नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

चरक जयंती पर नुमाइश कैंप में निशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न

1 min read

मुजफ्फरनगर 9 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार आज दिनांक 08.8.24 चरक जयंती पर आयुर गंगे क्लिनिक नुमाइश कैंप द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन “ श्री वर्धमान जैन भवन धर्मशाला , जैन संस्थानक (मनमोहन जैन ) , नई मण्डी में किया शिविर का उद्घाटन श्री मनमोहन जैन अंकुर दुआ संपादक मुजफ्फरनगर बुलेटिन सदस्य भारतीय प्रेस परिषद द्वारा संयुक्त रूप से पिता काटकर दीप प्रज्वलित कर किया गया श्री अंकुर दुआ ने सभी भावी नव युवा वैद्यों व कार्यरत वैद्य से कहा कि आपका उद्देश्य पैसा कमाना ना होकर सेवा भाव का होना चाहिए

जिसमें सैकड़ो मरीजों का इलाज किया साथ ही नि: शुल्क दवाई का वितरण AIMIL , Sharmayu, Plus Era , Ayurchem व AlnaVedic फार्मा द्वारा किया गया। शिविर में घुटनों के दर्द ,त्वचा पर मस्सें व तिल, कंधे में दर्द के मरीज अधिक संख्या में आए , जिनकी चिकित्सा लीच थेरपी , जानु व कटी बस्ति , आधुनिक अलाबू चिकित्सा के साथ साथ अग्निकर्म द्वारा शिविर में स्थानीय डॉ प्रवीण कुमार ,वैद्य आशुतोष वैद्य चिराग भारद्वाज ,वैद्य आयुष ,वैद्य अमित बिस्वास , वैद्य अकाश बंसल , वैद्य ग़ौरव शर्मा , वैद्य दीपक माहुर, वैद्य आयुषी जैन , वैद्य प्रचेता ,वैद्य श्रेया उपाध्याय , वैद्य तनुजा वशिष्ठ , वैद्य अनुराधा विमल यादव, वैद्य मालविका गौर, वैद्य निशा श्रीवास , वैद्य जागृति चौहान, वैद्य रिया चौधरी , वैद्य अंश शर्मा , वैद्य चंद्रकांत यादव , वैद्य आदर्श व तुषार अरोरा ने
अपना सराहनीय योगदान दिया ।सभी आयुर्वेद युवा चिकित्सक के प्रेरणा स्रोत सुप्रसिद्ध वैद्य , वैद्य उदय तल्हार रहें। शिविर द्वारा हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मुहिम “ हर दिन आयुर्वेद , हर घर आयुर्वेद” को जन साधारण तक पहुँचाया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon