अंशकालिक अनुदेशकों के बढे हुए मानदेय के भुगतान/वितरण का शुभारंभ एवं
1 min read
अंशकालिक अनुदेशकों के बढे हुए मानदेय के भुगतान/वितरण का शुभारंभ एवं अंशकालिक अनुदेशक सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
______________________________
माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में लोक भवन सभागार जनपद लखनऊ से एक भव्य समारोह आयोजित हुआ, कार्यक्रम का सजीव प्रसारण को मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियगणों ने देखा और सुना गया।
____________________________
माननीय मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश सरकार, श्री अनिल कुमार, ने अंशकालिक अनुदेशकों को प्रतीकात्मक चेक धनराशि 17000/- प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुजफ्फरनगर 17 मई 2026 अंशकालिक अनुदेशकों के बढे हुए मानदेय के भुगतान/वितरण का शुभारंभ एवं अंशकालिक अनुदेशक सम्मान हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में लोक भवन सभागार जनपद लखनऊ से एक भव्य समारोह आयोजित हुआ, कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दूरदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के सोशल मीडिया हैंडल्स से किया गया।
जनपद स्तर पर उक्त कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार , कलेक्ट्रेट मे संपन्न हुआ, जिसे एलईडी के माध्यम से बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित माननीय मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश सरकार, श्री अनिल कुमार,जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल श्री संजय राठी जी, श्री उमेश मिश्रा जिलाधिकारी महोदय , श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण मुख्य विकास अधिकारी महोदय, श्री पंकज सिंह राठौड़ नगर मजिस्ट्रेट महोदय व श्री राधेश्याम गौड़ तहसीलदार सदर द्वारा सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्पमाला अर्पित कर किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार द्वारा कार्यक्रम के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी गई, समस्त माननीयों के स्वागत/सम्मान के उपरांत कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
मंच संचालन का कार्य श्री राजीव कुमार सदस्य, बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में जनपद के समस्त विकास खण्डो के खंड शिक्षा अधिकारी, समस्त (108) अंशकालिक अनुदेशक/अनुदेशिकाएं व 20-20 शिक्षक शिक्षकों सहित 250 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
अंशकालिक अनुदेशकों की सेवाओं के दृष्टिगत माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा उनका बढ़ा हुआ मानदेय 9000 से बढ़कर 17000 दिनांक 01 अप्रैल, 2026 से लागू किया गया है। इस अवसर पर दूरदर्शन के माध्यम से लोक भवन सभागार जनपद लखनऊ से माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री जी, माननीय उपमुख्यमंत्री जी व माननीय कैबिनेट मंत्री श्री मनोज कुमार पांडे जी तथा माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार का संभाषण प्रसारित हुआ।
माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री श्री संदीप सिंह जी द्वारा अपने संबोधन में कहा कि भारत की नीव मजबूत करने एवं राष्ट्र निर्माण में अनुदेशकों का बहुत बड़ा योगदान रहा है, आज का यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के समस्त शिक्षकों के सम्मान का जीवंत से उदाहरण है, उन्होंने अनुदेशकों को शिक्षा विभाग का एक अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि अनुदेशकों की मानदेय वृद्धि के संबंध में जो मांग थी वह माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा स्वीकृत की गई है और अनुदेशकों का मानदेय 9000 से बढ़कर 17000 किया गया है। माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री महोदय द्वारा सभी विद्यालयों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने एवं दो-दो मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय ( प्री प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक)प्रत्येक जनपद को दिए जाने एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को ऊचीकृत किए जाने की बात भी कहीं। साथ ही बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब के माध्यम से बच्चों को डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है, के विषय में भी बताया।
माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी द्वारा सभी अनुदेशकों को उनके बढे हुए मानदेय के लिए बधाई दी गई, उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के बगैर शिक्षा में परिवर्तन संभव नहीं है।
माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा समस्त अनुदेशकों को उनके बढे हुए मानदेय के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गई, इस अवसर पर हॉलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड का भी विमोचन किया गया एवं अनुदेशकों को 17000 की धनराशि का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस अवसर पर अनुदेशकों के बढे हुए मानदेय 9000 से 17000 किए जाने के साथ-साथ उनको उनके परिवार हेतु 5 लाख की धनराशि की कैशलेस चिकित्सा सुविधा दिए जाने की भी घोषणा की गई और कहा गया कि सभी अनुदेशक इसके लिए अपना रजिस्ट्रेशन शीघ्र कर लें ताकि उन्हें सुविधा का लाभ प्राप्त हो सके। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा अनुदेशकों को 6 माह का सवेतन मातृत्व अवकाश प्रदान किए जाने व स्वेच्छानुसार विद्यालय परिवर्तन की सुविधा दिए जाने की भी बात कही। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा यह भी बताया गया कि स्कूल चलो अभियान के माध्यम से ड्रॉप आउट दर में कमी हुई है जिसको शून्य तक पहुंचाना है तथा बच्चों की संख्या भी बढ़ी है, खेलकूद गतिविधियां भी बढ़ी है, कला, स्वास्थ्य, अन्य एक्टिविटीज को आगे बढ़ाने में भी मदद मिली है।
माननीय मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्री अनिल कुमार जी द्वारा उपस्थित सभी 108 अनुदेशकों व उनके परिवारजनों को उनके मानदेय वृद्धि की बधाई दी गई। उन्होंने बताया कि अनुदेशकों द्वारा अपने मानदेय वृद्धि के लिए एक लंबे समय से मांग की जा रही थी, अनुदेशकों को 9000 प्रति माह मानदेय आज के समय में पर्याप्त नहीं था, माननीय मुख्यमंत्री जी के पास विभिन्न माध्यमों से यह बात पहुंची, इसके उपरांत यह निर्णय लिया गया। सरकार निरंतर अलग-अलग पहलुओं पर कार्य कर रही है, सभी अनुदेशकों को बधाई दी और आगे भी उनकी बातों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण माननीय श्री अनिल कुमार जी कैबिनेट मंत्री, जिलाध्यक्ष (राष्ट्रीय लोकदल) श्री संजय राठी जी, जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण,नगर मजिस्ट्रेट महोदय, तहसीलदार सदर महोदय तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन के उपरांत उपस्थित समस्त माननीयों के द्वारा जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों को प्रतीकात्मक चेक धनराशि 17000/- प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री सुशील कुमार का विशेष योगदान रहा।
अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि महोदय एवं उपस्थित सभी सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी महोदय, मुख्य विकास अधिकारी महोदय, मीडिया बंधु (प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सोशल मीडिया) व अंशकालिक अनुदेशकों का आभार व्यक्त ba करते हुए धन्यवाद के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।


