नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 14, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

ब्राह्मण समाज की विराट बैठक में योगी की जनसभा में जनसैलाब लाने का संकल्प।

1 min read

*ब्राह्मण समाज की विराट बैठक में योगी की जनसभा में जनसैलाब लाने का संकल्प।*

 

*13 अप्रैल की यह जनसभा प्रदेश की प्रगति, सुशासन और जनविश्वास की ऐतिहासिक गाथा लिखेगी — मंत्री कपिल देव*

 

मुज़फ्फरनगर, 11 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार मुज़फ्फरनगर के अंतर्गत भरतिया कॉलोनी स्थित रवि शर्मा के आवास पर ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन व्यापारी नेता संजय मिश्रा के संयोजन में संपन्न हुआ। बैठक में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी संबोधन में ब्राह्मण समाज की गौरवशाली परंपरा, वैचारिक नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण में उसकी अग्रणी भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि यह समाज सदैव से सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित में मार्गदर्शक शक्ति के रूप में कार्य करता रहा है।

 

 

मंत्री कपिल देव ने आगामी 13 अप्रैल को आयोजित होने वाली माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की प्रस्तावित जनसभा को अभूतपूर्व, ऐतिहासिक एवं जनशक्ति के विराट प्रदर्शन के रूप में स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने दृढ़ स्वर में कहा कि यह जनसभा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश की विकास यात्रा, सुशासन एवं जनविश्वास की सशक्त अभिव्यक्ति होगी।

 

उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आग्रह किया कि वे स्वयं अधिकाधिक संख्या में जनसभा में सहभागिता सुनिश्चित करें तथा अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को साथ लेकर पहुंचें, जिससे यह आयोजन अभूतपूर्व जनसमर्थन का प्रतीक बन सके।

 

इस दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, ऐतिहासिक विकास कार्यों एवं बीते वर्षों में प्राप्त उल्लेखनीय उपलब्धियों पर भी विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। मंत्री कपिल देव ने कहा कि सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र पर चलते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग—गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं—के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पबद्ध है और प्रदेश निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

 

बैठक के समापन पर उपस्थित समस्त गणमान्य व्यक्तियों एवं ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में 13 अप्रैल की जनसभा को सफल, भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया तथा अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर सुभाष शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, चंद्रमणि शर्मा, संदीप शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, रवि शर्मा, रमन शर्मा, सुखबीर, सचिन, कन्हैया, पुष्पेन्द्र राठी, महादेव शर्मा, अमित शर्मा, बिट्टू, शरणदीप कौशिक, संजय मिश्रा, आर्यन राज कौशिक, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon