर्फ सल्लू पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम बाननगर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर के विरूद्ध थाना पुरकाजी पर मु0अ0सं0- 105/2025 धारा 137(2)/103(1)/238/64(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना पुरकाजी पर पुलिस टीम का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 08.06.2025 को दुष्कर्म कर हत्या करने के उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त साहिल उर्फ सल्लू उपरोक्त को मुखबिर की सूचना पर धमात नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशांदेही से घटनास्थल से मृतका का दुपट्टा व सैंडल बरामद किये गये। थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

*1.* साहिल उर्फ सल्लू पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम बाननगर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर,उम्र करीब 18 वर्ष।

*बरामदगी का विवरण-*

➡️मृतका का दुपट्टा व सैंडल

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*1-* मु0अ0सं0- 105/2025 धारा 137(2)/103(1)/238/64(1) बीएनएस थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।

*पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त साहिल उर्फ सल्लू उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मेरे मृतका से प्रेम संबंध थे। मैं दिनांक 28.05.2025 मृतका के घर थानाक्षेत्र पुरकाजी के अन्तर्गत ग्राम रण्डावली से उसे बहला फुसला कर ले गया तथा थानाक्षेत्र पुरकाजी के अन्तर्गत धमात नहर पटरी के किनारे जंगल में लेकर गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया तथा हाथ से उसका मुंह दबा दिया जिससे दम घुटकर उसकी मृत्यु हो गयी। इसके पश्चात मैने शव को नहर में फैंक दिया। अभियुक्त द्वारा हत्या कर दी तथा शव को नहर में फैंक दिया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा दुष्कर्म करना तथा हत्या कर शव को नहर में फैंकने की घटना को स्वीकार किया गया है। अभियुक्त को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

*1.* थानाध्यक्ष श्री जयवीर सिंह थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर ।

*2.* उ0नि0 श्री नवीन कुमार थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर ।

*3.* का0 2146 विवेक कुमार थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर ।

*4.* का0 417 विवेक मिश्रा थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon