नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

योगाभ्यास में भारत वासियों को सम्मिलित होकर प्राचीन योग परंपरा को

1 min read

*योगाभ्यास में भारत वासियों को सम्मिलित होकर प्राचीन योग परंपरा को सभी में विकसित किया जा सकता है – डॉ एस.पी. सिंह*

 

*‘‘केन्द्रीय संचार ब्यूरो, लखनऊ द्वारा 11वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर तीन दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम का समापन*

 

 

*योग पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उपस्थित जनसमूह ने जीते कई पुरस्कार*

 

23 जून प्राप्त समाचार के अनुसार लखनऊ

ग्यारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, लखनऊ द्वारा तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के बिरसा मुंडा प्रेक्षागृह में किया गया। जिसका समापन आज किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ एस. पी. सिंह, वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग विषयक लगाई गई चित्र प्रदर्शनी बहुत सी प्रेरणादायक और सराहनीय रही। इस प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों में चेतना और जागरूकता आई और प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित हुए। आगे उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के इस अभियान में सभी भारत वासियों को सम्मिलित होकर प्राचीन परंपरा योग की परंपरा को सभी में विकसित किया जा सकता है।

 

इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्री जय सिंह ने बताया की कार्यक्रम के दौरान उपस्थित योग प्रेमियों के बीच प्रतिदिन प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम करते हुए बताया कि हम सभी को नियमित योग करना चाहिए और माननीय प्रधानमंत्री जी के इस अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए ।

 

केन्द्रीय संचार ब्यूरो द्वारा आयोजित योग सत्र में विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों और विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को योग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ दीपेश्वर सिंह द्वारा योग के विभिन्न आसनों के बारे में बताने के साथ साथ योगाभ्यास भी कराया, जिसमें अनुलोम-विलोम, कपाल भाँति, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार व शवासन इत्यादि प्रमुख आसन रहे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व डीन डॉ एम. पी. सिंह वी डॉ डी.एस यादव जी ने संबोधित किया और आयोजको व योग प्रेमियो का धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस कार्यक्रम में योग पर आधारित प्रतिदिन जादू कार्यक्रम और कठपुतली नृत्य के साथ साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विजयी प्रतिभागियों और विद्यार्थियों को विभाग की तरफ से मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया |

इस अवसर पर सागर सैनी, पूर्णिमा सिंह, लक्ष्मण शर्मा, अमन,राजेश दिवाकर, सचिन सिंह, संतोष शर्मा, गोविंद कश्यप, जितेंद्र पाल, परवेज आलम, कुमार सहित सैंकड़ों आमजन व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon