मुजफ्फरनगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीनियर स्टेट वेटलिफ्टिंग में सहभागिता करने हेतु चयन प्रक्रिया का कुंवर देवराज पवार ने किया उद्घाटन।
मुजफ्फरनगर 11 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर में जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा वेट लिफ्टिंग सीनियर स्टेट में सहभागिता करने हेतु मुजफ्फरनगर के वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया सीनियर स्टेट में मुजफ्फरनगर जनपद के खिलाड़ियों की सहभागिता हेतु चयन प्रक्रिया कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी कुंवर देवराज पवार ने फीता काट करके किया



इस दौरान जिला वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन की सचिव श्रीमती प्रीति भारद्वाज और कोषाध्यक्ष श्री अमरनाथ त्यागी एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम वेट लिस्टिंग कोच श्रीमती रेनू रानी और श्री विनीत और बड़े बाबू राजेश कुमार एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम का तमाम स्टाफ कर्मचारी एवं वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी बड़ी संख्या में मौजूद रहे वेटलिफ्टिंग ट्रायल प्रक्रिया दोपहर बाद प्रारंभ हुई जो समाचार लिखे जाने तक जारी है किन खिलाड़ियों का चयन सीनियर स्टेट के लिए किया गया है इसकी घोषणा भी आज शाम कर दी जाएगी मुजफ्फरनगर जनपद के वेट लिफ्टिंग खिलाड़ियों ने अपना पहले वेट कराया फिर अपना परिचय लिखवाया और ट्रायल प्रक्रिया में सम्मिलित हुए वेट लिफ्टिंग ट्रायल प्रक्रिया में बड़ी संख्या में मुजफ्फरनगर जनपद के वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं


इस अवसर पर जिला वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवर देवराज पवार और सचिव श्रीमती प्रीति भारद्वाज एवं कोषाध्यक्ष श्री अमरनाथ त्यागी ने समस्त लिफ्टिंग खिलाड़ियों को बधाइयां देते हुए शुभकामनाएं दी समाचार लिखे जाने तक वेट लिफ्टिंग का ट्रायल प्रक्रिया जारी है।

