हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित।
1 min read
हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर
वरिष्ठ खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित।
————————————-
राष्ट्रीय खेल दिवस- 2026 के उपलक्ष्य में विभिन्न भव्य खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।
————————————-
हॉकी प्रतियोगिता में
डी ए वी हॉकी एकेडमी रही विजेता,
स्टेडियम टीम रही उपविजेता।
————————————-
विभिन्न खेलों की
राष्ट्रीय स्तर की 20 बालिका खिलाड़ियों को स्पोर्टस किट एवं मेडल प्रदान कर किया गया समानित।
————————————————–
खेलेगा भारत, जीतेगा भारत की थीम के साथ मनाया गया खेल उत्सव।
————————————-
जनपद स्तरीय खेल उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में नगर मजिस्ट्रेट महोदय की रही गरिमामयी उपस्थिति,
उनके द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित।
————————————
नगर मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा उपस्थित सभी को दिलाई गई फिट इंडिया शपथ।
————————————-
राष्टगान के साथ हुआ खेल उत्सव का समापन।
————————————-
जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन हुआ।
_______________________
मुजफ्फरनगर 29 अगस्त 2026
जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय द्वारा विभिन्न जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन हुआ।
हॉकी के जादूगर, भारत को 03 स्वर्ग पदक दिलाने वाले
मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया।
राष्ट्रीय खेल दिवस के मुख्य अतिथि श्री पंकज प्रकाश राठौर, नगर मजिस्ट्रेट महोदय को प्रभारी क्रीड़ाधिकारी भूपेंद्र सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।
डी ए वी पी जी कॉलेज मुज़फ्फर नगर के खेल मैदान में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
खेल प्रतियोगिता का संचालन उप क्रीड़ाधिकारी पूनम विश्नोई एवं ड़ॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया।
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों श्री विजय, श्री अजय जेमिनी, श्री रोशनलाल, श्री पवन कुमार तथा श्री यशपाल सिंह को जिला खेल कार्यालय की ओर से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेलों की 20 बालिका खिलाड़ियों को मेडल तथा स्पोर्टस किट देकर सम्मानित किया गया।
उक्त आयोजन को सफल बनाने में जिला खेल कार्यालय स्टाफ, खेल प्रशिक्षक एवं अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उक्त आयोजन में डी ए वी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ योगेश त्यागी का सराहनीय योगदान एवं सहयोग रहा।
डॉ राजीव कुमार द्वारा राष्ट्रगान के साथ उक्त आयोजन का सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।


