मेरठ जोन की 27वीं अन्तरजनपदीय रायफल/रिवाल्वर/पिस्टल/कार्बाइन शूटिंग, शूटिंग स्पोर्ट्स एवं
1 min read*प्रेस नोट-*
*मेरठ जोन की 27वीं अन्तरजनपदीय रायफल/रिवाल्वर/पिस्टल/कार्बाइन शूटिंग, शूटिंग स्पोर्ट्स एवं एलार्म एफिसियेन्सी रेस प्रतियोगिता-2026 का सफल समापन, विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/आयोजन सचिव मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया सम्मानित।*
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं के क्रम में मेरठ जोन, मेरठ की 27वीं अन्तरजनपदीय रायफल/रिवाल्वर/पिस्टल/कार्बाइन शूटिंग, शूटिंग स्पोर्ट्स एवं एलार्म एफिसियेन्सी रेस/एयर पिस्टल/एयर रायफल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन दिनांक 26.07.2026 से 28.07.2026 तक जनपद मुजफ्फरनगर स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया।
प्रतियोगिता का समापन आज दिनांक 28.07.2026 को सम्पन्न हुआ, जिसमें विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों तथा टीमों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा ट्रॉफी, शील्ड एवं चल वैजयन्ती प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया गया। पूरे आयोजन का समापन सौहार्दपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
*प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में प्राप्त परिणाम निम्नवत् रहे—*
*रिवाल्वर/पिस्टल प्रतियोगिता-*
*15 गज:-* प्रथम- कां0 निशान्त तोमर (गाजियाबाद), द्वितीय- हे0कां0 गुलशन चौधरी (शामली), तृतीय- उ0नि0 सनी कुमार (शामली)।
*25 गज:-* प्रथम- कां0 निशान्त तोमर (गाजियाबाद), द्वितीय- हे0कां0 मोहित राठी (शामली), तृतीय- उ0नि0 आशीष कुमार (मेरठ)।
*40×30 गज:-* प्रथम- हे0कां0 गुलशन चौधरी (शामली), द्वितीय- उ0नि0 रवि मलिक (गाजियाबाद), तृतीय- उ0नि0 सनी कुमार (शामली)।
*50 गज:-* प्रथम- कां0 निशान्त तोमर (गाजियाबाद), द्वितीय- निरीक्षक/टीआई लालसा पाण्डेय (मेरठ), तृतीय- हे0कां0 मोहित राठी (शामली)।
*कार्बाइन प्रतियोगिता-*
*25 गज:-* प्रथम- कां0 निशान्त तोमर (गाजियाबाद), द्वितीय- म0हे0कां0 सरोज (मुजफ्फरनगर), तृतीय- उ0नि0 नेपाल सिंह (मुजफ्फरनगर)।
*40 गज:-* प्रथम- म0हे0कां0 सरोज (मुजफ्फरनगर), द्वितीय- उ0नि0 नेपाल सिंह (मुजफ्फरनगर), तृतीय- उ0नि0 आशीष कुमार (मेरठ)।
*50 गज नीलिंग पोजीशन:-* प्रथम- म0हे0कां0 सरोज (मुजफ्फरनगर), द्वितीय- कां0 गौरव सिंह (गौतमबुद्धनगर), तृतीय- कां0 निशान्त तोमर (गाजियाबाद)।
*50 गज स्नैप:-* प्रथम- कां0 निशान्त तोमर (गाजियाबाद), द्वितीय- हे0कां0 ओमवीर सिंह (गौतमबुद्धनगर), तृतीय- उ0नि0 आशीष कुमार (मेरठ)।
*रायफल प्रतियोगिता-*
*100 गज स्टैंडिंग पोजिशन:-* प्रथम- म0हे0कां0 निशा चौधरी (मुजफ्फरनगर), द्वितीय- कां0 गौरव कुमार (गौतमबुद्धनगर), तृतीय- कां0 प्रदीप कुमार (गौतमबुद्धनगर)।
*200 गज नीलिंग पोजिशन:-* प्रथम- कां0 अजय कुमार (मुजफ्फरनगर), द्वितीय- कां0 सुशील कुमार (गाजियाबाद), तृतीय- हे0कां0 ओमवीर सिंह (गौतमबुद्धनगर)।
*300 गज प्रोन पोजिशन:-* प्रथम- कां0 दीपक पाण्डेय (मुजफ्फरनगर), द्वितीय- मु0आ0 देवराज भाटी (मुजफ्फरनगर), तृतीय- म0कां0 मीनू धीमान (बागपत)।
*300 गज स्नैप शूटिंग:-* प्रथम- हे0कां0 आलोक गोयल (गौतमबुद्धनगर), द्वितीय- उ0नि0 राकेश गौतम (मुजफ्फरनगर), तृतीय- म0हे0कां0 सरोज (मुजफ्फरनगर)।
*300 गज थ्री पी:-* प्रथम- हे0कां0 भूपेन्द्र भाटी (मुजफ्फरनगर), द्वितीय- म0कां0 गुंजा (मुजफ्फरनगर), तृतीय- हे0कां0 पंकज त्यागी (बागपत)।
*रायफल शूटिंग स्पोर्ट्स बिगबोर प्रतियोगिता-*
*पुरुष (300 मीटर प्रोन):-* प्रथम- कां0 शुभम (गौतमबुद्धनगर), द्वितीय- कां0 दीपक पाण्डेय (मुजफ्फरनगर), तृतीय- कां0 राजेश शर्मा (मुजफ्फरनगर)।
*महिला (300 मीटर प्रोन):-* प्रथम- म0हे0कां0 सरोज (मुजफ्फरनगर), द्वितीय- म0कां0 तनु (मेरठ), तृतीय- म0हे0कां0 निधि चौहान (गौतमबुद्धनगर)।
*पुरुष थ्री पी:-* प्रथम- हे0कां0 भूपेन्द्र भाटी (मुजफ्फरनगर), द्वितीय- हे0कां0 देवराज भाटी (मुजफ्फरनगर), तृतीय- कां0 प्रदीप कुमार (शामली)।
*महिला थ्री पी:-* प्रथम- म0हे0कां0 निशा चौधरी (मुजफ्फरनगर), द्वितीय- म0हे0कां0 सरोज (मुजफ्फरनगर), तृतीय- म0हे0कां0 संदीपा (बुलन्दशहर)।
*एलार्म एफिसियेन्सी (असॉल्ट) प्रतियोगिता-*
विजेता जनपद मुजफ्फरनगर, समय 05 मिनट 36 सेकण्ड
1. हे0कां0 देवेन्द्र नादर, 2. कां0 अर्जुन सिंह, 3. कां0 मोहम्मद आसिफ, 4. कां0 पंकज शर्मा, 5. कां0 शमसुद्दीन एवं 6. कां0 अमित त्यागी रहे।
*सर्वोत्तम लक्ष्य भेदक-*
*रिवाल्वर/पिस्टल:-* कां0 निशान्त तोमर (गाजियाबाद) – 225 अंक
*कार्बाइन:-* म0हे0कां0 सरोज (मुजफ्फरनगर) – 163 अंक
*रायफल (पुरुष):-* हे0कां0 भूपेन्द्र भाटी (मुजफ्फरनगर) – 125 अंक
*रायफल (महिला):-* म0हे0कां0 निशा चौधरी (मुजफ्फरनगर) – 130 अंक
*चल वैजयन्ती परिणाम-*
1. रिवाल्वर/पिस्टल प्रतियोगिता: विजेता जनपद शामली (539 अंक), उपविजेता मेरठ (410 अंक)।
2. कार्बाइन प्रतियोगिता: विजेता जनपद मुजफ्फरनगर (304 अंक), उपविजेता गाजियाबाद (239 अंक)।
3. रायफल शूटिंग प्रतियोगिता: विजेता जनपद मुजफ्फरनगर (781 अंक), उपविजेता बागपत (588 अंक)।
4. असॉल्ट प्रतियोगिता: विजेता जनपद मुजफ्फरनगर, समय 05 मिनट 36 सेकण्ड।

