नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल की मौजूदगी में

1 min read

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय मेला मुजफ्फरनगर में संपन्न
▪️ मुजफ्फरनगर 27 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार *उत्तर प्रदेश सरकार के “सेवा, सुरक्षा और सुशासन” के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नुमाईश ग्राउन्ड में आयोजित हो रहे 03 दिवसीय मेले में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से जनमानस को सुदृढ कानून व्यवस्था, पुलिस कार्यप्रणाली व जनसेवा के विषय में जानकारी देते हुए किया जागरुक।*
▪️ *मुख्य अतिथि श्री अनिल कुमार (माननीय कैबिनेट मंत्री, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उ0प्र0) व श्री कपिल देव अग्रवाल (माननीय राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उ0प्र0) द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा प्रदर्शित प्रदर्शनी का अवलोकन कर ली जानकारी।* उत्तर प्रदेश सरकार के “सेवा, सुरक्षा और सुशासन” के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 25, 26 और 27 मार्च को एक भव्य तीन दिवसीय मेले का आयोजन नुमाईश ग्राउन्ड, मुजफ्फरनगर में किया जा रहा है जिसमें आम जनमानस की सुविधा एवं सहायता हेतु सरकार की उपलब्धियों एवं शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी जा रही है ताकि बिना किसी परेशानी व विलम्ब के योजनाओं का लाभ आम जनमानस को यथाशीघ्र प्राप्त हो सकें।
आज दिनांक 27.03.2025 को उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अनिल कुमार (माननीय कैबिनेट मंत्री, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उ0प्र0) व श्री कपिल देव अग्रवाल (माननीय राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उ0प्र0) रहे। सर्वप्रथम गार्द द्वारा मुख्य अतिथि महोदय श्री अनिल कुमार व मुख्य अतिथि महोदय श्री कपिल देव अग्रवाल को सलामी दी गयी तत्पश्चात श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह द्वारा मुख्य अतिथिगण को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह द्वारा नुमाइंश ग्राउंड में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा लगाये गये विभिन्न स्टॉल (मिशन शक्ति, साइबर अपराधों की रोकथाम, यूपी-112 का बेहतर उपयोग, फायर सर्विस द्वारा आग से सुरक्षा के प्रति जागरुकता, यातायात व्यवस्था/जागरुकता, दंगा नियंत्रण वाहन/उपकरणों, कंट्रोल रुम, श्वान दल, सीसीटीएनएस, विधि विज्ञान प्रयोगशाला, जिला कारागार, शस्त्र, नवीनतम तीन कानून) के विषय में मुख्य अतिथिगण को विस्तृत से जानकारी दी गयी। मुख्य अतिथि महोदय श्री अनिल कुमार व मुख्य अतिथि महोदय श्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा सभी स्टॉल पर जाकर पुलिस की विभिन्न शाखाओं के विषय में जानकारी ली गयी।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा नुमाइश ग्राउंड में स्टॉल लगाये गये जिससे आम जनमानस को पुलिस की कार्यशैली के विषय में जानकारी हो सके तथा विभिन्न योजनाओं व पुलिस की सहायता का लाभ आम जनमानस को यथाशीघ्र प्राप्त हो सकें। आयोजित प्रदर्शनी में जनपद की यूपी-112 पुलिस का स्टॉल लगाया गया है। यूपी-112 की सेवाओं से सम्बन्धित जानकारी का प्रचार प्रसार करते हुये प्रदर्शनी में आये हुये लोगों को पम्प्लेट/साहित्य वितरित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही मिशन शक्ति स्टॉल में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा प्रदर्शनी में आने वाली छात्राओं व महिलाओं को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों व कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। इसी क्रम में साइबर क्राइम टीम द्वारा स्टॉल लगाकर साइबर अपराध की रोकथाम हेतु प्रचार प्रसार किया जा रहा है तथा लोगों को जागरुक करने के लिए एक रोजक साइबर कॉमिक्स बनायी गयी जिसे प्रदर्शनी में आने वाले सभी लोगों को दिया जा रहा है। जनपद के फायर सर्विस टीम के द्वारा प्रदर्शनी स्थल पर स्टॉल लगाकर अपने उपकरणों को प्रदर्शित किया तथा आम जनमानस को आग से सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुये बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी जा रही है। जनपद में स्थापित कम्पोजिट कंट्रोल रुम का स्टॉल भी नुमाइश ग्राउंड में लगाया गया इसके अतिरिक्त सीसीटीएनएस, तीन नवीन कानूनों के स्टाल लगाकर लोगों को नये कानूनों के विषय में जानकारी दी जा रही है। साथ ही विधि विज्ञान प्रयोगशाला, स्वान दल, जिला कारागार के स्टाल भी लगाये गये है एवं मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा प्रयोग किये जाने वाले शस्त्रों को भी प्रदर्शित किया गया है। इसके अतिरिक्त दंगा नियंत्रण वाहन को भी प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में पीएसी बैंड द्वारा संगीतमय धुनों का वादन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि श्री अनिल कुमार महोदय द्वारा पीएसी बैंड की सराहना करते हुए नगद पुरस्कार

देकर पुरस्कृत किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन के नीति के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम के दौरान डिस्प्ले लगाकर ऑडियो व वीडियो के माध्यम से उ०प्र० पुलिस एवं मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा विगत वर्षों में किये गये महत्वपूर्ण कार्यों से जनता के लोगों को अवगत कराया जा रहा है।
सरकार की उपलब्धियों पर आयोजित मेला प्रदर्शनी का अवलोकन कर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दिव्यांगजनों को उपकरण व अन्य लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए मुजफ्फरनगर 27 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार भाजपा सरकार गरीब कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश भर में भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से संबंधित मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड स्थित नुमाईश ग्राउण्ड में लगी प्रदर्शनी में आज मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर विधायक और प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस प्रदर्शनी में सभी विभागों द्वारा अपनी-अपनी उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार व सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी स्टालों का निरीक्षण किया और दिव्यांगजनों को बैटरी रिक्शा वितरित की। साथ ही, उन्होंने जनपद में शुरू हुई हेल्पलाईन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मंत्री कपिल देव ने कहा कि योगी सरकार के बीते 8 वर्ष जनसेवा को समर्पित रहे हैं। गरीब, युवा, किसान और महिला सम्मान और सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का जीवंत उदाहरण मिलता है, जो अन्य प्रदेशों के लिए प्रेरणास्रोत बन रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं के अनुपालन और उनकी लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में भी उत्तर प्रदेश ने शानदार काम किया है।
तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर उनको शुभाकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब कल्याण को निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व विधायक विक्रम सैनी, अशोक कंसल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पंकज महेश्वरी, दीपक मित्तल, अमित वत्स, नन्द किशोर, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा सुरक्षा और सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में मेले के तीसरे दिन का आयोजन नुमाइश मैदान में किया गया।*
*त्रिदिवसीय मेले के तीसरे दिन के मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्री कपिल देव अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर मेले का किया शुभारंभ।*
*मेले में विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र एवम चेक आदि का किया गया वितरण ।*
*राजस्व विभाग से घरौनी वितरण,प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत प्रमाण पत्र, पीएम स्व निधि, स्वीकृति/ प्रमाण पत्र इत्यादि योजनाओं के प्रमाण पत्र लाभार्थियों को किए वितरित* ।
*माननीय मंत्री महोदय ने विभागों के द्वारा लगाए गए स्टाल तथा प्रदर्शनी, आरोग्य मेला,ऋण वितरण, विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास आदि का भ्रमण कर किया अवलोकन ।*
*मा0 मंत्री जी ने प्रदेश के साथ-साथ जनपद मुजफ्फरनगर का समग्र विकास हो रहा है।*
*विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं लखनऊ टीम के द्वारा प्रस्तुत किए गए अनेक नृत्य, गायन, भजन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन* मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में त्रिदिवसीय मेले के आज अंतिम दिन कार्यक्रम का आयोजन नुमाइश मैदान में किया गया।

त्रिदिवसीय मेले के मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया ।
मेले में कुंभ मेला की डॉक्यूमेंट्री फिल्म का एवं मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से मास्टर प्लान एवं उपलब्धियां का प्रसारण किया गया ।जिसको माननीय मंत्री जी सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवम गणमान्यों द्वारा देखा गया
माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनपद स्तर पर 25,26 एवम 27 मार्च ,तीन दिवसीय नुमाइश मैदान में लगने वाले मेले की जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं तथा पुलिस प्रशासन के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को देखकर, उन्होंने जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक निरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह एवम मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया की सराहना की
उन्होंने कहा कि मेले में विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी, स्टॉल, फूड कोर्ट,आरोग्य मेला, ऋण वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि का आयोजन किया गया है यह बहुत ही शानदार है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार 2017 के बाद आम आदमी को ऊपर उठाने के लिए हमेशा तत्पर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ साथ जनपद मुजफ्फरनगर में कृषि के क्षेत्र में,विद्युत के क्षेत्र में, सड़कों के क्षेत्र में,ओवर ब्रिज के क्षेत्र, पीने के पानी के क्षेत्र,शिक्षा के क्षेत्र में, किसानों के लिए, कानून व्यवस्था में सुधार, कृषि के क्षेत्र में, उद्योगों के क्षेत्र में,आदि क्षेत्र में समग्र विकास हुआ है।। उन्होंने कहा कि इस मेले के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी यहां के नागरिकों को विभिन्न विभागों के द्वारा दी जा रही है, जिससे की जनपद वासियो को योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा की सरकार की मंशा है की सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक अवश्य पहुंचे,जिसका सरकार द्वारा हमेशा प्रयास रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा ह।
उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि कि स्टालों एवं प्रदर्शनी के माध्यम से मेले में आने वाले लोगों को अपने विभाग की संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई, जिससे उनको उस योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
माननीय मंत्री जी ने कहा कि सरकार निरंतर प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे, उसको उस योजना का लाभ अवश्य मिले यह प्रयास है,और जनपद के पात्र व्यक्तियों को अनेक योजनाओं से उन्हें लाभान्वित भी किया जा रहा है।
इसके उपरांत माननीय मंत्री जी ने राजस्व विभाग की ओर से घरौनी प्रमाण पत्र, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, पीएम निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, वृद्धावस्था पेंशन एवं छात्रवृत्ति,, तथा श्रम विभाग कन्या विवाह सहायता योजना, शिशु और बालिका मातृत्व शिशु व बालिका मदद, अल्पसंख्यक विभाग कल्याण द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना इत्यादि के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं लखनऊ टीम के द्वारा अनेक नृत्य, गायन, भजन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
माननीय मंत्री जी जनप्रतिनिधि गण, अधिकारी गण, एवं उपस्थित नागरिको द्वारा कार्यक्रमों की प्रशंसा की गई तथा कलाकारों का उत्साह वर्धन भी किया गया ।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, जिला अध्यक्ष श्री सुधीर सैनी, पूर्व विधायक श्री अशोक कंसल,पूर्व विधायक श्री विक्रम सैनी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागीया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिला अधिकारी वित्त राजस्व गजेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, आई स्पीक क्राइम प्रशांत कुमार, सहित सभी संबंधित अधिकारी गण जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे
कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ राजीव कुमार, एवं स्काउट गाइड के भारत भूषण द्वारा किया गया
उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा सुरक्षा और सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में मेले के तीसरे दिन का आयोजन नुमाइश मैदान में किया गया।*
*त्रिदिवसीय मेले के तीसरे दिन के मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्री कपिल देव अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर मेले का किया शुभारंभ।*
*मेले में विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र एवम चेक आदि का किया गया वितरण ।*
*राजस्व विभाग से घरौनी वितरण,प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत प्रमाण पत्र, पीएम स्व निधि, स्वीकृति/ प्रमाण पत्र इत्यादि योजनाओं के प्रमाण पत्र लाभार्थियों को किए वितरित* ।
*माननीय मंत्री महोदय ने विभागों के द्वारा लगाए गए स्टाल तथा प्रदर्शनी, आरोग्य मेला,ऋण वितरण, विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास आदि का भ्रमण कर किया अवलोकन ।*
*मा0 मंत्री जी ने प्रदेश के साथ-साथ जनपद मुजफ्फरनगर का समग्र विकास हो रहा है।*
*विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं लखनऊ टीम के द्वारा प्रस्तुत किए गए अनेक नृत्य, गायन, भजन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन* उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में त्रिदिवसीय मेले के आज अंतिम दिन कार्यक्रम का आयोजन नुमाइश मैदान में किया गया।
त्रिदिवसीय मेले के मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया ।
मेले में कुंभ मेला की डॉक्यूमेंट्री फिल्म का एवं मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से मास्टर प्लान एवं उपलब्धियां का प्रसारण किया गया ।जिसको माननीय मंत्री जी सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवम गणमान्यों द्वारा देखा गया
माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनपद स्तर पर 25,26 एवम 27 मार्च ,तीन दिवसीय नुमाइश मैदान में लगने वाले मेले की जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं तथा पुलिस प्रशासन के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को देखकर, उन्होंने जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक निरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह एवम मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया की सराहना की
उन्होंने कहा कि मेले में विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी स्टॉल, फूड कोर्ट,आरोग्य मेला, ऋण वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि का आयोजन किया गया है यह बहुत ही शानदार है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार 2017 के बाद आम आदमी को ऊपर उठाने के लिए हमेशा तत्पर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ साथ जनपद मुजफ्फरनगर में कृषि के क्षेत्र में,विद्युत के क्षेत्र में, सड़कों के क्षेत्र में,ओवर ब्रिज के क्षेत्र, पीने के पानी के क्षेत्र,शिक्षा के क्षेत्र में, किसानों के लिए, कानून व्यवस्था में सुधार, कृषि के क्षेत्र में, उद्योगों के क्षेत्र में,आदि क्षेत्र में समग्र विकास हुआ है।। उन्होंने कहा कि इस मेले के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी यहां के नागरिकों को विभिन्न विभागों के द्वारा दी जा रही है, जिससे की जनपद वासियो को योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा की सरकार की मंशा है की सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक अवश्य पहुंचे,जिसका सरकार द्वारा हमेशा प्रयास रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा ह।
उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि कि स्टालों एवं प्रदर्शनी के माध्यम से मेले में आने वाले लोगों को अपने विभाग की संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई, जिससे उनको उस योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
माननीय मंत्री जी ने कहा कि सरकार निरंतर प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे, उसको उस योजना का लाभ अवश्य मिले यह प्रयास है,और जनपद के पात्र व्यक्तियों को अनेक योजनाओं से उन्हें लाभान्वित भी किया जा रहा है।
इसके उपरांत माननीय मंत्री जी ने राजस्व विभाग की ओर से घरौनी प्रमाण पत्र, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, पीएम निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, वृद्धावस्था पेंशन एवं छात्रवृत्ति,, तथा श्रम विभाग कन्या विवाह सहायता योजना, शिशु और बालिका मातृत्व शिशु व बालिका मदद, अल्पसंख्यक विभाग कल्याण द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना इत्यादि के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं लखनऊ टीम के द्वारा अनेक नृत्य, गायन, भजन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
माननीय मंत्री जी जनप्रतिनिधि गण, अधिकारी गण, एवं उपस्थित नागरिको द्वारा कार्यक्रमों की प्रशंसा की गई तथा कलाकारों का उत्साह वर्धन भी किया गया ।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, जिला अध्यक्ष श्री सुधीर सैनी, पूर्व विधायक श्री अशोक कंसल,पूर्व विधायक श्री विक्रम सैनी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागीया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिला अधिकारी वित्त राजस्व गजेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, आई स्पीक क्राइम प्रशांत कुमार, सहित सभी संबंधित अधिकारी गण जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे
कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ राजीव कुमार, एवं स्काउट गाइड के भारत भूषण द्वारा किया गया

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon