आती-जाती युवतियों से छेड़खानी कर अश्लील हरकतें करने वाले दो मनचलो को मंडी पुलिस ने पकड़कर निकाल दी उनकी गर्मी
1 min read
आती-जाती युवतियों से छेड़खानी कर अश्लील हरकतें करने वाले दो मनचलो को मंडी पुलिस ने पकड़कर निकाल दी उनकी गर्मी
नई मंडी मुजफ्फरनगर 18 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार
*थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ छेडछाड/अभदृता करने वाले 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 01 स्कूटी (घटना में प्रयुक्त) बरामद।*
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री राजू कुमार साव व थाना प्रभारी नई मण्डी श्री बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* आज दिनांक 18.04.2026 को वादी द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनकी माता व बहन के साथ स्कूटी सवार दो युवकों द्वारा अश्लील हरकते करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया गया तथा विरोध करने पर बदतमीजी करते हुए मारपीट व धक्का-मुक्की कर स्कूटी से फरार हो गये। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 191/2026 धारा 74/79/115(2)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना नई मण्डी पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से अभियुक्तगण की पहचान की गयी तथा प्रकाश में आये अभियुक्तगण आर्यमान व शौर्य गुप्ता को गिरफ्तार किया गया व कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* आर्यमान रघुवंशी पुत्र सुधीर कुमार बालियान निवासी पचेंडा रोड थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर,उम्र 28 करीब वर्ष
*2.* शौर्य गुप्ता पुत्र मनीष गुप्ता निवासी शिवपुरी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 18 वर्ष
*बरामदगी-*
01 स्कूटी यूपी 12 एएल 2131 (घटना में प्रयुक्त)
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0स0 191/2026 धारा 74/79/115(2)/352 बी0एन0एस0 थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 श्री आयुष त्यागी, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 श्री शुभम चौहान, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*3.* है0का0 512 विनोद कुमार, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 1677 सुभाष सागर, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।


