मुजफ्फरनगर में नकल विहीन वातावरण में संपन्न होगी लेखपाल मुख्य परीक्षा डीएम उमेश मिश्रा ने
1 min read
मुजफ्फरनगर में नकल विहीन वातावरण में संपन्न होगी लेखपाल मुख्य परीक्षा डीएम उमेश मिश्रा ने दिए कड़े दिशा निर्देश। मुजफ्फरनगर 18 मई जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा की जिस तरह पूर्व में परीक्षाएं कराई है, ठीक उसी प्रकार यह लेखपाल मुख्य परीक्षा को भी पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी, नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाना सुनिश्चित करें।
_________________________________सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए सेवा चयन आयोग द्वारा जो दिशा निर्देश दिए हैं उनको अच्छे से पढ़ लें
_______________________________
परीक्षा केंद्रों पर अनावश्यक व्यक्ति कोई ना दिखाई दे यह सुनिश्चित किया जाए।
_____
सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की परीक्षा केंद्र पर कोई भी मोबाइल ना ले जाए
___जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आज उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा निर्धारित 21 मई को आयोजित होने वाली लेखपाल मुख्य परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुई।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा के 21 मई को आयोजित होने वाली लेखापाल मुख्य परीक्षा 10:00 से 12:00 बजे तक चलेगी ।परीक्षा में 7008 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा जनपद के 15 केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी। लेखपाल मुख्य परीक्षा में 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 15 केंद्र व्यवस्थापक, 1528 अंतरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया कि जिस तरह पूर्व में परीक्षाएं कराई है ठीक उसी प्रकार यह भी परीक्षा भी पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी, नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए परीक्षा में जिन अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है वह पूरी निष्ठा के साथ करें, परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पूर्व पहुंच जाएं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए सेवा चयन आयोग द्वारा जो दिशा निर्देश दिए हैं उनको अच्छे से पढ़ लें उसी के आधार पर कार्य करें इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाए।
उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए परीक्षा केंद्र का पहले से निरीक्षण कर जो कमियां हो उनको पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए परीक्षा केंद्र में पीने के पानी, विद्युत, जनरेटर, पंखे, महिला पुरुष/ शौचालय आदि व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा होने से पूर्व तथा परीक्षा समाप्त होने के बाद तक सीसीटीवी कैमरे संचालित रहे। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है उन कर्मचारियों को आईडी कार्ड अवश्य दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए परीक्षा केंद्रों पर अनावश्यक व्यक्ति कोई ना दिखाई दे यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की परीक्षा केंद्र पर कोई भी मोबाइल ना ले जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कोई भी किसी प्रकार की लेखपाल मुख्य परीक्षा में लापरवाही व शिथिलता ना बरती जाए, परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया जाए।
उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देशित कियाकी प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे । उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक सत्यापन सभी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पूर्व बायोमेट्रिक उपस्थिति और मुख्य द्वार पर गहन जांच अनिवार्य है,परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की सीसीटीवी (CCTV) कैमरों से निगरानी में हो।
उन्होंने कहा कि यातायात और परिवहन प्रबंधन 21 मई को परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों की भारी संख्या को देखते हुए रोडवेज बसों के अतिरिक्त फेरे लगाने और शहर के प्रमुख चौराहों पर सुचारू यातायात प्रबंधन के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र तक पहुंचने में असुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों के लिये परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, किसी भी प्रकार के गैजेट,या पर्चियां ले जाना पूरी तरह वर्जित है।
बैठक के अन्त में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि मकानों की गणना का कार्य 22 मई से 20 जून तक चलेगा इससे पूर्व स्व-गणना का कार्य चल रहा है आप आपसी समन्वय के साथ स्व गणना कार्य करें। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को स्व गणना के प्रति जागरूक कर अभियान से जोड़ते हुए नागरिकों से स्व-गणना कराएं। उन्होंन कहा कि 21 मई तक चलने वाले स्वयं जनगणना अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें कर अपनी स्व गणना अवश्य करें।
उन्होंने जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त सम्मानित नागरिक गणों से अपील किया है कि जनपद के सभी सम्मानित गण स्व-गणना पूर्ण करें तथा अपने परिवार एवं परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें। स्व-गणना पोर्टल (https://se.census .gov.in) का उपयोग कर अपना विवरण दर्ज करें। अपील है कि स्व गणना की वेबसाइट पर जाकर सभी नागरिक गण अपनी सूचना भर दें इससे फायदा यह होगा कि जब जनगणना की टीम सत्यापन के लिए आपके पास जाएगी तो काफी सुलभता होगी। स्वगणना के कार्य मे नागरिक गण सभी प्रशासनिक अधिकारियों का भरपूर सहयोग करें और स्व गणना के इस पुनीत कार्य में सहयोग करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल चौबे, समन्वयी पर्यवेक्षक आयोग श्री राजवंत सिंह यादव, उप जिलाधिकारी कलेक्ट, उप जिलाधिकारी सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राजेश श्रीवास्तव, तहसीलदार सदर, जनपद क्षेत्राधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


