नव आगंतुक कमांडर संजय कुमार वर्मा का मार्गदर्शन
1 min read
नव आगंतुक कमांडर संजय कुमार वर्मा का मार्गदर्शन: खालापार पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़:ट्रक लुटेरा हुआ लंगड़ा
*मुजफ्फरनगर 9 मई प्राप्त समाचार के अनुसार बीती रात थाना खालापार पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के उपरान्त एक शातिर अभियुक्त को पंचकुला हरियाणा से चोरी टाटा 407 ट्रक व एक तमंचा देशी .315 बोर व एक जिन्दा कार0 .315 बोर व एक खोका कारतूस .315 बोर व 02 नम्बर प्लेट व आरसी व 02 गाडी का लॉक तोडने के यंत्र के साथ किया गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्येवेक्षण मे तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजू कुमार साव के नेतृत्व मे दिनाकं 08.05.2025 को थाना खालापार पुलिस को द्वारा चैकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड के उपरान्त एक शातिर अभियुक्त को पंचकुला हरियाणा से चोरी टाटा 407 ट्रक व एक तमंचा देशी .315 बोर व एक जिन्दा कार0 .315 बोर व एक खोका कारतूस .315 बोर व 02 नम्बर प्लेट व आरसी व 02 गाडी का लॉक तोडने के यंत्र के साथ घायल अवस्था में किया गिरफ्तार
*घटना का विवरण*
अवगत कराना है कि दिनांक 08.05.2025 को उ0नि0 श्री लोकेश कुमार गौतम मय हमराही पुलिस बल के शामली बाईपास रोड पर काली नदी के पुल के पास चैकिंग कर रहे थे तो चैकिंग के दौरान एक टाटा 407 ट्रक को रूकने का इशारा किया गया जो नही रूका और पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए राणा चौक की तरफ भागने लगा और टाटा 407 ट्रक का खडा करके जंगल की तरफ भागने लगा । जवाबी कार्यवाही में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी जिसमे अभियुक्त गुफरान पुत्र इस्लाम नि0 एक मीनार मस्जिद के पास बघरा थाना तितावी जिला मु0नगर को बाये पैर में घुटने के नीचे गोली लगने पर घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक तमंचा देशी .315 बोर व एक जिन्दा कार0 .315 बोर व 01 खोका कार0 .315 बोर नाजायज तथा एक ट्रक टाटा 407 जिस पर फर्जी नम्बर प्लैट नम्बर HR 55 V 9829 लगी है तथा ट्रक मे रखी दूसरी नम्बर प्लैट नम्बर HR 45 B 7995 व एक आरसी नम्बर HR 45 B 7995 व 02 गाडी के लॉक तोडने के यंत्र बरामद किये गये । पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया कि यह टाटा 407 ट्रक मैने दिनांक 01.04.2025 को थाना रायपुर रानी जिला पंचकुला हरियाणा क्षेत्र से चुराया था । जिसके सम्बन्ध में थाना रायपुर रानी जिला पंचकुला हरियाणा से सम्पर्क किया गया जानकारी मिली कि उक्त सम्बन्ध में थाना रायपुर रानी जिला पंचकुला हरियाणा पर मु0अ0सं0 47/2025 धारा 303 बीएनएस पंजीकृत है । घायल अभियुक्त को उपचार हेतू जिला चिकित्सालय मु0नगर रवाना किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घायल अभियुक्त का नाम व पता*
1-गुफरान पुत्र इस्लाम नि0 एक मीनार मस्जिद के पास बघरा थाना तितावी जिला मु0नगर
*आपराधिक इतिहास*
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त गुफरान पुत्र इस्लाम नि0 एक मीनार मस्जिद के पास बघरा थाना तितावी जिला मु0नगर *
1-मु0अ0सं0 342/2006 धारा 5/8 सीएस एक्ट व 3/11/4(2) पशु क्रूरता अधि0 चा0 थाना झिंझाना जनपद शामली
2-मु0अ0सं0 60/2012 धारा 3/5क/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रूरता अधि0 व 420/120 बी भादवि चा0 थाना सैयद रजा चंदौली
3-मु0अ0सं0 126/2010 धारा 279 भादवि व 11 पशु क्रूरता अधि0 चा0 थाना सैयद रजा चन्दौली
4-मु0अ0सं0 141/2011 धारा 3/5क/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रूरता अधि0 व 279/307/411/414/419/120 भादवि चा0 थाना मिर्जामुराद जिला वाराणसी
5-मु0अ0सं0 225/22 धारा 307 भादवि चा0 थाना को0नगर मु0नगर
6-मु0अ0सं0 226/22 धारा 3/25/27 आयुद्ध अधि0 चा0 थाना को0नगर मु0नगर
7-234/2016 धारा 420/467/468/471 भादवि चा0 थाना चरथावल मु0नगर
8-मु0अ0सं0 186/2017 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट चा0 थाना तितावी मु0नगर
9-मु0अ0सं0 337/2016 धारा 307 भादवि चा0 थाना तितावी मु0नगर
10-मु0अ0सं0 338/2016 धारा 25 आयुद्ध अधि0 चा0 थाना तितावी मु0नगर
11-मु0अ0सं0 339/2016 धारा 41/102 सीआरपीसी व 411/412/420/467/468/471 भादवि चा0 थाना तितावी मु0नगर
12-मु0अ0सं0 47/2025 धारा 303 बीएनएस चा0 थाना रायपुर रानी जिला पंचकुला हरियाणा
*बरामदगी का विवरण*
1.01 अदद तमंचा 315 बोर
2.01 जिन्दा कारतूस 315 बोर
3.01 खोखा कारतूस 315 बोर
4.01 टाटा 407 ट्रक चोरी का
5. 01 फर्जी नम्बर प्लैट
6.01 नम्बर प्लैट व आरसी
7. 02 गाडी का लॉक तोडने के यंत्र
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*
महावीर सिंह प्रभारी निरीक्षक खालापार
उ0नि0 श्री लोकेश कुमार गौतम ( चौकी प्रभारी खालापार )
उ0नि0 श्री गनेश शर्मा ( चौकी प्रभारी किदवईनगर )
है0का0 462 जयदीप नागर
है0का0 398 मौ0 वकार
है0का0 70 शिव ओम भाटी
है0का0 590 अनिल
का0 730 गवेन्द्र
का0 1365 यश कुमार


