प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी आवास योजना मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा क्रियान्वित
1 min read
मंत्री कपिल देव अग्रवाल की मौजूदगी एवं आईएएस उपाध्यक्ष कविता मीणा के नेतृत्व में गरीबों एवं बेसहारा लोगों को 224 आवास आवंटित। मुजफ्फरनगर 12 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना को आखिरकार मुजफ्फरनगर जनपद के मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष आईएएस श्रीमती कविता मीणा के नेतृत्व एवं क्षेत्रीय नगर विधायक और प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल की मौजूदगी में गरीबों एवं बेसहारा लोगों को 224 आवास आवंटित कर जोरदार ढंग से क्रियान्वित कर दी गई मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी जी की महत्वाकांक्षी योजना, प्रधानमन्त्री आवास योजना (शहरी), के अंतर्गत गरीब, बेसहारा, आवासहीन लोगों को आवास उपलब्ध कराने हेतु, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के अन्तर्गत भोपा रोड क्रॉसिंग पर बन रहे 224 प्रधानमंत्री आवास योजना के सापेक्ष डूडा द्वारा उपलब्ध कराये गये कुल 292 पात्र आवेदको के मध्य लाॅटरी (ड्रा) कार्यालय मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर में उपाध्यक्ष श्रीमती कविता मीना, (आई.ए.एस.) के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया। उक्त योजना हेतु 2018-19 में आवेदन आमन्त्रित किये गये थे, जिसके सापेक्ष कुल 481 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनको जाँच हेतु डूडा में प्रेषित किया गया। तत्क्रम में जिलाधिकारी महोदय/अध्यक्ष डूडा, मुजफ्फरनगर श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के नेतृत्व में निष्पक्ष तरीके से जाँच डूडा द्वारा उपलब्ध करायी गयी तथा उक्त आख्या के अनुसार कुल 292 आवेदको को पात्र पाया गया, जिन अपात्र आवेदको द्वारा पुनः जांच किये जाने हेतु प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया था उनकी पुनः जांच तहसील स्तर से डूडा द्वारा करायी गयी।
आई.ए.एस, श्रीमती कविता मीना द्वारा मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर तैनाती के बाद सचिव, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण एवं प्राधिकरण टीम का इस योजना पर विशेष ध्यान देते हुए लगभग 5 वर्षो से लम्बित आवास आवंटन प्रक्रिया को अथक प्रयास एवं जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर, डूडा से पात्रता/अपात्रता की सूची प्राप्त करते हुए लोकसभा चुनाव-2024 की आदर्श आचार संहिता लागू होने से पूर्व लाटरी(ड्रा) का आयोजन करते हुए कुल 209 आवासों का आवंटन किया गया तथा कुल 17 आवेदको को विभिन्न श्रेणियों के आवासों के सापेक्ष रिजर्व श्रेणी के अन्तर्गत रखा गया।
उक्त लाॅटरी के आयोजन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मा0 श्री कपिल देव अग्रवाल जी,विधायक/राज्यमन्त्री(स्वतन्त्र प्रभार) व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश, उपस्थित रहे, उक्त लाॅटरी ड्रा हेतु जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर/अघ्यक्ष डूडा के प्रतिनिधि के रूप में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) श्री गजेन्द्र सिंह एवं सचिव, विकास प्राधिकरण श्री आदित्य प्रजापति,वित्त एवं लेखाधिकारी,मु0वि0प्रा0 श्रीमती श्रुति गुप्ता एवं परियोजना अधिकारी,डूडा के प्रतिनिधि द्वारा अपनी देख-रेख में आवंटन की प्रक्रिया को सम्पादित कराया गया। उक्त के अतिरिक्त अध्यक्ष नगरपालिका परिषद श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप, प्राधिकरण बोेर्ड के सदस्य श्री शरद शर्मा,श्री श्रीमोहन तायल, एवं श्री गजे सिंह एवं समस्त प्राधिकरण स्टाफ उपस्थित रहे, तथा जिन आवेदको के पक्ष में भवन आवंटित हुए उनके द्वारा प्राधिकरण की निष्पक्ष,पारदर्शी कार्यशैली को सराहा गया । उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की परिश्रमी योग्य एवं अनुभवी आईएएस अधिकारी उपाध्यक्ष श्रीमती कविता मीणा के कुशल प्रयासों से एवं नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना को फलीभूत करते हुए क्रियान्वित करने में सफलता हासिल की है और अत्यंत ही गरीब और बेसहारा 224 लोगों को आवास आवंटित कर दिए गए जब से आईएएस अधिकारी श्रीमती कविता मीणा मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर की उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त हुई है तब तक लगातार मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर बुलंदियों को छूकर उत्तर प्रदेश सरकार की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मंतव्य के अनुरूप कार्य करते हुए समस्त योजनाओं को क्रियान्वित करने में लगातार सफल हो रहा है एवं अब दिखाई देने लगा है कि मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण भी जनपद की बेहतरीन सरकारी संस्था है जो लगातार गरीबों और मजलूम लोगों का ध्यान रखते हुए कार्य कर रहा है मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर की उपाध्यक्ष हरदिल अज़ीज़ आईएएस अधिकारी श्रीमती कविता मीणा लगातार जनसुनवाई करते हुए जनसाधारण की समस्याओं का निराकरण करने में सदैव तत्पर रहती हैं।


