मोदी-योगी के विकास मॉडल से गांव-गांव बदल रही तस्वीर, चरथावल में ₹34 लाख के विकास कार्य जनता को माननीय राज मंत्रीने किये समर्पित।
1 min read
मोदी-योगी के विकास मॉडल से गांव-गांव बदल रही तस्वीर, चरथावल में ₹34 लाख के विकास कार्य जनता को माननीय राज मंत्रीने किये समर्पित
ग्राम नरा और हरसोली में इंटरलॉकिंग सड़कों का माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने किया लोकार्पण, हजारों की संख्या में उमड़ी जनता ने जताया आभार
,__________________________
मुजफ्फरनगर 30 अगस्त 2026 माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संकल्प और उत्तर प्रदेश के माननीय प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में निरंतर हो रहे विकास कार्यों की कड़ी में चरथावल विधानसभा क्षेत्र को भी लगातार नई विकास परियोजनाओं की सौगात मिल रही है।
इसी क्रम में आज चरथावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नरा एवं ग्राम हरसोली में लगभग ₹34 लाख की लागत से कराए गए इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्यों का लोकार्पण माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नरेंद्र कश्यप द्वारा किया गया।
माननीय राज्य मंत्री जी ने अपनी विधानमंडल विकास निधि से ग्राम नरा में 135 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का निर्माण ₹15 लाख की लागत से तथा ग्राम हरसोली में 235 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का निर्माण ₹19 लाख की लागत से कराया है। दोनों विकास कार्यों की कुल लागत ₹34 लाख है।
लोकार्पण के अवसर पर दोनों गांवों में क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने माननीय मंत्री जी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात आयोजित सभा में हजारों की संख्या में ग्रामीण, क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ग्राम वासियों ने कहा कि इंटरलॉकिंग सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और बरसात सहित अन्य मौसम में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी।
माननीय राज्यमंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने कहा कि विकास का वास्तविक अर्थ तभी है, जब उसकी पहुंच गांव और गरीब के घर तक हो। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में विकास की जो नई कार्यसंस्कृति स्थापित हुई है, उसमें अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प है।
उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सड़कों, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य हो रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश में गांवों की तस्वीर बदल रही है और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं लगातार मजबूत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता चरथावल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को बेहतर मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना है। विधानमंडल विकास निधि का उपयोग क्षेत्र की जनता की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप किया जा रहा है। जिस क्षेत्र में सड़क, नाली, प्रकाश, पेयजल या अन्य बुनियादी सुविधा की आवश्यकता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराने का प्रयास किया जा रहा है। ₹34 लाख के विकास कार्यों से ग्रामीणों को मिली बड़ी सुविधा। उन्होंने कहा कि ग्राम नरा में 135 मीटर और ग्राम हरसोली में 235 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों, किसानों, विद्यार्थियों, महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष रूप से सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनका उद्देश्य आम नागरिक के जीवन को आसान बनाना है। गांव की सड़क मजबूत होगी तो आवागमन सुगम होगा, किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में सुविधा होगी और बच्चों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प और माननीय मुख्यमंत्री जी के विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य के अनुरूप चरथावल विधानसभा क्षेत्र में भी विकास की गति को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि “जनता का विश्वास ही विकास की सबसे बड़ी ताकत”
धन्यवाद सभा में उपस्थित हजारों लोगों को संबोधित करते हुए माननीय राज्य मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने कहा कि जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनका समाधान कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि चरथावल विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी अनेक योजनाओं पर कार्य किया जाएगा। क्षेत्र का कोई भी गांव विकास से अछूता न रहे और प्रत्येक परिवार को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिलें, इसके लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे। माननीय मंत्री जी ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री जी और प्रदेश में मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास को नई गति दे रही है। इसी विकास यात्रा को चरथावल विधानसभा क्षेत्र में भी मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से लोगों में सरकार और जनप्रतिनिधित्व के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए माननीय मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


