नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांव हुए जलमग्न: राहुल जी ने लिया जायज़ा

1 min read

मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांव हुए जलमग्न: राहुल जी ने लिया जायज़ा। सांसद चंदन सिंह चौहान, विधायक मिथिलेश पाल ने प्रमुख समाज सेवी राहुल गोयल एडवोकेट एवं कई अधिकारियों को भेजा निरीक्षण करने। मीरापुर मुजफ्फरनगर 7 अगस्त प्राप्त के समाचार के अनुसार विधानसभा क्षेत्र मीरापुर के कई गांव गंगा के जलस्तर के बढ़ने से जल मग्न हो गए हैं और अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक जल से खतरा मंडरा रहा है जैसे ही जलस्तर बढ़ जाने की सूचना प्रमुख समाजसेवी राहुल गोयल एडवोकेट ने क्षेत्रीय सांसद बिजनौर चंदन सिंह चौहान और विधायक मिथिलेश पाल को दी तो उन्होंने तुरंत ही राहुल गोयल एडवोकेट और उनके साथ कई अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण करने के लिए भेजा और कहा कि हम भी वहां शीघ्र ही आ रहे हैं ताकि क्षेत्रीय लोगों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़े और वह सुरक्षित रहें सांसद चंदन सिंह चौहान और विधायक मिथिलेश पाल के निर्देशानुसार प्रमुख समाजसेवी राहुल गोयल एडवोकेट और कई अधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मजलिसपुर तौफिर, नयागांव, सीताबपुरी में भी गंगा जी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। राहुल गोयल एडवोकेट द्वारा रामकला सैनी पूर्व प्रधान द्वारा बताई गई सूचना व वीडियो द्वारा माननीय विधायक मिथिलेश पाल जी को अवगत कराया। मिथलेश पाल जी द्वारा तुरंत प्रशासनिक अधिकारियों व सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात की गई। विधायक जी स्वयं जल्दी ही मौके पर पहुंच रही हैं व प्रशासन के अधिकारी मौके पर जाकर लोगों को बाढ़ के खतरे से बचाने के राहत कार्य में लगे हैं।

रामराज क्षेत्र में गंगा जी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ जाने के कारण बंदा टूटने की सूचना माननीय सांसद चंदन चौहान जी को राहुल गोयल एडवोकेट द्वारा दी गई। माननीय सांसद जी ने संसद सत्र के बीच से ही तत्काल एसई व एक्शन सिंचाई विभाग मेरठ व मुजफ्फरनगर से बात की वह मौके पर खड़ी प्राइवेट पोपलेन से टूटे हुए बंदे को तत्काल रोकने का आदेश दिया है। इस संबंध में माननीय एमपी साहब चंदन चौहान जी ने निगरानी के लिए जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को भी अवगत करा दिया गया है व किसी भी दशा में बंदे को दोबारा बंधवाने व रामराज हस्तिनापुर क्षेत्र की जनता को जान माल का कोई नुकसान ना हो ऐसा आदेश दिया है।

माननीय सांसद चंदन चौहान जी वह माननीय विधायक मिथिलेश पाल जी द्वारा राहुल गोयल एडवोकेट द्वारा दी गई सूचना पर शुक्रताल क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त गांवो मैं प्रशासन व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जनता को राहत देने के लिए तत्काल मौके पर भेजा। एसडीएम जानसठ जयेंद्र सिंह नायब तहसीलदार भोपा व सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने गांव में जाकर बाढग्रस्त गांवो का दौरा किया व क्षेत्र के लोगों की हर संभव मदद की। क्षेत्र की जनता के लिए हर समय तैयार रहने वाले उनके सुख-दुख के साथी चंदन चौहान जी व मिथलेश पाल जी व प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र के लोगों के साथ मुस्तैदी से सेवा में लगे हैं। जलस्तर बढ़ने से जो गांव चपेट में आ गए थे या जहां पर जलस्तर बढ़ने से खतरा मंडरा रहा था ऐसे ग्रामीण क्षेत्र का निरीक्षण करने के पश्चात जनपद मुजफ्फरनगर के प्रमुख समाजसेवी राहुल गोयल एडवोकेट ने पत्रकारों को बताया कि सांसद चंदन सिंह चौहान और विधायक मिथलेश पाल के निर्देशानुसार जल स्तर बढ़ने से जो गांव खतरे में है उनके लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है ताकि वहां पर हर हालत में सभी सुरक्षित रहें और किसी भी प्रकार की हानि ना हो प्रमुख समाजसेवी राहुल गोयल एडवोकेट ने आगे बताया कि क्षेत्रीय सांसद चंदन सिंह चौहान और क्षेत्रीय विधायक श्रीमती मिथलेश पाल लगातार पूरे क्षेत्र पर नजर रखे हुए हैं और अपने लोगों को क्षेत्र में लगातार भेज रहे हैं ताकि क्षेत्र की प्रत्येक सूचना उनको प्राप्त होती रहे उल्लेखनीय है कि प्रमुख समाजसेवी राहुल गोयल एडवोकेट लगातार सांसद चंदन सिंह चौहान और विधायक श्रीमती मिथिलेश पाल के चुनाव में दिन-रात इन सभी क्षेत्रों में रहे हैं और मतदान हेतु लगातार प्रचार भी किया है और धुआंधार जनसंपर्क भी किया है और क्षेत्रीय लोगों से चुनावी जनसंपर्क के दौरान राहुल गोयल एडवोकेट द्वारा जनता से बहुत सारे वायदे किए गए थे इसलिए क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण के लिए समय-समय पर प्रमुख समाजसेवी राहुल गोयल एडवोकेट को भी इन क्षेत्रों में लगातार जाना पड़ता है और जनसंपर्क रखना पड़ता है इसी श्रृंखला के अंतर्गत भी आज राहुल गोयल एडवोकेट ने इन सभी क्षेत्र में जाकर निरीक्षण किया और वहां की समस्याओं का निस्तारण किया

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon