पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने थाना रतनपुरी में आयोजित समाधान दिवस में जनमानस की समस्याओं को सुना और किया निदान
1 min read
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने थाना रतनपुरी में आयोजित समाधान दिवस में जनमानस की समस्याओं को सुना और किया निदान
मुजफ्फरनगर रतनपुरी 11 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार
*पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना रतनपुरी पर किया गया समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।*
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 11.04.2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री महादिक अक्षय संजय महोदय द्वारा थाना रतनपुरी पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान महोदय द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान थाना प्रभारी रतनपुरी श्री राकेश सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।


