बेसिक शिक्षा की योजना के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का
1 min read
*बेसिक शिक्षा की योजना के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का लोकार्पण/शिलान्यास का कार्यक्रम लोक भवन लखनऊ में शुभारंभ किया गया, जिसका सीधा प्रसारण देखा* । *——————————————————मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ———————————————*
*प्रधानाध्यापक/अध्यापिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा टैबलेट वितरण भी किया।*
—————————————————————-मुजफ्फरनगर 26 मई 2025 माननीय प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कर कमल से बेसिक शिक्षा की योजना के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का लोकार्पण/शिलान्यास का कार्यक्रम लोक भवन लखनऊ में शुभारंभ किया गया, जिसका सीधा प्रसारण आज जिला पंचायत सभागार में माननीय राज्य मंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर सोमेंद्र तोमर, माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत श्री वीरपाल निर्वाल, एमएल सी श्रीमती वन्दना वर्मा,माननीय विधायक मीरापुर श्रीमती मिथलेश पाल, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री सुधीर सैनी, जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार, अपर जिला अधिकारी प्रशासन श्री संजय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संदीप कुमार, बेसिक शिक्षा विभाग अधिकारी गण एवं अध्यापक अध्यापिकाएं आदि ने सीधा प्रसारण को देखा।
इसके उपरांत माननीय राज्य मंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर सोमेंद्र तोमर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री वीरपाल निर्वाल तथा जिला अध्यक्ष भाजपा श्री सुधीर सैनी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर माननीय राज्य मंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर सोमेंद्र तोमर ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले बेसिक शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया गया, जिस कारण परिषदीय विद्यालयों में अभिभावक लोग अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए नहीं भेजते थे। 2017 के बाद शिक्षा में परिवर्तन हुआ है, माननीय भारत के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने शिक्षा पर ध्यान देते हुए और शिक्षा को बेहतरीन बनाए जाने के लिए प्रयासरत रहे हैं। प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा के विद्यालयों का कायाकल्प कर अच्छे भवन बेहतर फर्नीचर मूलभूत सुविधाओं को विकसित किया है परिषदीय विद्यालयों की सूरत अब बदल गई है और बदल रही है, कंपोजिट विद्यालय तथा विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के मध्यम से छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जा रहा है। अब विद्यालय में बच्चे भी पढ़ने के लिए आते हैं और अध्यापक भी मन लगाकर पढ़ाते हैं। छात्र-छात्राओं का पंजीकरण स्तर लगातार पहले की तुलना में अब बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है की छात्र-छात्राओं को एक ही छत के नीचे एक ही जगह पर पूर्ण शिक्षा मिले इस पर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अध्यापक/अध्यापिकाओं से कहा कि छात्र-छात्राओं को प्राथमिक गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा व संस्कार देने की जिम्मेदारी है, छात्र-छात्राओं को और अच्छी शिक्षा प्रदान करें जिससे उनका भविष्य उज्जवल बन सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही सम्मान मिलता है, छात्र-छात्राओं को और बेहतरीन तरीके से पढ़ाएं जिससे जो विद्यालय सम्मानित होने से छूट गए हैं, वह भी सम्मानित हो सकेगें। उन्होंने कहा कि डीबीटी के माध्यम से सत्र 2025 26 के छात्र-छात्राओं के विभागों के खातों में ₹1200 की धनराशि हस्तांतरित की गई है, इस धनराशि से अभिभावक अपने बच्चों के लिए ड्रेस, बैग, जूता मोजा, स्वेटर एवं स्टेशनरी खरीद सकेंगे। समर कैंप में योग क्लास तथा इंडोर गेम्स, कैरम बोर्ड, नृत्य, गायन, वादन, आदि के छात्रों के बीच कराया जाए।
जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने कहा कि माननीय प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने आज विद्यालयों को जो सुविधाएं दी हैं, हम उन सुविधाओं को जनपद के परिषदीय विद्यालय की शिक्षा को कैसे सबसे अच्छी बेहतरीन शिक्षा बना सकेंगे इस पर पूर्ण प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अध्यापकों से कहा कि छात्र छात्राओं को और बेहतरीन शिक्षा कैसे दी जाए, इस पर विचार कर ध्यान देने की आवश्यकता है।
इसके उपरांत माननीय राज्य मंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर सोमेंद्र तोमर ने निपुण विद्यालय, विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब एवं कंप्यूटर लैब, समर कैंप में अच्छे कार्य करने वाले प्रधानाध्यापकों अध्यापिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं टैबलेट देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।


