नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जेल मंत्री दारा सिंह चौहान और यूपी के डीजीपी कारागार पीवी रामा शास्त्री के

1 min read

जेल मंत्री दारा सिंह चौहान और यूपी के डीजीपी कारागार पीवी रामा शास्त्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड कारागार का दीक्षांत समारोह संपन्न

*लखनऊ, 12 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्य के 40 प्रशिक्षु डिप्टी जेलर (119वाँ सत्र) तथा 128 प्रशिक्षु जेल वार्डर (176वाँ सत्र) संवर्ग के कार्मिकों की दीक्षांत परेड आज डॉ. सम्पूर्णानन्द कारागार प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ में सम्पन्न हुई। इस गरिमामयी अवसर पर माननीय कारागार मंत्री श्री दारा सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम में मान प्रणाम स्वीकार किया और निरीक्षण वाहन से परेड का निरीक्षण किया। प्रथम परेड कमाण्‍डर के रूप में डिप्टी जेलर संवर्ग के राजेंद्र कुमार मिश्रा ने उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान किया।

इस वर्ष के प्रशिक्षु डिप्टी जेलरों में 13 महिला अधिकारी शामिल हैं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत है। प्रशिक्षुओं की शैक्षणिक योग्यता भी उल्लेखनीय रही, जिसमें 13 B.Tech, 2 M.Tech, 7 B.A., 5 M.A., 11 B.Sc. और 2 M.Sc. डिग्री धारक शामिल हैं। प्रशिक्षण सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए *बेस्‍ट कैडेट डिप्टी जेलर संवर्ग में अनन्या अत्री और जेल वार्डर संवर्ग में उत्तराखंड के प्रदीप सिंह* को चुना गया।

 

प्रशिक्षु अधिकारियों के परिजनों ने भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया, जो कि होली के पर्व के बावजूद इस महत्वपूर्ण क्षण के साक्षी बनने आए।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक कारागार श्री पी. वी. रामा शास्त्री ने सभी प्रशिक्षुओं को दीक्षांत परेड की सफलता पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि, ‘’प्रशिक्षण के दौरान आचरण नियम (Conduct Rules), नए आपराधिक कानून (New Criminal Laws), जेंडर संवेदीकरण (Gender Sensitization), ई-प्रिज़न (E-Prison), मनोविज्ञान (Psychology), अपराधशास्त्र (Criminology), समाजशास्त्र (Sociology), जेल मैनुअल (Jail Manual) आदि विषयों पर गहन अध्ययन कराया गया। पहली बार पुलिस विभाग के साथ तालमेल बैठाते हुए प्रशिक्षुओं को पुलिस अकादमी, मुरादाबाद में एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिससे उनकी व्यावहारिक दक्षता में वृद्धि होगी। इसके साथ ही, तीनों नए आपराधिक कानूनों (BNS, BNSS, BSA) पर गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, ताकि आधुनिक न्याय प्रणाली की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षु अधिकारी और कर्मी अपने कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर सकें।’’

 

इसके उपरांत माननीय कारागार मंत्री श्री दारा सिंह चौहान ने अपने संबोधन में सभी प्रशिक्षु डिप्टी जेलर और जेल वार्डरों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने बताया कि, ‘’डॉ. सम्पूर्णानन्द कारागार प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ, 1940 में स्थापित होने के बाद एशिया का पहला जेल प्रशिक्षण संस्थान बना, जहाँ न केवल भारत बल्कि नेपाल, तंजानिया, सूडान जैसे देशों के कारागार कर्मियों ने भी प्रशिक्षण प्राप्त किया। अब तक 1,679 अधिकारी और 13,149 जेल वार्डर इस संस्थान से प्रशिक्षित होकर सेवा में योगदान दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि परेड के दौरान मंच से गुजरते हुए प्रत्येक कदम शरीर में रोमांच और गर्व का संचार करता है, जो अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। कारागार विभाग की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियों को निभाने के लिए आप सभी पूरी तरह सक्षम हैं, और मैं भविष्य के लिए आप सभी को शुभकामनाएँ देता हूँ।’’देखते हैं कि जब से उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय वरिष्ठ आईपीएस श्री पीवी रामा शास्त्री पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश कारागार के पद पर नियुक्त हुए हैं सबसे लगातार एक से बढ़कर एक उपलब्धियां हासिल हो रही हैं और उत्तर प्रदेश की तमाम जेल की काया पलट हो गई है पारदर्शिता से पूरे राज्य में कार्य किया जा रहा है उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों की जेलो पर लगातार डीजीपी कारागार श्री शास्त्री जी की नजर रहती है और संपूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य संपन्न कराए जा रहे हैं मंत्री जी ने स्वयं उनकी बहुत प्रशंसा की है

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon