नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

महाकुंभ में तैनात पुलिसकर्मियों अवकाश और बोनस की सौगात

1 min read

*महाकुंभ में तैनात पुलिसकर्मियों अवकाश और बोनस की सौगात-*रामनगरी में पुलिसकर्मी मलते रह गए हांथ-*

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कुम्भ मेले के सफल समापन के बाद मेले में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को दस हजार रुपये का बोनस एवं एक सप्ताह का अवकाश देने का आदेश एक सम्बोधन के दौरान गुरुवार को कुम्भ मेले के सकुशल समापन के बाद खुले मंच से दिया गया , जिसके बाद एक ओर जहां कुम्भ मेले में तैनात समस्त पुलिसकर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गयी तो वही राम नगरी में तैनात पुलिसकर्मियों में मायूसी सी छाई है , रामनगरी में भव्य राम मंदिर के निर्माण से अभी तक कई करोड़ श्रद्धालुओं की आवभगत रामनगरी अयोध्या में हुई है जो निरंतर जारी है जहां महज डेढ़ माह के महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा अवकाश एवं बोनस देने की घोषणा की गई है तो वही अयोध्या में तैनात पुलिसकर्मियों को कुछ हांथ नही आया , यह वही रामनगरी है जहाँ राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के समय समूचे

भारत देश एवं विदेशों की बड़ी से बड़ी से हस्तियों ने एक साथ रामनगरी में उपस्थित होकर

प्राण प्रतिष्ठा की अनुपम और अमिट इतिहास की साक्षी बनी थी , जिस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री मंत्री से लेकर कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री एवं उप-मुख्यमंत्री, एवं मंत्रिमंडल के सदस्य विधायक व सांसदगण एक साथ उपस्थित हो इसके अलावा बॉलीवुड ,हॉलीवुड एवं दक्षिण भारत के सुप्रसिद्ध सिनेमा कलाकारो के साथ साथ भारतीय क्रिकेट जगत के बड़े सितारे एक साथ एक ही स्थान पर मौजूद रहे हो इतने पर ही अभी रुकने वाली बात नही है जिस ऐतिहासिक पल के साक्षी समूचे भारत देश के रामभक्त बने हो , ज़रा सोंचिये कितना विकराल दृश्य वह रहा होगा , इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही लगातार लाखो करोड़ो की संख्या में रामभक्तों का आगमन आज तक रामनगरी में हो रहा है जनपद में तैनात पुलिस कर्मी 24 घण्टे यातायात व्यवस्था एवं प्रबंधन व अति विशिष्ट एवं विशिष्ट व्यक्तियों की सेवा भाव मे लगे है बावजूद इसके वहां तैनात पुलिसकर्मियों को सूबे के मुखिया के द्वारा उनके सराहनीय कार्यो की न तो प्रसंशा की गई और न ही उन्हें किसी प्रकार की सराहना राशि या अवकाश की घोषणा की गई जिसको लेकर जनपद में आज तरह तरह की बातें और विरोध के स्वर अंदर ही अंदर जनपद अयोध्या में तैनात पुलिसकर्मियों में उठने लगे हालांकि अनुशाषित विभाग होने के चलते कोई अपनी व्यथा सार्वजनिक नही कर पा रहा है किंतु रामनगरी में तैनात पुलिसकर्मियों ने जो उम्मीदों सूबे के मुखिया से लगा रखी थी वह जरूर दम तोड़ती हुई नजर आ रही है , हालांकि विभागीय जानकारों से जब इस बाबत सवाल पूँछे गए तो उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल में तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी को उसकी रैंक के अनुसार पर्याप्त वेतन प्रतिमाह समय से मिल।जाता है किंतु यह एक आम धारणा है कि जब कोई भी व्यक्ति भले ही वह पुलिसकर्मी क्यो न हो क्योंकि है तो पुलिस कर्मी भी मनुष्य ही तो उन्हें भी यह मानसिक रूप से आभास होता है कि उन्होंने लगातार आवश्यकता एवं तय समय सीमा से हर रोज अधिक मेहनत और मशक्कत की है तो उनका इस हेतु उत्साहवर्धन किसी भी माध्यम से किया ही जाना चाहिए , जनपद में तैनात कई पुलिसकर्मियों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया की महाकुम्भ में तैनात पुलिसकर्मियों से कहीं अधिक मेहनत और मशक्कत प्रतिदिन रामनगरी में तैनात पुलिसकर्मी कर रहे है तो ऐशे में मुख्यमंत्री जी को हम सब के बारे में भी अवश्य विचार करना चाहिए , कई पुलिसकर्मियों ने बताया कि जबसे उनकी आमद जनपद अयोध्या में हुई है तब से वह और ज्यादा शारिरिक रूप से दुर्बल हो गए है बावजूद इसके हुक्मरानों की नजर पता नही उन पर क्यो नही पड़ती है , गुरुवार को महाकुम्भ के सफल समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो अपने वक्तव्य में कहा उसमें महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में सेवाएं देने वाले अधिकारियों और जवानों को सरकार द्वारा फेज वाइज एक सप्ताह का अवकाश ,उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘महाकुम्भ सेवा मेडल’ और प्रशस्ति-पत्र के साथ- साथ उत्तर प्रदेश पुलिस के जो भी अराजपत्रित पुलिस कार्मिक इस आयोजन के भागीदार बने हैं, उनको दस हजार रुपयों का एक स्पेशल बोनस भी दिया जाएगा ।।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon