मुजफ्फरनगर के लोकप्रिय जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में बाढ़ स्टेयरिंग ग्रुप की बैठक मे
1 min read
मुजफ्फरनगर के लोकप्रिय जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में बाढ़ स्टेयरिंग ग्रुप की बैठक मे संभावित बाढ की तैयारियों पर
चर्चा
==================================
प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 98 आपदा मित्रो की सेवा लेगा राजस्व विभाग
==================================
सभी नालों व नालियों की होगी सफाई, दिये गये कडे निर्देश
अधिकारियो की विभागवार तय हुई जिम्मेदारियां
मुजफ्फरनगर 20 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार संभावित बाढ की तैयारियों की समीक्षा के लिये जनपद स्तर पर गठित बाढ स्टेयरिंग ग्रुप की बैठक मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गयी। बैठक मे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, व अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने बाढ़ की कार्य योजना के मद्देेनजर संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ चौकियां, आश्रय स्थलों, बन्धों एवं बाढ के दौरान फैलने वाली संक्रामक बीमारियों की रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक मे मौजूद विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गयी। जिसके तहत स्पष्ट किया गया कि कोई जान व माल की हानि न होने पाये। बैठक मे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि यदि बाढ आती है तो इससे निपटने की पूरी तैयारी समय से हो जाये। तहसीलो मेे उप जिलाधिकारी की जिम्मेदारी होगी कि वें अपने-अपने तहसीलो मे बाढ़ से पूर्व तैयारी के दृष्टिगत किये जा रहे प्रबन्धो एवं आवश्यक व्यवस्थाओ का स्थलीय निरीक्षण समयान्तर्गत कर लें। नगर पालिका/नगर पंचायत एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के नालों व नालियों की सफाई का महत्वपूर्ण कार्य समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया जिससे सम्भावित बाढ़ के दौरान जलप्लावन की स्थिति न बने। उन्होनें कहा कि बाढ़ आते ही राहत सामग्री वितरित की जाये, इस कार्य मे किसी की प्रकार की शिथिलता न की जाये। अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है कि सम्भावित बाढ क्षेत्र में आने वाली सडकों आदि का भी प्राथमिकता के आधार पर सर्वे कराया जाये। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने कहा कि जिले मे 98 आपदा मित्रो का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है इन की आवश्यकतानुसार तैनाती कर ली जाये। सभी एस0डी0एम0 अपने-अपने क्षेत्र मे गोताखोरों को सूचीबद्ध कर ले। तथा अस्थाई पम्पिंग सेट की सूची तैयार कर ली जाये। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को यह निर्देश दिया कि जिस तरह जनधन हानि के लिए हम तैयारी कर रहे है उसी तरह पशुओ की देखभाल हेतु समुचित तैयारी कर लिया जाये जैसे बाढ़ प्रभावित ग्रामो मे पशुओे के लिए वैक्सिनेशन का कार्य, चारे की व्यवस्था आदि। शिक्षा विभाग के स्कूलो मे जा कर बच्चो को बाढ़, भूकम्प, आग आदि आपदाओ के दौरान क्या करे, क्या ना करे के बारे मे विस्तार से बताया जाये, जिससे कि बच्चे किसी भी आपदा से भयभीत न हो एवं अपना बचाव कर सके।
बैठक मे एस0डी0एम0 सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी अनुराग कुमार, डी0आर0डी0ए0 के पी0डी0 दिग्विजय नाथ, सी0डी0पी0ओ0 संतोष कुमार शर्मा, बी0डी0ओ0 अक्सीर खान, सिचाई विभाग के अभियंता अनस अली खान, पी0डब्लू0डी0 के अधिशासी अभियन्ता एस0 के0 तेवतिया, सी0वी0ओ0 डा0 जितेन्द्र गुप्ता, राहत सहायक नासिर हुसैन, आदि उपस्थित रहे।
