नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतो द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली व्यवस्थाओ के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन महोदय की अध्यक्षता में जनपद के समस्त अधिशासी अधिकारियो की समीक्षा बैठक आहूत की गयी।

1 min read

जिलाधिकारी महोदय श्री उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार आज दिनांक *30-12-2024* को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)‚ महोदय श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में जनपद के समस्त नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतो के अधिशासी अधिकारियो की समीक्षा बैठक आहूत की गयी। बैठक के दौरान महोदय द्वारा नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतो द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली व्यवस्थाओ के बारे में विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

1. अपर जिलाधिकारी प्रशासन महोदय द्वारा नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतो में चल रहे नये एवं पुराने सरकारी वाहनो के बारे में बारे में जानकारी प्राप्त को सम्बन्धित को आवश्यक रूप से निर्देशित किया गया।
2. महोदय द्वारा RRC सैन्टर *रिसोर्स रिकवरी सेंटर* जिसका कार्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो से कचरा इकट्ठा करने और ठोस अपशिष्टों को अलग करना होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान के तहत कितने आरआरसी सेंटर बनाये गये है इस सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर प्रक्रिया को सुचारू रूप से कुशलतापूर्वक कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

3. महोदय द्वारा बढती शीत लहर के दृष्टिगत गौवंशो के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जनपद के समस्त गौशालाओ में गौवंशो हतु उनकी मूल भूत सुविधाओ को सुचारू रूप से सुदृढ रखने एवं सर्दी के मौसम में तिरपाल एवं सूखी पत्ती डालने हेतु सम्बन्ध्‍ित को आवश्यक रूप से निर्देशित किया गया।
4. रैन बसैरो में जिबली पानी‚ साफ–सफाई व बैड की चादर एवं अन्य व्यवस्थाओ का सुचारू रूप से सुदृढ रखे।

5. महोदय द्वारा नगर पंचायत एवं नगर पालिका परिषदो के क्षेत्र में अलाव हेतु चिन्हित किये गये स्थानो पर नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित हो।
6. महोदय द्वारा MRF संचालन प्रकिया के सम्बन्ध में आवश्यक रूप से सम्बन्धित को निर्दशित करते हुए नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतो द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओ को सुचारू रूप से सुदृढ रखने हेतु कहा गया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon