नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

माँ शाकुम्भरी विश्विद्यालय,सहारनपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में सबसे ज्यादा श्री राम कॉलेज के 15 विद्यार्थियों को उ.प्र. की राज्यपाल ने स्वर्ण पदक से नवाज़ा

1 min read

मुजफ्फरनगर 11 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार गत दिवस मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर के द्वितीय दीक्षान्त समारोह में श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के 15 विद्यार्थियों को पाठयक्रम में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर स्वर्णपदक प्रदान किये गये। इस अवसर पर कुलाधिपति एवं महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमति आनन्दी बेन पटेल, तथा माननीय कुलपति प्रो0 एचएस सिंह द्वारा इन विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं डिग्री प्रदान करते हुये स्वर्णपदक से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में श्रीराम कॉलेज के अलग-अलग संकायों के 68 अन्य विद्यार्थियों ने वरीयता सूची में स्थान प्राप्त कर संस्थान एवं जनपद का गौरव बढ़ाया।
मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार श्रीराम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में स्नातक स्तर में छात्रा नेहा कुमारी (81.57 प्रतिशत), बीवॉक यौगिक साइंस के छात्र प्रभात त्यागी (70.50 प्रतिशत) बीएससी(बायोटैक्नोलॉजी) की छात्रा श्रिया गर्ग (74.81 प्रतिशत) बीएससी(माइक्रोबायोलॉजी) के छात्र अब्दुल वाहिद (78.48 प्रतिशत) तथा बीसीए पाठयक्रम की छात्रा रिया वर्मा (79.94 प्रतिशत) वही परास्नातक पाठयक्रम एम0जे0एम0सी की छात्रा ग्रेसी राज ने (83.7 प्रतिशत), ललित कला संकाय में, एम0एफ0ए ड्राईंग एंड पेंटिंग पाठ्यक्रम की छात्रा कु0 सदफ (88‐5 प्रतिशत), एम0एफ0ए एप्लाईड आर्ट्स पाठ्यक्रम की छात्रा युक्ता सैनी (90.2 प्रतिशत) एम0एफ0ए फैशन डिजाइनिंग पाठ्यक्रम की छात्रा अनम खान (86‐55 प्रतिशत) और एम0एफ0ए टैक्सटाईल डिजाईनिंग की छात्रा सोनी श्रीवास्तव (90.20 प्रतिशत), एमएससी होमसाइंस (होम मैनेजमेंट) पाठयक्रम की छात्रा आलिया काजमी (80.30 प्रतिशत), एमएससी होमसाइंस (टेक्सटाइल एंड क्लोथिंग) की छात्रा कु0 आफिया (84.65 प्रतिशत), एम0एड0 पाठयक्रम की छात्रा विदिशा (79 .56 प्रतिशत), एम0पी0एड पाठयक्रम के छात्र मानव त्यागी (90.25 प्रतिशत), एमएससी (माइक्रोबायोलॉजी) के छात्र मौ0 आमिर (83.90 प्रतिशत), अंकों को प्राप्त कर 05 सितम्बर 2024 को मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर में आयोजित होने वाले द्वितीय दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालांे की फेहरिस्त में अपना स्थान पक्का किया। इसके अतिरिक्त अलग-अलग संकाय के 68 विद्यार्थियों ने भी विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में स्थान पक्का किया।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी श्रेष्ठता सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध शैक्षिक संसाधन एवं कुशल शिक्षक एवं शैक्षिक सुविधाओं के साथ-साथ पुस्तकालय में उपलब्ध उच्च कोटि के लेखकों की पुस्तकों को दिया।
एम0जे0एम0सी की यूनिवर्सिटी टॉपर ग्रेसी राज ने इस अवसर पर कहा कि महाविद्यालय की पुस्तकालय में विषय से संबंधित विषय के अनेक विद्वानों की पुस्तकों का अघ्ययन एवं विभाग के अघ्यापकों के मार्गदर्शन से ही सफलता संभव हो पाई है।
एम0एफ0ए एप्लाईड आर्ट्स की विश्वविद्यालय टॉपर युक्ता सैनी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद एवं विभाग के प्रवक्ताओं द्वारा दिए मार्गदर्शन को दिया। उसने कहा कि जहां माता-पिता ने हमेशा हौंसला बढ़ाया हैं वहीं श्रीराम कॉलेज ने सपनों को हकीकत में बदलने का मार्ग भी दिखाया।
एम0एफ0ए के ड्राईंग एंड पेंटिंग पाठ्यक्रम के यूनिवर्सिटी टॉपर कु0 सदफ ने विभागों द्वारा कराए जाने वाले प्रयोगात्मक कार्य को सफलता का मूलमंत्र बताया।
एम0एफ0ए फैशन डिजाइनिंग पाठ्यक्रम की विश्वविद्यालय की टॉपर अनम खान ने महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए शैक्षिक वातावरण एवं गुरूजनों के प्रयासों को अपनी सफलता का श्रेय दिया।

एमएससी होमसाइंस (होम मैनेजमेंट) की यूनिवर्सिटी टॉपर आलिया काजमी ने कहा कि बचपन से ही पढ़ाई का शौक रहा है और भविष्य में शिक्षा के क्षे़़त्र में अपना करियर बनाना चाहती है।
एमपीएड पाठयक्रम की यूनिवर्सिटी टॉपर छात्र मानव त्यागी और बीवॉक(यौगिक साइंस) के छात्र प्रभात त्यागी ने कहा कि कडी मेहनत, अनुशासन, पढाई के प्रति लगन तथा महाविद्यालय के पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तके तथा पाठयक्रम सामग्री को अपनी सफलता का श्रेय दिया।
मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में टॉपर्स के अतिरिक्त 68 विद्यार्थियों ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई। जिसमें एमजेएमसी के 03 छात्रों ने, एम0एफ0ए ड्राईंग एंड पेंटिंग के 04 छात्रों ने, एम0एफ0ए एप्लाईड आर्ट्स के 8, एम0एफ0ए फैशन डिजाइनिंग 4 तथा एम0एफ0ए टैक्सटाईल के 06 छात्र, एमएससी होमसाइंस (टैक्सटाईल एंड क्लोथिंग) के 03 छात्रो ने, एमएससी(बायोटैक्नोलॉजी) के 02 छात्रों, एमएससी(माइक्रोबायोलॉजी) के 04 छात्रों, एमएड के 01, छात्र ने एमपीएड

के 04 छात्रों ने तथा बीवॉक योगिक साइंस के 08 छात्रों तथा बीसीए के 03 छात्रों ने बीएससी(बायोटैक्नोलॉजी) के 02 छात्रों, बीएससी(माइक्रोबायोलॉजी) के 09 छात्रों तथा बीएजेएमसी के 07 छात्रों ने इन सभी छात्रों ने विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई टॉप 10 की सूची में स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ के चेयरमैन डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं अलग-अलग संकायों की जारी सूची में अपना नाम दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय मेरिट में स्थान बनाना और कुलपति एवं कुलाधिपति महामहिम राज्यपाल से पुरस्कार प्राप्त करना प्रत्येक विद्यार्थी के लिए एक स्वर्णिम पल होता है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षो से हमारे महाविद्यालय की बेटियां विश्वविद्यालय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सफलता अर्जित करने के साथ-साथ महत्वपूर्ण यह भी है कि सफलता को किस तरीके से बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि हमारे लिए गौरवान्वित क्षण है कि हर वर्ष हमारे महाविद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। विद्यार्थी की सफलता में गुरू का मार्गदर्शन हमेशा से ही महत्वपूर्ण रहा है। अतः सफलता अर्जित करने वाले सभी विद्यार्थियों के शिक्षक भी इस उपलब्धि को अर्जित करने में बधाई के हकदार हैं। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि सफलता का यह क्रम भविष्य में इसी प्रकार जारी रहेगा।

इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 प्रेरणा मित्तल तथा श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 अशोक कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी संकाय सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को शैक्षिक ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी प्रदान किया जाता है जोकि उनके भविष्य के लिए सार्थक सिद्ध हो रहा है।
इस अवसर पर सभी संकाय के विभागाध्यक्षों, प्रमोद कुमार, निशांत राठी, रवि गौतम, डॉ0 मनोज धीमान, डॉ0 श्वेता राठी, आदि ने विद्यार्थियों की सफलता पर उन्हें शुभकामनायें दी।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon