महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने के आधा दर्जन आरोपियों को
1 min read
महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने के आधा दर्जन आरोपियों को शहर कोतवाल खालापार महावीर सिंह चौहान ने चंद घंटे में ही भेजा सलाखों के पीछे
*खालापार मुजफ्फरनगर 14 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार महिला से छेड़खानी और मारपीट करने वाले आधा दर्जन आरोपियों को शहर कोतवाल खालापार महावीर सिंह चौहान ने कुछ घंटे के भीतर ही बेहतरीन कार्यवाही करते हुए सलाखों के पीछे भेज दिया और आरोपियों को उनके द्वारा की गई हरकतों का भी माकूल एहसास कराया गया मिली जानकारी के अनुसार थाना खालापार पुलिस द्वारा महिला के साथ छेडछाड व मारपीट करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए विडियो के आधार पर घटना में संलिप्त 06 अभियुक्त गणों को घटना के 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार*
श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर में वांछित/ वारण्टी अपराधियो के विरुद्द चलाये जा रहे धर पकड अभियान मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण व थाना खालापार पुलिस द्वारा महिला के साथ छेडछाड व मारपीट करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए विडियो के आधार पर घटना में संलिप्त 06 अभियुक्त गणों को घटना के 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का विवरण*
वादिया कु0 फरहीन पुत्री नवाब निवासी 162/1 तकिया कुरैशियान थाना खालापार जिला मु0नगर मो0न0 8755480484 की माँ फरहाना पत्नी नवाब नि0 162 / 1 तकिया कुरैशियान थाना खालापार जिला मु0नगर जो उत्कर्ष स्मोल फाईनेंस लिमिटेड मे किस्त उगाही का काम करती है । दिनांक 12.04.2025 को वादिया की माँ ने किस्त के रूपये लेने के लिए वादिया व सचिन कुमार पुत्र नेत्रपाल नि0 इस्माईल पुर थाना थानाभवन जनपद शामली के साथ सुजडू भेज दिया था । सचिन कुमार भी उत्कर्ष स्मोल फाईनेंस लिमिटेड मे वादिया की माँ के साथ किस्त उगाही का काम करता है । तब वादिया व सचिन उपरोक्त मोटर साईकिल पर ग्राम सुजडू से शमा पत्नी शाहबाज के यहाँ से किस्त के रूपये लेकर सुजडू गांव से मीनाक्षी चौक की तरफ आ रहे थे तो दर्जी वाली गली के सामने पहुँचने पर वहाँ पर 8-10 अज्ञात लोगो ने वादिया को एक हिन्दु लडके के साथ घुमने को लेकर विरोध किया और वादिया व सचिन के साथ मारपीट व बदततमीजी करते हुए गाली गलोच करना शुरू कर दिया तथा वही पर एक बैटरी की दुकान में इन 8-10 अज्ञात लोगो द्वारा वादिया व सचिन के साथ मारपीट की व वादिया कु0 फरहीन के सिर से बुर्खा उतारा और विडियों बनायी और विडियो वायरल करने की धमकी दी । उपरोक्त घटना के सम्बन्ध मे दिनांक 12.04.2025 को वादिया कु0 फरहीन उपरोक्त द्वारा थाना उपस्थित आकर एक किता प्रा0 पत्र दिया गया जिसके आधार पर थाना खालापार पर मु0अ0सं0 66/2025 धारा 115(2)/352/191(2)/74 बीएनएस पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना उ0नि0 श्री लोकेश कुमार गौतम के सुपुर्द की गयी । विवेचना के दौरान ही उक्त अभियोग में धारा 76 बीएनएस की वृद्धि की गयी तथा घटना के अनावरण हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गयी । थाना खालापार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वायरल विडियों के आधार पर दिनांक 13.04.2025 को घटना में संलिप्त 06 नफर अभियुक्त गण 1- सरताज पुत्र इकबाल निवासी म0न0 1025 दर्जी वाली गली खालापार थाना खालापार मु0नगर 02. अर्ष पुत्र अरशद निवासी म0न0 1028 दर्जी वाली गली खालापार थाना खालापार मु0नगर 03. शादाब उर्फ शदब पुत्र जाकिर निवासी म0न0 1008 दर्जी वाली गली खालापार थाना खालापार मु0नगर 04 – शोएब पुत्र इरशाद निवासी म0न0 1022 दर्जी वाली गली खालापार थाना खालापार मु0नगर 05- समीर पुत्र एहसान निवासी म0न0 1016 दर्जी वाली गली खालापार थाना खालापार मु0नगर 06. उमर पुत्र शहजाद निवासी म0न0 1020 दर्जी वाली गली खालापार थाना खालापार मु0नगर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त गणों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*अभियुक्त का नाम व पता*
01. सरताज पुत्र इकबाल निवासी म0न0 1025 दर्जी वाली गली खालापार थाना खालापार मु0नगर
02. अर्ष पुत्र अरशद निवासी म0न0 1028 दर्जी वाली गली खालापार थाना खालापार मु0नगर
03. शादाब उर्फ शदब पुत्र जाकिर निवासी म0न0 1008 दर्जी वाली गली खालापार थाना खालापार मु0नगर
04. शोएब पुत्र इरशाद निवासी म0न0 1022 दर्जी वाली गली खालापार थाना खालापार मु0नगर
05. समीर पुत्र एहसान निवासी म0न0 1016 दर्जी वाली गली खालापार थाना खालापार मु0नगर
06. उमर पुत्र शहजाद निवासी म0न0 1020 दर्जी वाली गली खालापार थाना खालापार मु0नगर
*गिरफ्तार का दिनांक व समय*
13.04.2025 समय करीब 18.45 बजे
*गिरफ्तारी का स्थान*
अभियुक्त गणों के मस्कन से व दुकानों से
*मुकदमे का विवरण*
मु0अ0सं0 66/2025 धारा 115(2)/352/191(2)/74/76 बीएनएस
*आपराधिक इतिरास*
जानकारी की जा रही है ।
*विवेचक*
उ0नि0 श्री लोकेश कुमार गौतम
*गिरफ्तारी करने वाली टीम के नाम*
उ0नि0 श्री लोकेश कुमार गौतम ( चौकी प्रभारी खालापार)
है0का0 398 मौ0 वकार
का0 1365 यश कुमार
का0 738 मोनपाल
का0 1796 छोटेलाल
का0 158 राकेश कुमार
का0 1797 प्रवीण कुमार
मेरी जानकारी के अनुसार जब से नया थाना खालापार खुला है और पहले शहर कोतवाल खालापार के रूप में श्री महावीर सिंह चौहान की नियुक्ति हुई है तब से पूरे क्षेत्र में अपराधों पर जबरदस्त शिकंजा पुलिस द्वारा कसा जा रहा है और प्रभारी निरीक्षक श्री महावीर सिंह चौहान द्वारा लगातार अपराधियों एवं अपराधों के विरुद्ध युद्ध स्तर पर कार्रवाई की जा रही है जिससे खालापार में अमन और सुकून की जिंदगी वहां के निवासियों द्वारा महसूस की जा रही है चारों ओर प्रभारी निरीक्षक खालापार श्री महावीर सिंह चौहान की आम जनता द्वारा जबरदस्त प्रशंसा की जा रही है


