नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 12, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

थाना खालापार पुलिस द्वारा हाईवे किनारे खडे वाहनों से डीजल चोरी करने की

1 min read

*थाना खालापार पुलिस द्वारा हाईवे किनारे खडे वाहनों से डीजल चोरी करने की घटना का सफल अनावरण, दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 शातिर चोर अभियुक्त को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार।*

मुजफ्फरनगर 11 जून प्राप्त समाचार के अनुसार

*अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 स्वीफ्ट डिजायर कार, 01 प्लास्टिक का पाईप, 03 कैन खाली व 03 कैन भरी हुई(करीब 100 लीटर चोरी किया हुआ डीजल) व 01 मोबाईल फोन बरामद। जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन के निकट पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा एवं थाना प्रभारी खालापार श्री बबलू कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना खालापार पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 11.06.2026 को थाना खालापार पुलिस वहलना चौक पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रहे थे इसी दौरान एक स्वीफ्ट गाडी मेरठ की तरफ से आ रही थी जिसे चैकिंग हेतु रूकने का ईशारा किया गया तो उक्त गाडी सवार व्यक्तियों द्वारा गाडी ने रोकते हुए पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा उक्त गाडी का पीछा गया, तो बदमाश लगातार फायरिंग पुलिस टीम पर फायरिंग करते रहे। शामली बाईपास रोड पर काली नदी पुल के पास चकरोड पर बदमाशों की गाडी फंस गयी। गाडी से दो बदमाश उतरे तथा एक बदमाश चकरोड की तरफ भागने लगा तथा दूसरा बदमाश गन्ने के खेत की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसमर्पण की चेतवानी दी गयी लेकिन बदमाशों पर चेतावनी का कोई असर नही हुआ। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें एक बदमाश घायल हो गया तथा दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को घायल अवस्था मे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 स्वीफ्ट डिजायर कार, 01 प्लास्टिक का पाईप, 03 कैन खाली व 03 कैन भरी हुई(करीब 100 लीटर चोरी किया हुआ डीजल) व 01 मोबाईल फोन बरामद किये गये है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खालापार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

*1.* आसिफ पुत्र युनूस नि0 मौ0 आल खुर्द कस्बा व थाना कैराना जनपद शामली।

 

*बरामदगी का विवरण-*

✔️ 01 अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर

✔️ 01 स्वीफ्ट डिजायर कार

✔️ 01 प्लास्टिक का पाईप

✔️ 03 कैन खाली

✔️ 03 कैन भरी हुई जिनमें चोरी किया हुआ करीब 100 लीटर डीजल(मु0अ0सं0 102/2026 धारा 305सी बीएनएस थाना खालापार से सम्बन्धित)

✔️ 01 मोबाईल फोन

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*1.* मु0अ0स0 103/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

 

*पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथी के साथ रात्रि के समय हाईवे किनारे स्थित होटलों एवं उनके आसपास खड़े भारी वाहना(ट्रक) से डीजल टैंकों के ताले तोड़कर उनमें से डीजल चोरी करता है। चोरी किए गए डीजल को बाद में कम कीमत पर बेचकर अवैध रूप से लाभ अर्जित करता है। अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि उसके कब्जे से बरामद डीजल उसने एवं उसके साथी ने वहलना गेट के पास खड़े एक ट्रक से चोरी किया था।

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त आसिफ उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0सं0 102/2026 धारा 305सी बीएनएस थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*2.* मु0अ0सं0 634/2025 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली शामली जपनद शामली

*3.* मु0अ0स0 103/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 ए एक्ट थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

 

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

*1.* उ0नि0 श्री विकास सिंघल थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 श्री महेन्द्र प्रताप सिंह थाना खालापार,मुजफ्फरनगरं

*3.* है0का0 70 शिवओम भाटी थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*4.* है0का0 590 अनिल कुमार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*5.* का0 730 गवेन्द्र सिंह थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*6.* का0 810 मनेन्द्र राणा थाना खालापार , मुजफ्फरनगर।

*7.* का0 2300 हरवेन्द्र सिंह थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*8.* रि0का0 252 शमशुद्दीन थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*9.* रि0का0 2032 चन्द्रवीर थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon