नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
July 28, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मंडलायुक्त सहारनपुर डॉक्टर रुपेश कुमार ने की 01 करोड़ से अधिक लागत की

1 min read

*मंडलायुक्त सहारनपुर डॉक्टर रुपेश कुमार ने की 01 करोड़ से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा दिए कड़े दिशा निर्देश*

*समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निर्माणाधीन कार्यों को करें पूर्ण – मंडलायुक्त*
सहारनपुर 28 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार मंडलायुक्त डॉक्टर रूपेश कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में एक करोड़ एवं इससे अधिक लागत के ऐसे निर्माण कार्य जो अपनी पूर्णता तिथि से पीछे चल रहे है अथवा बजट की अनुपलब्धता, स्वीकृति प्राप्त न होने एवं अन्य किन्हीं कारणों से बाधित होने के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक की गई।
मंडलायुक्त सहारनपुर डॉक्टर रुपेश कुमार ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को समय से गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास एवं निर्माण कार्यों को समय से पूरा कराया जाए। इसके साथ ही सभी कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे कार्यों की परियोजनावार समीक्षा कर गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि यदि किसी परियोजना में शासन स्तर पर पत्राचार किया जाना है तो उनके स्तर से पत्र भिजवाया जाए। निर्देश दिए कि जनपद की पूर्ण परियोजनाओं को विभाग को हस्तानान्तरित कराया जाए। इसी के साथ पूर्ण परियोजनाओं के साथ अद्यतन प्रगति को भी सीएमआईएस पोर्टल पर अपलोड किया जाए। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता जांचने के लिए नियुक्त अधिकारियों को समय- समय पर निरीक्षण कर निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर श्री सुमित राजेश महाजन, मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कार्यदाई संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
—————–

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon