थाना जानसठ पुलिस द्वारा पशु चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए
1 min read
*थाना जानसठ पुलिस द्वारा पशु चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 शातिर पशु चोर अभियुक्त घायल/गिरफ्तार।*
◼️ *घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 चोरी की गयी भैंस तथा अवैध शस्त्र बरामद।*
जानसठ मुजफ्फरनगर 1 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी जानसठ श्री यतेन्द्र सिंह नागर के निकट पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक श्री राजीव शर्मा थाना जानसठ के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 01.04.2025 को थाना जानसठ पुलिस द्वारा पशु चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 शातिर पशु चोर अभियुक्त को ग्राम अहमदगढ़ से बसायच मार्ग पर घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 चोरी की गयी भैंस तथा अवैध शस्त्र बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जानसठ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 01.04.2025 को वादी श्री राजवीर सिंह निवासी मौहल्ला गंज कस्बा व थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना जानसठ पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 31.03.2025 की रात्रि को अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से भैंस चोरी करने की घटना कारित की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जानसठ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 57/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा चोरी की घटना के शीघ्र सफल अनावरण व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर थाना जानसठ पर पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि उक्त पशु चोरी की घटना को कारित करने वाला अभियुक्त चोरी की गयी भैंस को लेकर अहमदगढ़-बसायच मार्ग पर एक ईंख के खेत में है। प्राप्त सूचना पर गठित पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर अभियुक्त की घेराबन्दी की गयी तथा अभियुक्त को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। अभियुक्त पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नही हुआ तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। अभियुक्त द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त द्वारा की गयी फायरिंग से अपने आप को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। थाना जानसठ पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 चोरी की गयी भैंस तथा अवैध शस्त्र बरामद किये गये। पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 59/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* शहनवाज पुत्र अब्दुल हकीम उर्फ मुन्ना निवासी मौहल्ला बैरियान कस्बा व थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी-*
✅ 01 रास भैंस (मु0अ0सं0- 57/2025 धारा 303(2) बीएनएस थाना जानसठ से सम्बन्धित)
✅ 01 अवैध तमंचा 315 बोर
✅ 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस 315 बोर
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शहनवाज उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0- 57/2025 धारा 303(2) बीएनएस थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0अ0सं0- 59/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
*3.* मु0अ0सं0- 282/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
*4.* मु0अ0सं0- 29/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
*5.* मु0अ0सं0- 177/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
*6.* मु0अ0सं0- 188/2023 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 श्री मोहित तेवतिया थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 श्री गुलाब तिवारी थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
*3.* है0का0 358 जीत सिंह थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
*4.* है0का0 207 अमित कुमार थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
*5.* है0का0 नीटू कुमार थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 1032 अनुज कुमार थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।


