*स्वास्थय* *कोलेस्ट्रॉल….*
1 min read*स्वास्थय* *कोलेस्ट्रॉल….*
*5 संकेत बताते हैं कि धमनियों में घुसने लगा है बैड कोलेस्ट्रॉल, हार्ट अटैक आने से पहले कर लें ये उपाय*
*1. जीभ में संकेत-* जब खून में या धमनियों में घटिया कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगे तो इसका जीभ में थोड़ा सा संकेत दिखता है. बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से जीभ भी प्रभावित हो सकता है. इसमें जीभ में छोटे-छोटे चकत्ते निकल आते हैं जो धीरे-धीरे बड़े होने लगते हैं. बहुत ज्यादा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर एक तरह से यह बालों की तरह दिखने लगता है.
*2. हाथ और पैरों में सुन्नापन-* जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है तो इसका असर हाथ और पैर सुन्न होने लगता है. इसका कारण है कि बैड कोलेस्ट्रॉल खून के प्रवाह को कम कर देता है जिसके कारण हाथ और पैरों में खून की सप्लाई कम होने लगती है. इससे नसों का रंग भी बदलने लगता है सूजन भी हो सकती है. इससे काफी दर्द भी होता है. हाथ और पैर कमजोर भी होने लगते हैं.
*3. स्किन में रैशेज –* एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से नसों में ऑक्सीजन की सप्लाई कम होने होने लगती है. इसलिए स्किन पर रैशेज दिखने लगते हैं. यह शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है.
*4. आंखों के नीचे* पफीनेस-कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरनाक संकेत आंखों के नीचे भी दिखता है. आंखों के नीचे स्किन कुछ उभर आता है. इससे पफीनेस की तरह दिखता है. इसमें आईलीड में फैट जमा होने लगता है जो पीला दिखता है. कुछ लोग गलती से इसे आंखों की खराबी या स्किन की खराबी मान लेते हैं लेकिन यह बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल का संकेत है.
*5. नाखूनों का मटमैला होना-* बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण नाखूनों का रंग मटमैला होने लगता है. यहां तक ज्यादा कोलेस्ट्रॉल होने पर नाखून बीच वाले हिस्से से बंटने लगते हैं या फटने लगते हैं. इसके कारण नाखून में डार्क लाइन बनने लगती है. वहीं नाखूनों पतले और रंग में भूरे होने लगते हैं…
*कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय और इलाज..*
कच्चे लहसुन का सेवन करें
कच्चा लहसुन कोलेस्ट्रॉल के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है| सुबह खाली पेट एक या दो कच्चे लहसुन की कली खाने से धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है| आपको किसी दवाई की जरुरत नहीं है, यह नुस्खा कम से कम 15 से 30 दिन तक इस्तेमाल करें आपको फायदा खुद नजर आने लगेगा..
अखरोट का नियमित सेवन करें अखरोट एनर्जी का भंडार है| रोजाना चार अखरोट खाने से हमारे शरीर को त्वरित एनर्जी मिलती है साथ ही इसमें कैल्शियम, मैंगनीशियम, ओमेगा थ्री, फाइबर, मैंगनीज, कॉपर और फॉसफोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं| रोजाना सुबह चार अखरोट खाने से रक्तवाहनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल पिघलने लगता है और यह आपके खराब कोलेस्ट्रॉल को वापस यकृत तक भेजने में बहुत मददगार है इसलिए रोजाना चार अखरोट खाने की आदत डालिये
*अलसी के बीज और पाउडर का सेवन करें –* अलसी के बीज भी बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत लाभदायक हैं| आप अलसी के बीजों का सेवन करें, या फिर अलसी के बीजों का पाउडर बनाकर रोजाना इसका सेवन करें| अलसी का थोड़ा पाउडर लेकर उसे एक गिलास छाछ में मिला लें| इसे अच्छी प्रकार से मिलाने के बाद इसका सेवन करें| अलसी को आप अपने सब्जी में भी इस्तेमाल करें
*आंवला और एलोवेरा का जूस –* रोजाना सुबह खाली पेट, एक चम्मच आंवला के रस में एक चम्मच एलोवेरा का रस मिलाकर इसका नियमित सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल घटाया जा सकता है| आंवला में विटामिन C और साइट्रिक एसिड उच्च मात्रा में पाया जाता है जो कि कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत महत्वपूर्ण है|
*विटामिन सी वाले फल खाएं –* याद रखिये, जितने भी विटामिन सी और साइट्रिक एसिड युक्त फल हैं वो सभी कोलेस्ट्रॉल के रोगियों के लिए बहुत लाभदायक हैं जैसे – आंवला, अनार, नींबू, संतरा, मौसमी आदि जो भी इस प्रकार के खट्टे अर्थात साइट्रिक एसिड युक्त फल और सब्जी हैं वो सभी आपके लिए अच्छी हैं|
*काले चने का सेवन करें –* कला चना अक्सर ही घरों में सब्जी के रूप में खाया जाता है| काले चने में विटामिन ए, बी, सी, डी, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं| जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल उच्च रहता है उन्हें काले चनों का सेवन करना चाहिए| रात को एक मुट्ठी काले चने पानी में भिगोकर छोड़ दें और सुबह इन चनों को खाली पेट खाएं| साथ ही जिस पानी में चने भिगोये थे उसे फेंकें नहीं बल्कि उस पानी को भी पियें|
*नींबू और काला नमक का सेवन* नींबू में साइट्रिक एसिड बहुत प्रचुर मात्रा में होता है जिसकी वजह से यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में चमत्कारी रुप से लाभकारी है| सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में एक नींबू का रस निचोड़ें और इसमें अपने स्वादानुसार काला नमक मिला लें| अब इस घोल का सेवन करें..
*किशमिश और बादाम का करें सेवन-* रात को पानी में 10 से 12 किशमिश और 6 से 7 बादाम भिगो कर रख दें| सुबह खाली पेट बादाम और किशमिश का सेवन करें इससे भी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है|