नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
September 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा विश्व मेडिटेशन दिवस के अवसर पर ध्यान कराया गया


मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना एवं शाहपुर का निरीक्षण किया गया ।

मुजफ्फरनगर 21 दिसंबर 2024 जनपद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील तेवतिया के द्वारा आज विश्व मेडिटेशन दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना पहुंचकर निरीक्षण किया तथा वहां पर उपस्थित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को ध्यान ,(मेडिटेशन) कराया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आज पूरे विश्व में प्रथम मेडिटेशन दिवस मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि हम सभी को अपनी दैनिक दिनचर्या में ध्यान को अपनाना चाहिए, वर्तमान परिपेक्ष्य में मानसिक तनाव से संबंधित बीमारियां बहुत तेजी के साथ बढ़ रही है, इन सब से बचाव के लिए जरूरी है कि हम प्रतिदिन ध्यान करें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान उन्होंने नवजात शिशु देखभाल कॉर्नर, औषधियो के रखरखाव, स्वास्थ्य केंद्र की साफ सफाई, आदि के संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया, उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अर्जुन सिंह को निर्देशित किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी वार्ड को स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट के निकट ही स्थापित कराये, जिससे कि किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति से त्वरित रूप से कार्य किया जा सके। इसके पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर का निरीक्षण कर चिकित्सा अधिकारियों को समस्त स्वास्थ्य सेवाएं आम जनता तक सुचारू रूप से पहुंचाने के लिए निर्देशित किया।

 

निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अर्जुन सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओ०पी० जायसवाल एवं स्टेनो पाकेश कुमार उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon