01 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं या उक्त तिथि को
01 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं या उक्त तिथि को पूर्ण कर लेंगे वह अपना नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज करा सकते हैं।
___________________________
किसी नागरिक के पास वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है तो वह नोटिस प्राप्त होने पर आयोग द्वारा जारी 13 विकल्प में से आवश्यक्तानुसार अभिलेख जमा करा सकता है।
_________________________
मुजफ्फरनगर 23 फरवरी 2026 अर्हता दिनांक 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बंध में समस्त मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिवों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संजय कुमार सिंह ने जिला पंचायत सभागार (कलेक्ट्रेट) में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय सिंह, ने उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों को आयोग द्वारा जारी किये गये संशोधित कार्यक्रम से अवगत कराया गया। बताया गया कि आयोग के निर्देशानुसार दावे और आपत्तियां दिनांक 06.03.2026 तक जमा की जा सकती हैं। नोटिस चरण एवं दावे और आपत्तियों का निस्तारण दिनांक 27.03.2026 तक किया जायेगा तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन आयोग की अनुमति से दिनांक 10.04.2026 को किया जायेगा। ऐसे अर्ह नागरिक जो अपनी आयु दिनांक 01 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं या उक्त तिथि को पूर्ण कर लेंगे वह अपना नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज करा सकते हैं। नाम, पता, आयु एवं अन्य प्रविष्टियों में विद्यमान त्रुटियों को दूर करा सकते हैं। इस कार्य हेतु निर्धारित प्रारूप पर अपना विवरण दर्ज कर जमा करा सकते हैं। यह भी बताया गया कि जनपद में निर्वाचकों को 446305 नोटिस जनरेट किये गये जिसके सापेक्ष 251788 नोटिस की सुनवाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है जो कुल कार्य का 56.41 प्रतिशत है। बैठक में उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों द्वारा सुझाव दिया गया कि बूथ लेविल अधिकारियों के पास कार्य की अधिकता को दृष्टिगत रखते हुए उनके सहायता हेतु कार्मिक लगाये जायें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि यदि किसी नागरिक के पास वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है तो वह नोटिस प्राप्त होने पर आयोग द्वारा जारी 13 विकल्प में से आवश्यक्तानुसार अभिलेख जमा करा सकता है।
बैठक में कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी एवं कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया (मार्कसवादी) पार्टी से जन प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
