हैदरपुर वेटलैंड बनेगा नया पर्यटन हब
1 min read
हैदरपुर वेटलैंड बनेगा नया पर्यटन हब: कमिश्नर डॉ. रुपेश कुमार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने “पानी की पाठशाला” के जरिए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,
==================================
हैदरपुर वेटलैंड का पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होना न केवल जिले की पहचान बढ़ाएगा, बल्कि पर्यावरण संवर्धन में भी बड़ा योगदान देगा।
==================================
जल एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यहां “पानी की पाठशाला”का किया गया कार्यक्रम आयोजित
==================================
मंडलायुक्त सहारनपुर डॉ रूपेश कुमार ने सभी को शपथ दिलाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रतिबद्ध किया।
=====================
मुजफ्फरनगर दिनांक 12 दिसंबर 2025 मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित हैदरपुर वेटलैंड को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक अहम पहल की है। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यहां “पानी की पाठशाला” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों व कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जल बचाओ और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के द्वारा की गई ।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सहारनपुर डॉ रूपेश कुमार ने पानी की पाठशाला कार्यक्रम का मां सरस्वती के चित्रपर दीप दीप प्रज्वलितकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पानी है तो जीवन है,इस अमूल पानी को हम सभी को बचाए रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पानी की बोतल लेकर चले तो पानी बचे उसको फेंकना नहीं चाहिए,उसे इस्तेमाल में ले लिया जाए, वह पानी खराब नहीं होता है। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाकर पर्यावरण का संरक्षण करने जोर दिया। उन्होंने किसान बंधुओ से कहा कि खेत में पराली ना जलाएं, खेत में जुताई कर छोड़ देना चाहिए, जिससे खाद के रूप में वह काम करेगी और फसल की पैदावारी में भी बढ़ोतरी होगी। मंडलायुक्त ने उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रतिबद्ध किया।
मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित हैदरपुर वेटलैंड जल्द ही एक नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने जा रहा है। इसी उद्देश्य को लेकर जिला प्रशासन द्वारा यहां “पानी की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण जागरूकता के लिए आयोजित किया गया, बल्कि इसे वेटलैंड के महत्व, प्रवासी पक्षियों के संरक्षण और पर्यटकीय संभावनाओं को उजागर करने के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत मुजफ्फरनगर के विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा नाटक की प्रस्तुतियां से हुई, जिसमें बच्चों ने जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण बचाव का संदेश बेहद प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियों का मकसद लोगों को यह समझाना था कि जल ही जीवन है और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए जल संसाधनों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।
इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने स्वयं बच्चों और उपस्थित लोगों को “जल बचाओ, पर्यावरण बचाओ” की शपथ दिलाई। डीएम ने कहा कि हैदरपुर वेटलैंड प्रदेश का एक अनमोल प्राकृतिक खजाना है, जहां हर वर्ष हजारों प्रवासी पक्षी अपना प्रवास करते हैं। ऐसे में इस वेटलैंड का संरक्षण और इसे पर्यटन के रूप में विकसित करना जिले की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में सहारनपुर मंडलायुक्त रूपेश कुमार सहित कई पद्मश्री सम्मानित व्यक्तित्व—उमाशंकर पांडे, सेतपाल सिंह और कमल सिंह चौहान—भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके साथ एसपी अभिषेक कुमार वर्मा सहित मुजफ्फरनगर का पूरा प्रशासनिक अमला इस कार्यक्रम में शामिल हुआ, जो इस पहल की गंभीरता और महत्व को दर्शाता है।
हैदरपुर वेटलैंड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रामसर साइट के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। प्रशासन का लक्ष्य है कि यहां पर्यावरण पर्यटन को बढ़ावा देकर लोगों को प्राकृतिक सौंदर्य, प्रवासी पक्षियों और वेटलैंड के पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में जागरूक किया जाए। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराए जाएँ।
कुल मिलाकर, “पानी की पाठशाला” कार्यक्रम ने न केवल बच्चों को बल्कि स्थानीय लोगों और प्रशासन को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति एकजुट किया। आने वाले समय में हैदरपुर वेटलैंड का पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होना न केवल जिले की पहचान बढ़ाएगा, बल्कि पर्यावरण संवर्धन में भी बड़ा योगदान देगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार,वनाधिकारी श्री अभिनव राजा, उप जिलाधिकारी जानसठ, उप जिलाधिकारी बुढ़ाना न्यायिक, तहसीलदार जानसठ, प्रगतिशील किसान, विभिन्न स्कूल कॉलेज के प्रधानाचार्य, अध्यापक, अध्यापिकाएं, भारी मात्रा में छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
हैदरपुर वेटलैंड:पानी की पाठशाला में आम जनमानस और विद्यार्थियों को जल संरक्षण का पाठ पढ़ाने पहुंचे कमिश्नर डॉ.रूपेश कुमार। प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर और जनपद बिजनौर के मध्य में स्थित गंगा बैराज के पास हैदरपुर वेटलैंड में आयोजित,, पानी की पाठशाला में जल संरक्षण एवं जल संचय का विद्यार्थियों एवं आम जनमानस को पाठ पढ़ाने के लिए सहारनपुर मंडल सहारनपुर के मंडल आयुक्त वरिष्ठ लोकप्रिय आईएएस डॉक्टर रुपेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एवं विस्तार पूर्वक जल संरक्षण और जल संचय के बारे में बताया उन्होंने आह्वान किया कि इंसान के जीवन में चलती बहुत अधिक महत्व है और हमें जल संरक्षण के साथ-साथ जल संचय भी करना होगा एवं वर्षा ऋतु के समय होने वाली वर्षा से प्राप्त जल को संरक्षित करना होगा एवं उसे उपयोगी बनाना होगा मुख्य अतिथि मंडल आयुक्त डॉक्टर रुपेश कुमार ने एक जबरदस्त उदाहरण देते हुए कहा कि एक छोटी सी चिड़िया भी अपनी सोच में कुछ बूंद पानी भरकर जल संरक्षण का संदेश देती है बड़ी संख्या में मौजूद विद्यार्थियों और आम जनमानस एवं पत्रकारों का आह्वान करते हुए डॉक्टर रुपेश कुमार ने हैदरपुर वेटलैंड के बारे में बताया और कहा कि हम सभी को इस क्षेत्र को और अधिक विकसित करते हुए इसको पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना चाहिए यहां पर विदेशी परिंदे की आते हैं और यहां प्रवास करने के बाद चले जाते हैं उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण की भी आवश्यकता है मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार ने कहा की कचरा और पन्नी को इधर-उधर नहीं फेक और उनका प्रयोग भी ना करें प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करना चाहिए हम कहीं भी जाते हैं तो या स्कूल जाते हैं तो पानी की अपनी बोतल अपने साथ रखें और सिंगल यूज़ करना अपनी आदत में शुमार करें बात पैसे की नहीं है कि हम कहीं से भी पानी खरीद लेंगे बात सिंगल यूज़ की है हमें प्लास्टिक या खाली बोतल इधर-उधर नहीं फेंकने चाहिए मंडल आयुक्त डॉक्टर रूपेश कुमार ने किसानों का आह्वान किया कि किसान भाइयों को पराली नहीं जलानी चाहिए अपराधी को अपने खेत में ही समायोजित करनी चाहिए क्योंकि पराली से सर्वाधिक प्रदूषण फैलता है उन्होंने कहा कि यह जो आप आसमान की ओर देख रहे हैं आप सोच रहे होंगे कि यह कोहरा है यह कोहरा नहीं है प्रदूषण है क्योंकि हम दिल्ली के नजदीक रहते हैं इसलिए और अधिक प्रदूषण को झेलते हैं मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार ने कहा कि हम सभी को शपथ लेनी चाहिए कि हम प्रदूषण रहित वातावरण तैयार करेंगे मंडल आयुक्त सहारनपुर मंडल डॉक्टर रुपेश कुमार ने हैदरपुर वेटलैंड में मौजूद हजारों की संख्या में विद्यार्थियों और आम जनमानस को शपथ दिलाते हुए जल संरक्षण एवं जल संचय के बारे में विस्तार से बात करते हुए शपथ दिलाई एवं सभी आगंतुकों का आभार जताया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहना चाहिए, यहां पर मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने अपने प्रभावी संबोधन में मंडल आयुक्त डॉक्टर रूपेश कुमार और पत्रकार बंधुओ का आभार जताते हुए कहा कि मंडल आयुक्त डॉक्टर रुपेश कुमार के मार्गदर्शन में हैदरपुर वेटलैंड को हम सभी मिलकर विशाल पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं यहां पर विदेशी पक्षी बड़ी संख्या में आते हैं जो दो माह तक यहां रहते हैं हमें कुछ ऐसा करना होगा कि यहां विदेशी पक्षियों की संख्या और अधिक हो जाए यहां पर बहुत कुछ कार्य करने की आवश्यकता है जिसमें आप सभी के सहयोग की भी आवश्यकता है
पानी की पाठशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जनपद की तहसील जानसठ के क्षेत्रान्तर्गत स्थित हैदरपुर वैटलेण्ड के बारे में बताते हुए कहा कि हैदरपुर वेटलेण्ड रामसर साईट है, जो 6900 हैक्टयर में फैला हुआ। हैदरपुर वैटलेण्ड बारहसिंगा वन्य जीव अभ्यारण के अन्तर्गत पडता है। यहां पर प्राकृतिक रूप से डॉलफिन, घडियाल भी पाये जाते है। प्रतिवर्ष प्रवासी पक्षी लाखों की संख्या में हैदरपुर वैटलेण्ड पर आते है। हैदरपुर वैटलेण्ड रसिया, मंगेलिया, चाईना पक्षी मार्ग पर पडता है। यहां पर ग्रेलैग गूज विशेष तौर पर प्रवास करते है, जो वर्तमान में लगभग 3000 की संख्या में प्रवास कर रहे है। इसके अतिरिक्त हैदरपुर वैटलेण्ड में अन्य विभिन्न प्रजातियों के पक्षी भी प्रवास करते है। जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने अपने प्रभावी संबोधन में कहा कि हैदरपुर वैटलेण्ड से जलकुम्भी की साफ-सफाई और खरपतवार जलकुम्भी को हटाकर, उसका प्रयोग किये जाने की कार्य योजना भी तैयार करने के निर्देश दिये गये। हैदरपुर वैटलेण्ड की ईको डवलपमैन्ट समिति को संचालित करने तथा ईको टूरिजम को बढावा देने हेतु ईको रस्टोरेन्ट एवं ईको हट को ईको डवलपमैन्ट समिति के माध्यम से संचालित किये जाने के निर्देश दिये गये। ग्रेलैग गूज बर्ड फेस्टिवल का आयोजन करने के सम्बन्ध में रणनीति बनाये जाने के हेतु निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा हैदरपुर वैटलेण्ड को राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने के बारे में भी विस्तार से बताया जिला अधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने सभी का आभार जताया और खासतौर पर 2000 से भी अधिक मौजूद विद्यार्थियों का हार्दिक अभिनंदन किया और अपील की की जल संरक्षण और जल संचय का संदेश यहां से लेकर जाएंगे और उसको अपने घरों में सुनाएंगे अपने दोस्तों को सुनाएंगे ताकि हम इस और कारगर प्रयास कर सकें जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने हैदरपुर वेटलैंड के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सभी का स्वागत किया। पानी की पाठशाला को संबोधित करते हुए मुजफ्फरनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने जल संरक्षण एवं जल संचय के बारे में विस्तार से बताया एवं सभी से आह्वान किया कि जल संरक्षण बेहद जरूरी है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने अपने प्रभावी संबोधन में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के कई उदाहरण भी बताए और सभी से आह्वान किया। पानी की पाठशाला में तीन पदम श्री जल योद्धा श्री उमाशंकर पांडे और श्री सेठ पाल सिंह और श्री कमल सिंह चौहान ने अपने प्रभावी संबोधन में जल संरक्षण और नदी संरक्षण तालाब संरक्षण जल संचय के बारे में अपने अनुभव एवं विश्व भर के अनुभव विस्तार पूर्वक बताए और सभी से जल संरक्षण का पुरजोर आह्वान किया तीनों पदम श्री उमाशंकर पांडे और श्री सेठ पाल सिंह और श्री कमल सिंह चौहान ने अपने प्रभावी संबोधन में बताया कि लोकप्रिय वरिष्ठ आईएएस मंडल आयुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर डॉक्टर रुपेश कुमार द्वारा जनपद ललितपुर के जिला अधिकारी रहते हुए किए गए जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के संबंध में किए गए कार्यों की खुलकर प्रशंसा की पानी की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए यहां पर मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर, अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, एसडीएम न्यायिक कृष्णकांत विश्वकर्मा,एसडीएम जानसठ और तहसीलदार जानसठ श्रद्धा गुप्ता एवं कई वरिष्ठ अधिकारी गण मौजूद रहे कार्यक्रम के पश्चात दोपहर भोज का भी भव्य आयोजन किया गया इस अवसर पर सभी विद्यार्थी पत्रकारगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे कुल मिलाकर पानी की पाठशाला कार्यक्रम ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ पानी की पाठशाला कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता के लिए जहां एक और मंडल आयुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर डॉक्टर रुपेश कुमार के मार्गदर्शन की प्रशंसा पूरे जनपद मुजफ्फरनगर में की जा रही है वहीं दूसरी ओर मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के परिश्रम और नेतृत्व की चारों ओर मुक्त कंठ से सराहना की जा रही है वास्तव में कार्यक्रम बहुत ही बेहतरीन रहा और ऐतिहासिक सफल भी रहा जिसके लिए जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है


