जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक मै दिए दिशा निर्देश
1 min read
जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक मै दिए दिशा निर्देश: मतदाताओं से की अपील
_______________________
मुजफ्फरनगर 17 अक्टूबर 2026 सभी मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों को आयोग के उक्त निर्देशों की जानकारी दिये जाने के उद्देशय से
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में समस्त मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिवों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ आज जिलाधिकारी कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधयों को उक्त जानकारी से अवगत कराया गया।
बैठक में जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने निर्वाचक नामावलियों में पंजीकरण से छूटे हुए निर्वाचकों एवं प्रथम बार / युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किये जाने के सम्बन्ध में आज राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी कक्ष में बैठक आयोजित हुई।
जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामवलियों में पंजीकरण से छूटे हुए निर्वाचकों एवं प्रथम बार / युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किये जाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 17.10.2026 (शनिवार) एवं दिनांक 24.10.2026 (शनिवार) को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है। उक्त दिनांक को प्रत्येक मतदेय स्थल पर सभी बूथ लेवल अधिकारी प्रातः 10:00 बजे से अपराहन 04:00 बजे तक उपस्थित रहेंगे। समस्त बी०एल०ओ० के पास पर्याप्त संख्या में फार्म-6 तथा विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 10.04.2026 को प्रकाशित अन्तिम निर्वाचक नामावली उपलब्ध रहेंगी।
उक्त विशेष कैम्प में निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराये जाने हेतु सम्बन्धित मतदाता अपनी अद्यतन फोटो, जन्म तिथि एवं निवास से सम्बन्धित अभिलेखों की स्व-प्रमाणित छायाप्रतियाँ तथा यदि परिवार के किसी सदस्य का मतदाता फोटो पहचान पत्र की संख्या उपलब्ध है, तो उसे लेकर अपनी मतदेय स्थल पर बूथ लेविल अधिकारी से सम्पर्क कर अपना नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज करा सकते हैं।
आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित कर मतदेय स्थलों का सम्भाजन एवं पुनर्व्यवस्थापन सम्बंधी कार्यवाही दिनांक 02.11.2026 तक पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। आयोग के निर्देशानुसार आपत्तियों एवं सुझावों हेतु मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन दिनांक 19.10.2026 को किया जायेगा। दिनांक 26.10.2026 तक प्राप्त होने वाले सुझावों एवं शिकायतों का निस्तारण किया जायेगा तथा दिनांक 27.10.2026 को मतदेय स्थलों के प्रस्ताव आयोग के अनुमोदन हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकार कार्यालय को भेजे जायेंगे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन/ उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री देश दीपक सिंह,उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट ,समस्त मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिवों एवं उनके प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।


